करवा चौथ का समय नजदीक आ गया है और इस समय पूजा की तैयारी के साथ-साथ सजने सवरने का मौका भी आ गया है। अब करवा चौथ के बाद तो त्योहारों का सीजन भी आ जाएगा और ऐसे में क्यों ना हम करवा चौथ के लिए कुछ यूनिक लुक तैयार करें? जब भी काजल की बात आती है तो हम काले रंग के काजल के बारे में सोचते हैं, लेकिन आजकल जिस तरह से काजल के साथ एक्सपेरिमेंट करने का ट्रेंड शुरू हो गया है उस तरह से तो आप भी कुछ नया ट्राई कर सकते हैं।
जहां तक काजल की बात है तो कुछ बेसिक रंगों से अलग हटकर यूनिक कलर्स मार्केट में उपलब्ध हैं जो आपके लुक को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। तो चलिए हम आज ऐसे कुछ काजल की बात करते हैं जो आपके करवा चौथ के लुक के लिए अच्छे साबित हो सकते हैं।
1. Inatur ग्रीन काजल
ये काजल काफी अच्छा कवरेज देता है और एक बात जो इसकी अच्छी है वो ये कि ये काजल कम दाम में उपलब्ध है जो आंखों को हाईलाइट करने में बेहतर साबित हो सकता है।
क्या है अच्छा?
- ये काजल कवरेज ठीक देता है और काजल पेंसिल की तरह बार-बार स्ट्रोक नहीं देने होते।
- इसमें पैराबेन्स, सिलिकॉन और मिनरल ऑयल जैसे कंटेंट नहीं हैं जो आंखों को इरिटेट नहीं करते।
क्या है खराब?
- अगर आंखों में ज्यादा पानी आता है तो ये काजल जल्दी स्मज हो जाएगा। ड्राई आइज वाले लोगों के लिए ये काजल बहुत अच्छा है।
इसे जरूर पढ़ें- अपने करवा चौथ लुक को परफेक्ट बनाने के लिए ट्राई करें ये 5 टिप्स
2. लैक्मे आइकोनिक व्हाइट काजल
ये काजल करीना कपूर के एडवर्टाइजमेंट के बाद से ही काफी चर्चित है और इसे नॉर्मल आंखों को बड़ा दिखाने के लिए फिलर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
क्या है अच्छा?
- कवरेज अच्छा है और आंखों को डिफाइन करने के काम आ सकता है।
- कीमत के हिसाब से ये अच्छी डील है।
क्या है खराब?
- काजल पेंसिल के कई स्ट्रोक के बाद अच्छा रंग दिखता है। सिंगल स्ट्रोक में काम नहीं बनेगा।
3. फेसेज कनाडा अल्टीमेट प्रो काजल ब्लू काजल
काजल पेंसिल के मामले में ये काजल काफी अच्छा साबित हो सकता है और ईजी एप्लिकेशन भी है। इससे आप कई तरह के लुक्स अचीव कर सकती हैं।
क्या है अच्छा?
- इसका एप्लिकेशन काफी ईजी है।
- इसका रंग लंबे समय तक टिका रहता है और ये समज प्रूफ है।
क्या है खराब?
- ये काफी महंगा काजल है।
इसे जरूर पढ़ें- करवा चौथ पर लंबे बालों वाली महिलाओं के ऊपर खूब फबेंगे ये हेयरस्टाइल
4. रेने कॉस्मेटिक सिल्वर काजल
नॉर्मल लुक को अगर थोड़ा सा ट्विस्ट देना है तो सिल्वर रंग का काजल जरूर ट्राई करें। ये काजल अपने आप में आपको मेटालिक मेकअप लुक देने के लिए काफी है।
क्या है अच्छा?
- मेटालिक और मैट दोनों लुक्स में काम आ सकता है।
- इसका एप्लिकेशन काफी आसान है।
क्या है खराब?
- ये काजल थोड़ा ड्राई है और इसलिए जिन लोगों की ड्राई स्किन है उन्हें इसे लाइनर की तरह यूज करने में थोड़ी समस्या होगी।
- अगर आपने काजल को स्मज कर दिया तो इसका लुक काफी खराब हो सकता है।
5. शुगर ब्लू मून काजल
ये ब्लू का एक बहुत ही खूबसूरत शेड है जिसे आप इस्तेमाल कर सकते हैं। इस शेड को आप अपने ईवनिंग लुक में बहुत अच्छी तरह से सेट कर सकती हैं।
क्या है अच्छा?
- इस काजल का पिगमेंटेशन काफी अच्छा है और एक बार में अप्लाई होता है।
- ये आपको मैट फिनिश देने के लिए बहुत अच्छा साबित होगा।
क्या है खराब?
- ये काजल रिमूव करने में आसान नहीं है। ये आपकी आंखों में काफी समय तक रहेगा जिससे कई बार आंखें इरिटेट हो सकती हैं।
ये सारे काजल अलग-अलग रंगों में हैं जो करवा चौथ के लुक को परफेक्ट बनाने में मदद कर सकते हैं। ये लुक्स आप ट्राई करें और अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों