Sun Feb 15, 2026 | Updated 01:52 PM IST
aaj ka kanya rashifal 27 january 2026

Aaj Ka Kanya Rashifal 27 January 2026: भाग्य स्थान में उच्च का चंद्रमा और पांचवें में ग्रहों की युति, आज कन्या राशि को मिलेगा किस्मत का पूरा साथ

आज भाग्य स्थान में उच्च का चंद्रमा आपकी किस्मत को पूरी ताकत से सपोर्ट करेगा। पांचवें भाव में ग्रहों की युति बुद्धि, क्रिएटिविटी और निर्णय क्षमता को मजबूत बनाएगी। आज किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी और हर काम में दैवीय सहयोग का अनुभव होगा।
Editorial
Updated:- 2026-01-27, 07:21 IST

Virgo Horoscope Today, 27 January 2026: 27 जनवरी 2026 का दिन कन्या राशि की महिलाओं के लिए भाग्य और बुद्धि  के बल पर जीतने का है। आज चंद्रमा आपकी राशि से भाग्य स्थान  में उच्च के होकर बैठे हैं। यह स्थिति बताती है कि आज किस्मत आपका हर कदम पर साथ देगी। जो काम हफ्तों से अटके थे, आज वो दैवीय कृपा से पूरे हो जाएंगे। पांचवें  भाव में मकर राशि में  चार ग्रहों का योग आपकी क्रिएटिविटी  को चरम पर रखेगा। आज आपकी एडवाइस  दूसरों के लिए पत्थर की लकीर साबित होगी। आज किसी धार्मिक यात्रा या सत्संग में जाने का मन बन सकता है।

आज कन्या राशि का प्रेम राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)

प्रेम जीवन में आज कन्या राशि की महिलाओं को इंटेलेक्चुअल  अट्रैक्शन   महसूस होगा। पांचवां  भाव प्रेम का है और वहां ग्रहों का संयोग है  , जिससे लव लाइफ बहुत एक्टिव और रोमांटिक रहेगी। पार्टनर के साथ आज आप फिलॉसफी, भविष्य या किसी गंभीर विषय पर बात करेंगी और एक-दूसरे के विचारों से प्रभावित होंगी। अगर आप सिंगल हैं, तो आज पढ़ाई-लिखाई या किसी क्लास के दौरान आपकी किसी से खास दोस्ती हो सकती है।
उपाय: आज अपने और पार्टनर के रिश्ते की मजबूती के लिए तुलसी के पौधे में थोड़ा सा कच्चा दूध अर्पित करें।

आज कन्या राशि का करियर राशिफल (Virgo Career Horoscope Today)

कामकाज के मामले में आज कन्या राशि की महिलाओं के लिए दिन सफलता  भरा है। नवमं  भाव उच्च शिक्षा और दूर की यात्राओं का है। अगर आप वीज़ा, हायर स्टडीज या किसी कंसल्टेंसी के काम से जुड़ी हैं, तो आज का दिन बेहतरीन है। आज पांचवें  भाव की मजबूती बता रही है कि आज शेयर मार्किट, डिजाइनिंग या   राइटिंग   के क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं को बड़ा ब्रेक मिल सकता है। आज मेहनत कम और परिणाम ज्यादा मिलेंगे।
उपाय: आज अपने ऑफिस बैग या डेस्क में मोर पंख   रखें ।

More For You

आज कन्या राशि का आर्थिक राशिफल (Virgo Money Horoscope Today)

आज का दिन कन्या राशि की महिलाओं के आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अनएक्सपेक्टेड  गेन्स  का है। पांचवा भाव बेटिंग और आकस्मिक धन का है, और नव वां भाव भाग्य का। आज लॉटरी, शेयर मार्केट  या किसी पुराने इन्वेस्टमेंट  से अचानक धन लाभ हो सकता है। आज आप धार्मिक कार्यों या किसी की मदद करने में भी पैसा खर्च करेंगी, जिससे आपको आत्मिक शांति मिलेगी। आज पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है।
उपाय: आज 5  इलायची  अपने पर्स में हरे कपड़े में बांधकर रखें।

kanya rashi daily horoscope

आज कन्या राशि की सेहत (Virgo Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज कन्या राशि की महिलाओं को पेट की गर्मी का ध्यान रखना होगा। आज पांचवे  भाव में सूर्य और मंगल की उपस्थिति एसिडिटी, खट्टी डकार या पेट में जलन पैदा कर सकती है। आज मसालेदार भोजन से दूर रहें। नवमें  भाव का चंद्रमा जांघों   में दर्द दे सकता है, इसलिए ज्यादा पैदल चलने से बचें।
उपाय: आज भोजन के बाद थोड़ी सी सौंफ और मिश्री जरूर खाएं।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;