बारिश के मौसम के बाद बेशक थोड़ी तरावट आ जाती है मगर, यह मौसम त्वचा के लिए बहुत अच्छा नहीं होता है। यह त्वचा को बहुत बुरी तरह से प्रभावित करता है। इस मौसम में कभी ठंडक कभी उमस के कारण त्वचा में कई तरह के संक्रमण और रूखापन आ जाता है। ऐसे में महिलाएं अपने चेहरे की ओर तो पूरा ध्यान देती हैं मगर, पैरों की त्वचा की ओर उनका ध्यान नहीं जाता । इस मौसम में कई महिलाओं की पैर की खाल गलने लगती है और बहुत सारी महिलाओं की एड़ियां फटने लगती हैं। ऐसे में चलना फिरना सब मुश्किल हो जाता है। इतना ही नहीं कुछ महिलाओं की तो फटी एडि़यों में से खून तक आने लगता है। यह दर्दनाक होने के साथ-साथ बेहद खराब स्थिति भी है। इससे आपको कोई बड़ा इनफैक्शन भी हो सकता है। बाजार में आपको ऐसी बहुत सारी क्रीम्स मिलेंगी जो आपकी फटी एडि़यों को मुलायम बना देंगी। मगर, आप चाहें तो कुछ घरेलू उपचार आजमा कर भी आप फटी एडि़यों से निजात पा लेंगी। चलिए हम आपको बताते हैं कि केवल नारियल तेल ही आपकी एडि़यों को कैसे मुलायम बना सकता है। आप तीन तरीके से नारियल के तेल का इस्तेमाल करके इसका लाभ उठा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Dadi Maa ke Nuskhe: ये 5 घरेलू उपाय अपनाएं, फटी एडि़यों से छुटकारा पाएं
नारियल के तेल से मसाज
अगर आपकी एडि़यां लंबे समय फटी हुई हैं और कोई भी क्रीम या दवा आपकी एडि़यों को ठीक नहीं कर पा रही है तो आपको रोज रात में नारियल के तेल से अपने पैरों की मसाज करनी चाहिए। आपको नारियल के तेल को गरम करके अपनी एडि़यों में लगाना चाहिए।
आपको ऐसा तब तक करना चाहिए जब तक आपकी एडि़यां मुलायम न हो जाएं। इतना ही नहीं जैसे ही आपकी एडि़यां दोबारा फटना शुरू हों आपको वैसे ही यह उपचार करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: सर्दियों में फटी एड़ियां 5 दिन में होगी सॉफ्ट, आजमाएं ये नुस्खा
ग्लिसरीन और नारियल का तेल
ग्लिसरीन त्वचा के लिए कितनी फायदेमंद है, इसका अंदाजा तो आपको पहले से ही होगा। अगर आप इसमें थोड़ा नारियल तेल मिलाकर फटी एडि़यों में लगाएंगी तो आपको बहुत फायदा मिलेगा। ध्यान रखिए आपको डायरेक्ट फटी एडि़यों में ग्सिरीन नहीं लगानी हैं। ऐसा करने से आपकी एडि़यों में जलन और छरछराहट होने लगेगी। अगर आप दिन में रोज 2 बार ऐसा करेंगी तो आपकी एडि़यां 2 दिन में ही ठीक हो जाएंगी। मगर, आप इसे तब तक पैरों पर लगाएं जब तक वह पूरी तरह से ठीक न हो जाएं।पेडिक्योर करना है बेहद जरूरी, जानिए इसके बेहतरीन फायदे
नारियल तेल और शहद का पैक
जब पैरों की त्वचा हाइड्रेटेड नहीं होती है तो वह रूखी होने लगती है। ऐसे में पैरों की एडि़यां फटने लगती हैं। यह बेहद दर्दनाक स्थिति होती है। अगर आप नारियल के तेल में शहद मिला कर उसका पैक पैरों में लगाएंगी तो इससे आप अपने पैरों को हाइड्रेटेड तो रख सकते हैं साथ ही यह बहुत ही अच्छा मॉइश्चराइजर भी है। आप इसे लगाने से पहले पैरों को अच्छी तरह से साफ कर लें और इस पैक को रोज पैरों में लगाएं जब तक आपके पैर ठीक न हो जाएं। सर्दियों में फटी एड़ियां 5 दिन में होगी सॉफ्ट
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों