शादी हो या कोई भी खास फंक्शन, हम ट्रेडिशनल ड्रेस को कैरी करने के लिए ज्वेलरी से लेकर हेयरस्टाइल तक सभी बातों पर ध्यान देते हैं। वेडिंग सीजन तो चल ही रहा है और ऐसे में तारीफ पाने के लिए आपको अपनी ड्रेस के साथ एक अच्छा हेयरस्टाइल भी कैरी करना चाहिए। हेयरस्टाइल हमेशा ड्रेस पर चार चांद लगा देता है और आपका फेशियल लुक भी पूरी तरह से बदल देता है। कई बार हम सिंपल ड्रेस पहनना पसंद करते हैं और उसके साथ एक गॉर्जियस हेयरस्टाइल बनाते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस हर ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ खुद को एक नए हेयरस्टाइल लुक देती हैं, जिनसे आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
स्लीक पोनीटेल

फातिमा सना शेख अपनी फैशन और ब्यूटी टिप्स से महिलाओं को खूब इंस्पायर करती हैं और यही कारण है कि इनकी लाखों फैन-फॉलोविंग है। अगर आप किसी पार्टी या शादी में साड़ी पहनना चाहती हैं, तो सिर्फ खुले बाल आपको नया लुक नहीं देंगे, इसलिए आपको स्लीक पोनीटेल हेयरस्टाइल अपनाना चाहिए। इस हेयरस्टाइल में बाल स्ट्रेट रहते हैं और मिडल पार्टिंग के साथ लो पोनीटेल बनाई जाती है। फातिमा सना शेख ने सब्यसाची प्रिंटिड साड़ी के साथ स्लीक पोनीटेल हेयरस्टाइल कैरी किया है।
कर्ल अपडो हेयरस्टाइल

कंगना रनौत की शायद ही कोई ड्रेस होगी, जिसे एक डिफ्रेंट लुक न दिया गया हो। कंगना रनौत ने प्रिंटिड और एंब्रॉयडरी कुर्ती के सााथ हेयर को सॉफ्ट कर्ल किया हैं। सॉफ्ट कर्ली हेयर के साथ बालों को पीछे की ओर थोड़ा सा बांधकर, उसमें गुलाब का फूल भी लगाया है। कंगना रनौत का यह हेयरस्टाइल आप साड़ी या सूट पर ट्राई कर सकती हैं। अगर आप कोई ब्लैक या रेड कलर का गाउन कैरी करती हैं, तो कॉकटेल पार्टी में भी यह हेयरस्टाइल बेहद खूबसूरत दिखेगा।
इसे जरूर पढ़ें: इंडियन वियर में दिखना है स्टाइलिश तो बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह पहनें पोल्की नेकपीस
सॉफ्ट वेवी हेयरस्टाइल

जब जाह्नवी कपूर की बात आती है, तो वह अपनी हर ड्रेस को एक नया लुक देना पसंद करती हैं। जाह्नवी कपूर ने पीले रंग की शाइनी साड़ी पहनी है, जिसमें गोल्डन बॉर्डर दिया गया है। इसके साथ जाह्नवी कपूर ने सॉफ्ट वेवी हेयर किए हैं और मिडल पार्टिंग की है। अगर आप आने वाले दिनों में किसी शादी या पार्टी में जाने वाली हैं, तो ब्राइट कलर के साथ सॉफ्ट वेवी हेयरस्टाइल जरूर कैरी कर सकती हैं।
स्ट्रेट लॉक्स हेयरस्टाइल

शिल्पा शेट्टी के हेयरस्टाइल से लेकर ड्रेस तक सभी टिप्स को महिलाएं काफी फॉलो करती हैं। इस फोटो में शिल्पा शेट्टी ने प्रिंटिड शरारा और कुर्ती के साथ स्ट्रेट लॉक हेयरस्टाइल कैरी किया है। इस हेयरस्टाइल में मिडल पार्टिंग होती है और थोड़े-से बालों को पीछे की ओर बांधा जाता है। अपने हेयरस्टाइल को परफेक्ट दिखाने के लिए शिल्पा शेट्टी ने गोल्डन कलर का मांग टीका लगाया है।
इसे जरूर पढ़ें: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को बेहद पसंद है रेड कलर, यकीन ना हो तो देखें तस्वीरें
फ्रेंच ब्रेड बन

सोनम कपूर हमेशा ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ नया हेयरस्टाइल कैरी करना पसंद करती हैं। ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी के साथ सोनम कपूर ने मिडल पार्टिंग के साथ साइड ब्रेड बन बनाया है। यह दिखने में बेहद खूबसूरत लग रहा है और अगर आप सिंपल लुक पसंद करती हैं, तो इस हेयरस्टाइल को जरूर ट्राई कर सकती हैं। न सिर्फ साड़ी बल्कि आप इस फ्रेंच ब्रेड हेयरस्टाइल को गाउन के साथ भी ट्राई कर सकती हैं।
आप कौन-सी ड्रेस के साथ कैसा हेयरस्टाइल कैरी करना पसंद करेंगी यह हमें जरूर बताएं। यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। साथ ही इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Recommended Video
Image Credit: Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों