भारतीय रसोइयों में बनने वाले खाने में जायका घोलने में लहसुन का बड़ा महत्वपूर्ण रोल होता है। यह खाने को लजीज और स्वादिष्ट बना देता है। इतना ही नहीं लहसुन खाने के साथ ही स्वास्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। भोजन में लहसुन को लेने से कई तरह की बीमारियां दूर हो जाती हैं। इतना ही नहीं लहसुन के इस्तेमाल से आप अपने बालों के स्वास्थ को भी सुधार सकती हैं। खासतौर पर जिन महिलाओं को हेयर लॉस की समस्या है और जिनकी हेयर ग्रोथ अच्छी नहीं है, उनके लिए लहसुन एक हेयर ट्रीटमेंट की भूमिका निभाता है।
इंडियन जर्नल ऑफ डर्मेटोलॉजी, वेनेरोलॉजी एंड लेप्रोलॉजी के मुताबिक लहसुन के जेल को हेयर लॉस एरिया पर लगाने से वहां बाल आने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इसके अलावा अगर सिर से बाल पैच में टूट रहे हैं, तब भी लहसुन का जेल काफी फायदेमंद होता।
स्टडी में इस बात का जिक्र भी किया गया है कि लहसुन में मौजूद सलफर और सेलेनियम हेयर शॉफ्ट स्ट्रक्चर को सुधारने में मदद करता है। लहसुन बालों को न केवल रीग्रो करता है बल्कि उन्हें मजबूत भी बनाता है। इसके अलावा भी लहसुन बालों की ग्रोथ के लिए कई तरह से फायदेमंद है।
बेशकर आप अपने भोजन में लहसुन की भरपूर मात्रा डालती होंगी मगर बात जब बालों की आती हैं तो केवल लहसुन खाने से काम नहीं बनता बल्कि आपको लहसुन का बालों में मास्क लगाना होता है। आज हम आपको बताएंगे कि बालों में आप कितने तरह के लहसुन के मास्क लगा सकते हैं।
नोट: केवल पिसे हुए लहसुन को स्कैल्प पर लगाने से छरछराहट हो सकती हैं। इसलिए लहसुन की जगह आप लहसुन का तेल भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।