Sun Feb 15, 2026 | Updated 07:18 PM IST
aaj ka kanya rashifal 28 january

Aaj Ka Kanya Rashifal 28 January 2026: आज कन्या राशि के लिए किस्मत और बुद्धि का होगा जबरदस्त संगम, मिल रहे हैं सफलता के संकेत

28 जनवरी 2026 का दिन कन्या राशि की महिलाओं के लिए भाग्य और बुद्धि दोनों का साथ लेकर आया है। आज चंद्रमा आपके भाग्य स्थान में उच्च है, जिससे किस्मत आपकी मदद के लिए हमेशा साथ रहेगी। पांचवे भाव में बुध, सूर्य, शुक्र और मंगल का योग आपकी क्रिएटिविटी और निर्णय क्षमता को बढ़ाएगा। आज आप जो भी कदम उठाएंगी, उसमें सफलता, सम्मान और नए अवसर बनेंगे।
Editorial
Updated:- 2026-01-28, 18:34 IST

Virgo Horoscope Today, 28 January 2026: 28 जनवरी 2026 का दिन कन्या राशि की महिलाओं के लिए बौद्धिक क्षमता  के प्रदर्शन का है। आज चंद्रमा आपके भाग्य स्थान  में उच्च के हैं। यह स्थिति बताती है कि आज किस्मत आपके साथ साये की तरह चलेगी। जो काम हफ्तों से नहीं बन रहे थे, आज वो अचानक बन जाएंगे। आज के दिन पांचवे  भाव में आपके राशि स्वामी बुध के साथ सूर्य, शुक्र और उच्च का मंगल बैठे हैं। यह योग आपकी क्रिएटिविटी  और डिवीजन पॉवर  को इम्प्रूव करता है  । आज आप जो भी सलाह देंगी, लोग उसे  मानेंगे। आज किसी धार्मिक यात्रा या सत्संग का प्लान बन सकता है।

आज कन्या राशि का प्रेम राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)

लव अफेयर के मामले में आज कन्या राशि की महिलाओं को अट्रैक्शन  महसूस होगा। पांचवा भाव प्रेम का है और वहां ग्रहों का मेल है, जिससे लव लाइफ बहुत एक्टिव और रोमांटिक रहेगी। पार्टनर के साथ आज आप फिलॉसफी, भविष्य या किसी गंभीर विषय पर बात करेंगी और एक-दूसरे के विचारों से प्रभावित होंगी। अगर आप सिंगल हैं, तो आज पढ़ाई-लिखाई, लाइब्रेरी या किसी सेमिनार के दौरान आपकी किसी से खास दोस्ती हो सकती है।
उपाय: आज राधा-कृष्ण के मंदिर में मोर पंख चढ़ाएं और प्रार्थना करें।

आज कन्या राशि का करियर राशिफल (Virgo Career Horoscope Today)

कामकाज के मामले में आज कन्या राशि की महिलाओं के लिए दिन  सफलता  भरा है। नवमा भाव उच्च शिक्षा और दूर की यात्राओं का है। अगर आप वीज़ा, हायर स्टडीज, कंसल्टेंसी या टीचिंग के काम से जुड़ी हैं, तो आज का दिन बेहतरीन है।आज पांचवे भाव की मजबूती बता रही है कि आज शेयर मार्किट,   राइटिंग ,  मीडिया या कला के क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं को आज रहत  मिल सकती  है। आज मेहनत कम और परिणाम ज्यादा मिलेंगे।
उपाय: आज अपने पेन स्टैंड या डेस्क पर  हरे रंग के कपड़े में बंधा हुआ साबुत मूंग  रखें।

More For You

आज कन्या राशि का आर्थिक राशिफल (Virgo Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन कन्या राशि की महिलाओं को अनएक्सपेक्टेड  लाभ मिलने का है। पांचवां भाव  आकस्मिक धन का है, और नवमं  भाव भाग्य का है  आज लॉटरी, शेयर मार्केट  या किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से अचानक धन लाभ हो सकता है। आज आप धार्मिक कार्यों, दान-पुण्य या किसी की शिक्षा में मदद करने में भी पैसा खर्च करेंगी, जिससे आपको आत्मिक शांति मिलेगी। आज पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है।
उपाय: आज किसी किन्नर या जरूरतमंद बच्चे को  अमरूद या हरे अंगूर  दान करें।  

kanya rashi daily horoscope

आज कन्या राशि की सेहत (Virgo Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज कन्या राशि की महिलाओं को  पेट की समस्या का ध्यान रखना होगा। पांचवें  भाव में सूर्य और मंगल की उपस्थिति एसिडिटी, खट्टी डकार या पेट में जलन पैदा कर सकती है। आज मसालेदार भोजन से दूर रहें। नवम भाव का चंद्रमा जांघों  में दर्द दे सकता है, इसलिए ज्यादा पैदल चलने से बचें। आज मानसिक रूप से आप बहुत सकारात्मक रहेंगी।
उपाय: आज भोजन के बाद  तुलसी के पत्ते का सेवन करें ।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;