Homemade Lip balm: आप भी घर पर बना सकती हैं बाजार जैसा लिप बाम, बस फॉलो करनी होगी कुछ टिप्स

अगर आप भी अपने होंठ को गुलाबी और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो अब आपको बाजार के लिप बाम खरीदने की जरूरत नहीं है। आप घर पर रहकर आसानी से लिप बाम तैयार कर सकती हैं।
image

चेहरे को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ हर छोटी-छोटी चीज का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। चेहरे पर होने वाली छोटी-छोटी फुंसियां, आंखों के नीचे काले घेरे, रेडनेस और फटे होंठ चेहरे की खूबसूरती को कम करते हैं, जिससे अधिकतर लड़कियां परेशान रहती है। अगर आप भी अपने खूबसूरत चेहरे के साथ-साथ होंठ को भी खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे कि आप घर पर रहकर कैसे होममेड लिप बाम तैयार कर सकती है।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

2 (65)

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि फटे, काले होंठ आपके चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते हैं। यही नहीं खराब होंठ अक्सर शर्मिंदगी का कारण बन जाते हैं। अपने होंठ को खूबसूरत बनाने के लिए अगर आप भी घर पर होममेड लिप बाम बनाना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी जैसे-

सामग्री

1. पेट्रोलियम जेली

2. विटामिन ई कैप्सूल

3. रोस मैरी ऑयल

यह भी पढ़ें:फटे होंठों के लिए घर पर ही बनाएं ये 3 हर्बल लिप बाम

बनाने का तरीका

ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि घर पर लिप बाम बनाने का तरीका बहुत आसान है। आप कुछ ही देर में बाजार जैसा लिप बाम घर पर बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको एक कटोरी में पेट्रोलियम जेली लेना है। उसमें थोड़ा विटामिन ई ऑयल मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर ले। इसके बाद आप इस मिश्रण में रोज मेरी तेल भी शामिल कर दें। अब इन तीनों चीजों को मिलकर एक छोटी कटोरी में या डिब्बी में निकाल ले फिर इसे फ्रिज में रख दें। 20 मिनट बाद आप इसे बाहर निकाल कर अपने होठों पर लगा सकती हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

1 (65)

इससे आपके होंठ न सिर्फ खूबसूरत दिखेंगे बल्कि कोमल और गुलाबी भी दिख सकते हैं। घर पर तैयार किए गए इस लिप बाम का इस्तेमाल करने से पहले आप अपने होंठ को पानी से अच्छी तरह धोकर सुखा लें। उसके बाद इस लिप बाम का इस्तेमाल करें। आप इस लिप बाम को दिन में दो से तीन बार अपने होंठ पर लगा सकती हैं। लेकिन जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करना भी आपके होठों को नुकसान पहुंचा सकता है।

नोट : इस आर्टिकल में बताए गए घरेलू नुस्खे को आजमाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें ताकि किसी तरह का रिएक्शन न हो।

यह भी पढ़ें:Dry Lips Remedy: जरूरत से ज्यादा ड्राई हो रहे हैं होंठ? इन घरेलू नुस्खों को आजमाकर देखें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP