herzindagi
divyanka tripathi beauty hacks article

दिव्यांका त्रिपाठी की ग्लोइंग स्किन और शाइनी बालों का ब्यूटी सीक्रेट हुआ आउट

टीवी सीरियल ये है मोहब्बतें की एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की ग्लोइंग स्किन और उनके खूबसूरत बालों की ब्यूटी का सीक्रेट आउट हो चुका है। बिना मेकअप के कैसे दिखें खूबसूरत दिव्यांका त्रिपाठी से जानें
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-07-10, 13:32 IST

टीवी की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का ब्यूटी सीक्रेट आउट हो चुका है। दिव्यांका ने खुद अपने फैंस को बताया है कि वो अपनी ग्लोइंग स्किन और हेल्दी बालों के लिए क्या करती हैं। 

हीरोइन्स हमेशा ही मेकअप में नज़र आती हैं और ऐसी बहुत कम एक्ट्रेस हैं जो बिना मेकअप के भी खूबसूरत दिखती हैं लेकिन दिव्यांका त्रिपाठी दहिया उन्हीं हीरोइन्स में से एक हैं जो बिना मेकअप के भी ब्यूटीफुल नज़र आती हैं। दिव्यांका की स्किन पर एक भी दाग नहीं है। दिव्यांका के बाल भी इतने खूबसूरत हैं कि उन पर सारे हेयरस्टाइल अच्छे लगते हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी का ब्यूटी रुटीन 

दिव्यांका त्रिपाठी की स्किन तो खूबसूरत है ही लेकिन वो अपनी स्किन का ग्लो बनाएं रखने के लिए उसका ध्यान रखती हैं। दिन में नहाने के बाद जब वो सेट पर शूटिंग के लिए जाती हैं तो अपने चेहरे पर टोनिंग और मॉइश्चराइज़र इस्तेमाल करके ही घर से बाहर निकलती हैं। 

divyanka tripathi beauty hacks inside

Image Courtesy: @divyankatripathidahiya/Instagram

सारा दिन मेकअप में शूट करने के बाद जब दिव्यांका घर लौटती हैं तो अपने चेहरे को क्लींसिंग लोशन लगाकर साफ करती हैं फिर फेसवॉश करती हैं और उसके बाद चेहरे पर कॉटन से टोनिंग करने के बाद मॉइश्चराइज़र लगाकर ही सोती हैं। 

 

दिव्यांका कहती हैं भले ही आप घर पर ही क्यों ना रहती हैं लेकिन रात को सोने से पहले अपने चेहरे को इस तरह से साफ जरुर करें।

दिव्यांका त्रिपाठी का मेकअप सीक्रेट 

टीवी सीरियल ये हैं मोहब्बतें की ईशी मां यानी दिव्यांका त्रिपाठी को मेकअप करने में 10 मिनट से ज्यादा समय नहीं लगता। दिव्यांका ने अपने फैंस को बताया कि जब वो बाहर घूमने जाती हैं तो बालों में बीच की मांग निकालकर उसे खोलती हैं और लिपस्टिक लगाकर तैयार हो जाती हैं और इसमें उन्हें 10 मिनट ही लगते हैं। लेकिन जब दिव्यांका शूटिंग के लिए तैयार होती हैं तो उन्हें ज्यादा समय लगता है क्योंकि कैमरा की लाइट्स के हिसाब से मेकअप अलग तरह से किया जाता है। 

divyanka tripathi beauty hacks inside

दिव्यांका त्रिपाठी का हेयरकेयर 

ये तो सब जानते हैं कि दिव्यांका के बाल बहुत ही खूबसूरत हैं। खासकर उनके पति विवेक दहिया को दिव्यांका की ग्लोइंग स्किन और लंबे बाल बहुत पसंद है।

दिव्यांका को जब भी टाइम मिलता है वो अपने घर पर बालों में हेयर मास्क लगाकर एक घंटा बैठती हैं और फिर गर्म पानी से अपने बाल वॉश करती हैं लेकिन एक बात जो जरुरी है बालों के लिए वो ये हैं कि बालों में जब कंडीशनर लगाएं तो उन्हें सिर्फ ठंडे पानी से ही धोएं। 

गर्म पानी और ठंडा पानी बालों में कब इस्तेमाल करना चाहिए अगर आपको भी दिव्यांका त्रिपाठी की तरह पता होगा तो आपके बाल भी उन्हीं की तरह शाइन करेंगे। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।