आप बाजार में मिलने वाले महंगे-मंहगे beauty products पर अपना पैसा खर्च करतीं हैं। ये products कई बार आपके लिये नुकसानदायक भी होते हैं। इन मंहगे beauty products के अलावा भी हमारे पास आज भी कई ऐसे उपाय उपलब्ध हैं। जिन्हें आप अपने beauty care के तौर पर इस्तेमाल कर सकतीं हैं।
इसके लिये हमें प्रकृति का शुक्रगुज़ार होना चाहिये। जिसने हमें ये प्रकृतिक उपाय दिये। जी हां हम बात कर रहे हैं चारकोल की जो एक semi-natural beauty product है। वैसे तो चारकोल कोयले और लकड़ी से बनाया जाता है लेकिन हम यहां पर हम activated चारकोल की बात कर रहे हैं। जो आजकल बाजार में एक beauty products के तौर पर खूब मिल रहा है।
दुनियाभर के बड़े-बड़े beauty brands भी इसे अपने products में बेच रहे हैं। जिसका इस्तेमाल skincare और haircare के तौर पर किया जा रहा है। आपको बता दें कि चारकोल कार्बन की सबसे pure form होता है। ये आपकी skin में जाकर धूल-मिट्टी और जमी हुई गंदगी को बाहर निकालता है।
यहां तक की ये आपकी underarms से आने वाली बदबू को भी कम करता है। इसके साथ ही ये आपकी skin में मौजूद toxins को भी बाहर निकालता है। अगर आप किसी polluted city में रह रहीं हैं तो ऐसे में चारकोल आपके लिये और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। चारकोल आपकी skin को बेदाग बनाये रखने के साथ-साथ आपके दांतो को सफेद रखता है। इसके अलावा चारकोल आपकी underarms में कालेपन को साफ करता है। तो चलिये जानते हैं चारकोल और क्या-क्या फायदे देता है।
अक्सर महिलाओं के underarms काले पड़ जाते हैं। जो देखने में बेहद ही भद्दे लगते हैं। अगर आपको भी यही problem है तो आप एक चम्मच कच्चे शहद में 3 कैप्सूल activated चारकोल को मिलाइये। इसके बाद आपको इन्हें अच्छे से मिलाना है। अब आप इसे अपने underarms पर लगा सकतीं हैं। इसे आपको कम से कम 20 मिनट तक रहने देना है। इसके बाद आप इसे हल्के गुन-गुने कपड़े से धो सकतीं हैं।
अगर आपके दांतों पर पीलेपन की परत जम गई है तो आप इसे चारकोल से उतार सकतीं हैं। आपको इसके लिये 3 कैप्सूल activated चारकोल के पाउडर को एक कप में डालना है। इसके साथ आपको कुछ बूंदे पानी की मिलानीं हैं। इसके बाद आप इसे अच्छे से mix कर लीजिये। जब ये एक paste बन जाये तो इसे अपने दांतो पर लगा लीजिये। इसे लगाते वक्त आपको इसे scrub नहीं करना है। इसे लगाने के 3 मिनट बाद आप इसे साफ कर सकतीं हैं।
अगर आप Tube packaged face cleansers लगाते-लगाते परेशान हो गईं हैं और आपको results भी नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में आप activated चारकोल पाउडर का इस्तेमाल कर सकतीं हैं। Activated चारकोल पाउडर को आपको इसमें पानी की कुछ बूंदे मिलानीं हैं। इसके बाद आप इसका एक paste बना लीजिये। फिर आप इसे अपने face cleanser के तौर पर इस्तेमाल कर सकतीं हैं।
एक लंबे समय से चारकोल का इस्तेमाल acne को कम करने के लिये किया जा रहा है। आप भी इसे अपना acne killer बना सकतीं हैं। Acne के साथ-साथ ये आपके face से दाग-धब्बों को भी हटाता है। इसके लिये आपको activated चारकोल में दो चम्मच एलोवेरा जैल को मिलाना है। इसके बाद आप इसे अच्छे से mix कर लीजिये। अब आप इसे अपने face पर लगा सकतीं हैं। जब तक ये बिलकुल सूख ना जाये आपको इसे धोना नहीं है। सूखने के बाद आप इसे धो सकतीं हैं।
एक लंबे अरसे से activated चारकोल का इस्तेमाल eyeliner के रूप में किया जा रहा है। यहां तक की बॉलीवुड की कई बड़ी celebs ने भी चारकोल eyeliner carry किया है। अब आप भी अपने कैमिकल्स से भरे eyeliner से छुटकारा पाइये।
इसके लिये आपको activated चारकोल को दो चम्मच नारियल तेल में मिलाना है, इसके साथ ही आपको इसमें एलोवेरा जैल भी मिलाना है। आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि आप इसमें 1-2 activated चारकोल कैप्सूल जरूर मिलायें। इसके बाद आप इसे एक साफ ज़ार में रख सकतीं हैं। इसके बाद आप इसे अपने eyeliner के तौर पर इस्तेमाल कर सकतीं हैं।
शायद आपको इस बात पर यकीन ना हो लेकिन वैज्ञानिक तौर पर activated चारकोल को skin के लिये फायदेमंद माना गया है। इसके अलावा ये मच्छर और मधुमक्खी के काटने से पैदा होने वाले दर्द को भी कम करता है। इसके लिये आपको एक एक कैप्सूल चारकोल पानी की कुछ बूंदों में मिलाना है। इसके बाद आप इसे अच्छे से मिलाकर इसका एक paste बना लीजिये। फिर आप इसे उस जगह लगा सकतीं हैं जहां पर आपको मच्छर या मधुमक्खी ने काटा है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।