समय-समय पर आपको सुंदर बनाने वाले टिप्स के बारे में हम बताते हैं जिन्हें इस्तेमाल कर आप खुद को सुंदर बनाती हैं। आज हम आपके लिए बहुत ही अच्छा नुस्खा लेकर आए है, जो आपको लंबे समय तक सुंदर और जवां बनाए रखने में मदद करेगा। और सबसे अच्छी बात यह उपाय बहुत ही सस्ता और आसानी से होने वाला है क्योंकि यह आपकी किचन में मौजूद चीजों से बनता है। जी हां हम दूध और शहद की बात कर रहे है।
दूध में शहद मिलाकर पीना हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है इससे हमारे शरीर की सभी काम को अच्छे से करने में भी मदद करता है। यह बात तो शायद लगभग हर महिला जानती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि शहद और दूध के आपकी त्वचा के लिए भी कई फायदे हैं। शहद और दूध में मौजूद गुण त्वचा की रंगत निखारने के साथ उसे ग्लोइंग और हेल्दी बनाने में भी हेल्प करते है। चेहरे पर दूध और शहद से बने मास्क के इतने सारे फायदे हो सकते हैं, जिनके बारे में आप अंदाजा भी नहीं लगा सकतीं। इसके अलावा झुर्रियों को दूर करने से लेकर मुंहासे के इलाज में भी हेल्प करता है। आइए जानें गर्म दूध और शहद त्वचा के लिए कैसे फायदेमंद होता है।
Read more: ये एक्सपर्ट टिप्स अपनाएं और करवा चौथ पर बन जाएं पति के दिल की रानी
सबसे अच्छा क्लीन्जर
कच्चे दूध सबसे अच्छा क्लीन्जर है। यह बात तो हम सभी जानती हैं, लेकिन कच्चे दूध में शहद को मिक्स करने से यह जादुई सा असर करता है। इसके लिए कच्चे दूध में थोड़ा सा शहद मिलाकर कॉटन की हेल्प से चेहरे पर लगाकर लें। फिर 5 मिनट लगाने के बाद चेहरे को धो लें। रेगुलर ऐसा करने से आपकी त्वचा कोमल और साफ होने लगेगी।
स्किन ग्लोइंग बनाए
शहद और दूध में मौजूद एंटी-ऑक्सीऔडेंट शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है। शहद और दूध से बना मास्क त्वचा पर लगाने से तुरंत चमक आ जाती है। ऑफिस में पूरा दिन काम करने के बाद इसके इस्तेमाल से आप फ्रेश दिखने लगती है। साथ ही रेगुलर शहद और दूध के मास्क से चेहरे की टैनिंग भी दूर होने लगती है। इसके अलावा विटामिन, मिनरल और प्रोटीन से भरपूर होने के कारण यह रंगत को निखारने में भी हेल्प करता है।
Read more: अगर पूरी बॉडी की स्किन को बनाना है गोरा तो नहाने के पानी में मिलाएं इसकी 5-6 बूंदें
झुर्रियों दूर करें
अगर आपको उम्र बढ़ने की इस समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं, और आप झुर्रियों को दूर करना चाहती हैं तो शहद और दूध से बना फेस पैक इस समस्यामें आपकी हेल्प कर सकता है। इसके लिए दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर चेहरे पर लगा लें।
दाग धब्बे मिटाए
यह शहद और दूध के सबसे अच्छे फायदों में से एक है। यह चिकनपॉक्स के निशान सहित कई प्रकार के निशान हटाने के लिए जाना जाता है। अगर आपके चेहरे पर मुंहासे या चिकनपॉक्स के दाग पड गए हैं तो शहद और दूध से बने मास्क लगाने से गायब होने लगेंगे।
मुंहासों का इलाज करें
अगर आपको मुंहासों की समस्या है तो शहद और दूध से बने इस पेस्ट को जरूर इस्तेमाल करें। इस मास्क को रेगलुर लगाने से यह आपकी त्वचा के लिए चमत्कार के रूप में काम करता है और मुंहासों का इलाज करता है।
फटे होंठों से बचाए
सर्दियों में अक्सर महिलाएं फटे होंठों से परेशान रहती हैं। इस मौसम में फटे होंठों को नमी की जरूरत होती है। आप अपने होंठों को नमी प्रदान करने के लिए इस जादुई मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। रेगलुर इसे लगाने से आप जल्द ही फटे होंठों की समस्या से निजात पा सकती हैं।
इतने फायदे जानने के बाद हमें उम्मीद है कि आप भी अपनी स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम्स में दूध और शहद से बने टिप्स का इस्तेमाल जरूर करेंगी।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों