
Virgo Horoscope Today, 18 February 2026 : 18 फरवरी 2026, बुधवार का दिन कन्या राशि की महिलाओं के लिए डिप्लोमेसी और चुनौतियों पर विजय का दिन है। आपकी राशि के स्वामी स्वयं बुध हैं और आज चंद्रमा आपके छठे भाव नौकरी, प्रतिस्पर्धा, रोग और शत्रु के भाव में गोचर कर रहा है। शतभिषा नक्षत्र का स्वामी राहु आज आपको एक शानदार स्ट्रैटेजिस्ट बनाएगा। आज आप समस्याओं पर रोने के बजाय, अपनी एनालिटिकल स्किल्स से उनका ऐसा परमानेंट इलाज निकालेंगी कि आपके विरोधी भी आपकी तारीफ करने पर मजबूर हो जाएंगे।
प्रेम और दांपत्य जीवन के मामले में आज का दिन प्रैक्टिकल सपोर्ट और कमियों को नजरअंदाज करने का है। छठा भाव वाद-विवाद का भी होता है। आज आपका स्वभाव थोड़ा परफेक्शनिस्ट रहेगा, जिसके कारण आप अपने पार्टनर में कमियां निकाल सकती हैं। बेवजह की बहस से बचें। आज प्यार जताने का तरीका फिल्मी नहीं, बल्कि व्यावहारिक होगा जैसे पार्टनर के किसी काम में उनकी मदद कर देना या उनकी कोई जिम्मेदारी उठा लेना। सिंगल महिलाओं के लिए कार्यक्षेत्र में किसी ऐसे व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है, जो स्वभाव से बहुत सुलझा हुआ हो।
उपाय: बुधवार के दिन भगवान गणेश को पीले गेंदे के फूल अर्पित करें ।
करियर के मामले पर आज आपके लिए शत्रुहंता योग न रहा है। कार्यस्थल पर अगर कोई आपके खिलाफ पॉलिटिक्स कर रहा था, तो आज राहु की डिप्लोमेसी और बुध की बुद्धि से आप उसे चारों खाने चित कर देंगी। जो महिलाएं मेडिकल, नर्सिंग, कानून , बैंकिंग, या किसी भी सर्विस सेक्टर में हैं, उनके लिए आज का दिन विशेष उपलब्धियों वाला है। आज आप पेंडिंग पड़ी हुई फाइलों और उलझे हुए कागजी कामों को बहुत तेजी से निपटा लेंगी। आपके काम में आज कोई भी गलती नहीं निकाल पाएगा।
उपाय: अपने डेस्क पर या ऑफिस बैग में एक छोटा सा फिटकरी का टुकड़ा रखें, नेगेटिविटी दूर रहेगी।
आर्थिक मामलों में आज का दिन बजट मैनेजमेंट और कर्ज मुक्ति का है। छठे भाव का चंद्रमा आपको अपने खर्चों का बारीकी से हिसाब-किताब रखने के लिए प्रेरित करेगा। अगर आप पर कोई पुराना लोन या ईएमआई चल रही है, तो आज आप उसे समय से पहले चुकाने की कोई ठोस प्लानिंग बनाएंगी। आज किसी को भी पैसा उधार न दें, क्योंकि उसके वापस लौटने की संभावना कम है। फ्रीलांसिंग या अपने दैनिक काम के जरिए आज धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं।
उपाय: आज घर की उत्तर दिशा को साफ रखें, रुका हुआ धन प्राप्त होगा।

कन्या राशि की महिलाएं अक्सर दूसरों का ख्याल रखने में खुद को भूल जाती हैं, लेकिन आज आपको अपने नर्वस सिस्टम और डाइजेशन पर ध्यान देना होगा। कन्या राशि का पेट और आंतों से गहरा संबंध है। आज चिंता के कारण पेट में गड़बड़ महसूस हो सकती हैं। आज जंक फूड पूरी तरह त्याग दें और फाइबर युक्त भोजन लें। आज आपका दिमाग एक कंप्यूटर की तरह चलता है जो कभी बंद नहीं होता। इससे मानसिक थकान हो सकती है।
उपाय: गाय को पालक या कोई भी हरी सब्जी खिलाएं। यदि यह संभव न हो, तो पक्षियों के लिए मूंग की दाल के दाने रखें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।