बालों को सिल्की और शाइनी बनाने के लिए इन तरीकों से लगाएं शिकाकाई, जानें तरीका

बालों को शाइनी और सिल्की बनाने के लिए जरूरी है कि आप घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करें।

hair silky and shiny

बालों की चमक हमेशा बरकरार रहे हर कोई यही सोचता है। लेकिन असल में ऐसा नहीं हो पाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आजकल हमारा लाइफस्टाइल ऐसा हो गया है कि जिसकी वजह से हम अपने बालों का खास ध्यान नहीं रख पाते हैं। कई बार बढ़ता पॉल्यूशन और तेज धूप भी बालों को खराब कर देता है, जिसकी वजह से हमें महंगे-महंगे ट्रीटमेंट लेने पड़ते हैं। लेकिन अब आपको पार्लर जाकर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आप घर पर रखे शिकाकाई का इस्तेमाल करें। इससे आपके बाल सुंदर और सिल्की नजर आएंगे। चलिए बताते हैं इसे कैसे बालों में इस्तेमाल कर सकती हैं।

शिकाकाई का हेयर पैक लगाएं

Shikakai

अगर आपके बाल ड्राई और दोमुंहे नजर आने लगे हैं तो इसके लिए आप शिकाकाई के पेस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह बालों के लिए काफी अच्छी होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें विटामिन सी और ए सहित एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं जो बालों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

इस तरह बनाएं हेयर पैक

Hair pack for shikakai

  • हेयर पैक बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी में 2-3 चम्मच शिकाकाई पाउडर लेना है। (हेयर केयर टिप्स)
  • फिर इसमें 2 चम्मच दही को मिक्स करना है।
  • आप चाहे तो इसमें एलोवेरा या शहद को भी मिक्स कर सकती हैं।
  • इसके बाद इसका पैक बनाकर बालों में लगाना है और 20 मिनट के लिए सूखने छोड़ देना है।
  • फिर बालों को शैंपू से साफ कर लेना है।
  • इसके इस्तेमाल से आपके बाल काले नजर आएंगे। साथ ही शाइन भी दिखाई देगी।

मेहंदी के साथ करें शिकाकाई का इस्तेमाल

Hair care for shikakai

अगर आपको बालों में शाइनी रखनी है तो इसके लिए आप शिकाकाई का इस्तेमाल मेहंदी के साथ कर सकती हैं। दोनों ही बालों के लिए अच्छी होती है। इन दोनों को अक्सर घरों में इस्तेमाल भी किया जाता है।

इस तरह करें इस्तेमाल

  • आपके बाल काले घने और शाइनी नजर आए। इसके लिए पहले आपको मेहंदी पाउडर को एक कटोरी में लेना है। (बालों की ग्रोथ करने का तरीका)
  • फिर इसमें शिकाकाई के पाउडर को मिक्स करना है।
  • अब इसमें आपको आंवला, रीठा और ब्राह्मी को मिक्स करना है।
  • इसका एक पेस्ट तैयार करना है और करीब 30 मिनट के लिए रख देना है।
  • फिर इसे अपने बालों में लगाना है। इसे तब तक लगाएं रखें जब तक ये सूख न जाए।
  • इसके बाद शैंपू से बालों को साफ कर लेना है।

इस तरीके से आप शिकाकाई का इस्तेमाल बालों में कर सकती हैं। इससे भी बाल शाइनी और सिल्की हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: Hair Care Tips:बालों को रखना है हेल्दी तो एक्सपर्ट की इन टिप्स को करें फॉलो

शिकाकाई को आप कई सारी घरेलू चीजों के साथ मिलाकर बालों में लगा सकती हैं। इससे बाल शाइनी के साथ-साथ हेल्दी भी रहते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो इससे तैयार किए गए शैंपू को भी बालों में अप्लाई कर सकती हैं। इससे भी बाल अच्छे दिखते हैं।

नोट: किसी भी चीज को लगाने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP