आप भी चेहरे पर पिम्पल्स और रैशेज देख कर परेशान हो रही हैं, तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको एक ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताएंगे, जिसे कर आप इन परेशानियों से राहत पा सकती हैं। हम बात कर रहे हैं लीची की। यह चेहरे के लिए काफी उपयोगी मानी गई है। आइए जानते हैं एक्सपर्ट की इस पर क्या राय है।
ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय
ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक अगर आपको अपने चेहरे पर कम उम्र में झुर्रियां, पिंपल्स, रैशेज जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो अब आपको घबराने की जरूरत नहीं हैं। आप लीची का इस्तेमाल कर अपने चेहरे पर होने वाली इन परेशानियों से कुछ समय में छुटकारा पा सकती हैं। लीची का इस्तेमाल कर आप स्क्रब, टोनर और फेस पैक तीनों चीजें बना सकती हैं। ये तीनों आपकी स्किन के लिए फायदेमंद रहेंगे।
लीची का इस्तेमाल
लीची सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ साथ चेहरे के लिए भी काफी फायदेमंद मानी गई है। ये ना सिर्फ आपके चेहरे से परेशानियों को दूर करेगी साथ ही आपकी स्किन को क्लीन करने में भी मदद करेगी। इसका सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो इससे आपको कई फायदे हो सकते हैं। लेकिन साथ ही साथ आपको ऐसी कोई भी गलती नहीं करनी है, जिससे आपकी स्किन को दिक्कत हो जाए। इसलिए आपको लीची का इस्तेमाल सही तरीके से करना चाहिए। आइए जानते हैं इसको किस तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:लीची के बीज फेंकने नहीं बनाएं ये हेयर पैक, दूर होंगी बालों से संबंधित कई समस्याएं
लीची का फेस पैक
एक्सपर्ट वर्षा ने आगे बताया कि लीची का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको 3 से 4 लीची को धोकर उसे छीलकर अंदर का गूदा निकाल लें। ध्यान रहे जब भी आप इसके अंदर से गूदा निकालें, तब अपने हाथों को अच्छी तरह धो लें, उसके बाद ही लीची का पेस्ट बनाएं। गूदे को निकालने के बाद आप इसमें कुछ बूंद गुलाब जल और दही दोनों को अच्छी तरह मिला लें। आप चाहे तो इसमें एलोवेरा जेल भी मिला सकती हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगा कर रखें। जब समय पूरा हो जाए, तब चेहरे को धोकर साफ कर लें। आपको चेहरे को गुनगुने पानी से धोना हैं, जब चेहरा अच्छी तरह से सूख जाएं, तब आप इस पर जेल या फिर मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। आपको इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट से ज्यादा देर तक नहीं लगाना है। अगर ऐसा होगा तो इससे आपको स्किन प्रॉब्लम हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें:बालों में लीची का इस्तेमाल करने से मिलते हैं यह पांच बड़े फायदे
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों