
Virgo Weekly Horoscope इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति आपके बुद्धि का भाव को एक्टिव कर रही है। चंद्रमा 19 जनवरी को मकर राशि में रहेगा। 20 से 22 जनवरी के बीच चंद्रमा कुम्भ राशि में गोचर करेगा और 24 जनवरी को आधे समय के बाद यह मीन राशि में प्रवेश करेगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपकी राशि से पांचवें भाव मकर में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र का 'चतुर्ग्रही योग' बना हुआ है। राहु छठे भाव में और शनि सप्तम भाव में हैं। कन्या राशि के लिए यह सप्ताह इंटेलिजेंस और क्रिएटिविटी दिखने के लिए काफी अच्छा है। पंचम भाव में चार ग्रहों का होना स्टूडेंट्स और क्रिएटिव फ़ील्ड्स की महिलाओं के लिए वरदान है, लेकिन सप्ताह के मध्य में स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है। ऐसे में जाने छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से इस सप्ताह का सम्पूर्ण हाल।
कन्या राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह प्रेम संबंधों में जुनून और तकरार दोनों लेकर आया है । पंचम भाव में सूर्य, मंगल और शुक्र की उपस्थिति आपकी लव लाइफ को बहुत इंटेंस बनाएगी। इस सप्ताह आप पार्टनर के प्रति बहुत पजेसिव हो सकती हैं। 19 जनवरी को आपसी समझ अच्छी रहेगी, लेकिन मंगल के प्रभाव से आप छोटी बात पर भी बहुत जल्दी गुस्सा हो सकती हैं। विवाहित महिलाओं के लिए यह सप्ताह संतान पक्ष को लेकर चिंता या व्यस्तता वाला रहेगा। बच्चों के साथ सख्ती बरतने से बचें। 24 जनवरी के बाद जब चंद्रमा सप्तम भाव में शनि के साथ होगा, तो पति के साथ किसी गंभीर मुद्दे पर चर्चा हो सकती है, जहाँ आपको धैर्य रखना होगा। रिलेशन में रही महिला को इस सप्ताह किसी तरह की कमिटमेंट नहीं करना है , सिंगल महिला को अभी कोई नई पहल नहीं करना है।
उपाय: शुक्रवार को छोटी कन्याओं को खीर खिलाएं या सफेद वस्त्र दान करें।
करियर के हिसाब से यह सप्ताह कन्या राशि की महिलओं के लिए क्रिएटिविटी और नई आइडियाज के लिए शानदार है। यदि आप शिक्षा, राइटिंग , डिजाइनिंग या शेयर मार्केट से जुड़ी हैं, तो मकर राशि में चार ग्रहों का योग आपको जबरदस्त सफलता दिलाएगा। इस सप्ताह आपकी डिसिशन मेकिंग पावर बहुत तेज रहेगी। 19 जनवरी को आप अपनी इंटेलिजेंस से किसी बड़ी समस्या को सुलझा लेंगी। 20 से 22 जनवरी के बीच छठे भाव में चंद्रमा और राहु का गोचर ऑफिस में भ्रम की स्थिति पैदा कर सकता है। इस दौरान कलीग के साथ बहस में न पड़ें, वे आपकी इमेज को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।
उपाय: बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाएं ।
आर्थिक मामलों में यह सप्ताह कन्या राशि की महिलाओं के लिए रिस्क से फायदे का है। पंचम भाव में ग्रहों की युति शेयर मर्कट , ट्रेडिंग में अचानक लाभ दे सकता है, लेकिन मंगल की उपस्थिति जल्दबाजी में गलत निर्णय भी करवा सकती है, इसलिए इस सप्ताह एक्सपर्ट की सलाह के बिना बड़ा रिस्क लेने से बचे । शिक्षा या बच्चों के कोर्स पर बड़ा खर्च होने की संभावना है। 20 से 22 जनवरी के बीच कर्ज या ईएमआई से जुड़ी चिंताएं परेशान कर सकती हैं। सप्ताह के अंत में पार्टनरशिप के बिजनेस में मनी फ्लो अच्छा रहेगा।
उपाय: शनिवार को किसी गरीब व्यक्ति को जूते या चप्पल का दान करें।
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह सप्ताह कन्या राशि की महिलाओं के लिए सावधानी बरतने वाला है। पंचम भाव में क्रूर ग्रहों का होना पेट में जलन, एसिडिटी या अल्सर की समस्या दे सकता है। 20 से 22 जनवरी के बीच छठे भाव में राहु और चंद्रमा की युति आपको एंग्जायटी और नींद न आने की समस्या दे सकती है। इस दौरान आपको फूड पॉइजनिंग या पेट के इन्फेक्शन से बचने के लिए बाहर के खाने से पूरी तरह परहेज करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को इस सप्ताह विशेष सावधानी रखने की सलाह दी जाती है।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं और एक पत्ता प्रसाद रूप में ग्रहण करें।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है। अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।