आज चंद्रमा कर्क राशि में है और आश्लेषा नक्षत्र में गोचर कर रहा है। द्वादशी तिथि है और शिव योग का निर्माण हो रहा है। आज का दिन बीते कुछ समय से मन में चल रही बातों को साफ़ करने का है। कोई पुरानी उलझन फिर से सामने आ सकती है लेकिन अब आपके पास उसे समय पुराने रास्तों की जगह कुछ नया सोचने का है। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है कन्या राशि का आज का राशिफल?
कन्या राशि की महिलाएं आज रिश्तों को लेकर थोड़ी असहज महसूस कर सकती हैं। पार्टनर से जुड़ी कोई ऐसी बात सामने आ सकती है जो उन्होंने पहले कभी नहीं बताई थी, जिससे थोड़ी नाराजगी हो सकती है। अविवाहित महिलाएं आज जिस इंसान को पसंद कर रही थीं, उसके किसी और से जुड़ाव की बात जान सकती हैं। परिवार में किसी महिला सदस्य से पुराना मतभेद फिर सिर उठा सकता है। लेकिन शाम तक कुछ बातें खुद-ब-खुद साफ होने लगेंगी। आज का दिन आपको रिश्तों में ठंडे दिमाग से सोचने की सलाह देता है।
कन्या राशि की महिलाएं आज ऑफिस में किसी सहकर्मी की मदद करेंगी, जिससे आपकी छवि मजबूत होगी। आपसे सीनियर्स उम्मीद कर रहे हैं कि आप एक अटके काम को समय से पहले निपटा लेंगी और आप वैसा करेंगी भी। जो महिलाएं पढ़ाई या ट्रेनिंग से जुड़ी हैं, उन्हें आज का दिन बहुत सीखने वाला साबित हो सकता है। इंटरव्यू देने वाली महिलाओं के लिए भी दोपहर बाद की घड़ी शुभ रहेगी। घर से काम करने वालों को शोर-शराबे के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन फिर भी काम पूरा होगा।
कन्या राशि की महिलाएं आज किसी पुराने निवेश को लेकर कोई पॉजिटिव खबर पा सकती हैं। खासतौर पर सोना, एफडी या इंश्योरेंस से जुड़े मामलों में फायदेमंद सूचना मिलेगी। किसी सरकारी दस्तावेज़ से जुड़े खर्च की आशंका है, इसलिए फिजूल खर्च से बचें। ऑनलाइन खरीदारी करते समय ऑफर्स देखकर थोड़ा लालच आ सकता है, लेकिन अभी बहुत सोच-समझकर ही खर्च करें। किसी नजदीकी रिश्तेदार की आर्थिक मदद करने की बात आ सकती है। आज पैसों को लेकर दिमाग साफ रखना जरूरी है।
कन्या राशि की महिलाएं आज कूल्हों में थोड़ा अकड़ाव महसूस कर सकती हैं। एक जगह बहुत देर तक बैठने से शरीर जड़ हो सकता है, इसलिए हर घंटे थोड़ी देर टहलना जरूरी है। आज दही या ठंडा दूध पीने से बचें, इससे गैस बन सकती है। अगर आज बाहर का खाना खाना पड़ रहा है तो चटपटी चीज़ों से दूरी रखें। पीठ की नसों में खिंचाव से बचने के लिए सुबह कमर की स्ट्रेचिंग करें और सीढ़ियों का इस्तेमाल ज़रूरत से ज़्यादा न करें।
आज कन्या राशि की महिलाएं घर के मंदिर में सफेद फूल रखें और शंख में जल भरकर भगवान विष्णु को अर्पित करें। इससे मन शांत रहेगा और अटके कामों में गति आएगी। आज का लकी रंग सफेद है और लकी नंबर 8 है।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Images: freepik. com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।