Sun Feb 15, 2026 | Updated 02:58 PM IST
image

Aaj Ka Kanya Rashifal 29 January 2026: आज अपनी बौद्धिक क्षमता से सुलझाएंगी उलझनें, जानिए कन्या राशि की महिलाओं का राशिफल

आज कन्या राशि की महिलाओं का दिन व्यवस्थित और प्लांड तरीके से बितेगा। आपकी बुद्धि और विश्लेषणात्मक क्षमता आज कई उलझनों को सुलझा देगी। घर और काम दोनों जगह आप चीज़ों को सही ढंग से मैनेज करेंगी। लेकिन जरूरत से ज्यादा सोचने से मानसिक थकान हो सकती है, इसलिए आराम भी जरूरी है।
Editorial
Updated:- 2026-01-29, 07:45 IST

Virgo Horoscope Today, 29 January 2026: कन्या राशि की महिलाओं के लिए 29 जनवरी का दिन व्यवस्थित और प्लांड से काम करने का है। राशि स्वामी बुध की स्थिति आज आपकी मानसिक एक्टिविटी को बढ़ाएगी। आज आप अपने घर और कार्यक्षेत्र में बिखरी हुई चीजों को समेटने और सब कुछ परफेक्ट करने के मूड में रहेंगी। आज आपका विश्लेषणात्मक स्वभाव आपको कई जटिल समस्याओं का समाधान खोजने में मदद करेगा। आज जरूरत से ज्यादा सोचने की आपकी आदत आज आपको मानसिक रूप से थका सकती है !

आज कन्या राशि का प्रेम राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)

कन्या राशि की महिलाओं के लिए आज प्रेम संबंधों में समझदारी और धैर्य की आवश्यकता है। विवाहित महिलाओं को आज अपने पति की छोटी-मोटी कमियों को नजरअंदाज करना चाहिए। आपकी क्रिटिकल नेचर आज घर के माहौल को थोड़ा तनावपूर्ण बना सकती है। रिलेशनशिप में रह रही महिलओं के लिए आज का दिन कमिटमेंट का है। अगर किसी बात को लेकर गलतफहमी चल रही है, तो आज स्पष्ट बात करने से वह दूर हो जाएगी। सिंगल महिलाओं के लिए आज का दिन सामान्य है, कोई जल्दबाजी न करें, सही समय का इंतजार करें।
उपाय: आज तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं और परिक्रमा करें।

आज कन्या राशि का करियर राशिफल (Virgo Career Horoscope Today)

करियर के लिहाज से कन्या राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन बेहतरीन परिणाम देने वाला है। नौकरी कर रही महिलाएं आज अपने काम में जो बारीकी और डिटेलिंग दिखाएंगी, उससे आज सीनियर्स बहुत प्रभावित होंगे। बैंकिंग, लेखन, अध्यापन या अकाउंट्स से जुड़ी महिलाओं के लिए आज का दिन विशेष सफलता वाला है। जो महिलाएं अपना खुद का काम या फ्रीलांसिंग करती हैं, उन्हें आज पुराने क्लाइंट्स से नया काम मिल सकता है। आज आप मल्टीटास्किंग करने में सक्षम रहेंगी, जिससे कई रुके हुए काम पूरे होंगे।
उपाय: आज ॐ बुं बुधाय नमः मंत्र का जाप करें और किसी छोटी कन्या को फल दान करें।

More For You

आज कन्या राशि का आर्थिक राशिफल (Virgo Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से कन्या राशि की महिलाएं स्वाभाविक रूप से अच्छी मैनेजर होती हैं, और आज आप अपने बजट को बहुत अच्छे से संभालेंगी। आज अनावश्यक खर्चों पर आपका पूरा नियंत्रण रहेगा। आज आप घर के लिए कोई उपयोगी वस्तु खरीद सकती हैं, जो लंबे समय तक काम आएगी। इन्वेस्टमेंट के लिहाज से आज का दिन आर डी या एफडी के लिए उत्तम है। शेयर मार्केट में जोखिम लेने से आज बचें। यदि किसी सहेली या रिश्तेदार को पैसा उधार दिया था, तो आज याद दिलाने पर वह वापस मिल सकता है।
उपाय: आज अपने पर्स में एक इलायची रखें या सौंफ खाकर घर से निकलें।

kanya rashi daily horoscope

आज कन्या राशि की सेहत (Virgo Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में कन्या राशि की महिलाओं को आज अपने डाइजेस्टिव सिस्टम का खास ख्याल रखना होगा। बुध के प्रभाव के कारण आज पेट में गैस, एसिडिटी या अपच की समस्या हो सकती है। आज बाहर का खाना या जंक फूड पूरी तरह से अवॉइड करें। एंग्जायटी भी आपकी सेहत पर असर डाल सकती है, इसलिए बेवजह की चिंता छोड़ें। अपनी स्किन का ध्यान रखें, पर्याप्त पानी पिएं और हो सके तो आज हरी सब्जियों का सूप या सलाद अपनी डाइट में शामिल करें।
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं या पालक का दान करें।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;