
Virgo Horoscope Today, 17 January 2026: 7 जनवरी 2026, शनिवार का दिन कन्या राशि की महिलाओं के लिए बौद्धिक क्षमता और संतान सुख का दिन है। पंचांग के अनुसार, आज मासिक शिवरात्रि है। ग्रहों की स्थिति आज बहुत ही दुर्लभ बनी हुई है। चंद्रमा आज धनु राशि में है, जो मन को थोड़ा भावुक और घरेलू बनाएगा। आज आपके 5वें भाव में हो रहा है, जहां सूर्य, उच्च के मंगल, बुध और शुक्र एक साथ विराजमान हैं। 5वें भाव में 4 ग्रहों का यह शक्तिशाली योग आपकी क्रिएटिविटी , बुद्धि और निर्णय क्षमता को चरम पर ले जाएगा। आज आपका दिमाग भी तेज चलेगा। स्टूडेंट्स और क्रिएटिव फील्ड की महिलाओं के लिए आज का दिन काफी अच्छा होने वाला है।
प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज का दिन कन्या राशि की महिलाओं के लिए असामंजस्य की स्थिति वाला रहने वाला है । 5वें भाव में शुक्र और मंगल की युति लव लाइफ में आज आपको अट्रैक्ट कर सकते है आज आप अपने पार्टनर के साथ बहुत रोमांटिक पल बिता सकती हैं। लेकिन सूर्य की स्थिति छोटी-छोटी बातों पर आज आपका ईगो ठेस पहुंचा सकती है। चंद्रमा आपको थोड़ा पजेसिव बना सकता है। अगर आप संतान प्राप्ति के लिए प्रयास कर रही हैं, तो यह संयोग बहुत शुभ है। सिंगल्स की लाफ़े आज कोई आ सकता है।
उपाय - आज शाम को शिव मंदिर में जाएं और भगवान शिव का कुशोधक से अभिषेक करें
करियर के मामले पर आज कन्या राशि की महिलाओं का दिन अच्छा साबित होने वाला है 5वां भाव बुद्धि और समाधान का है। आज आप ऑफिस के काम चुटकियो में सुलझा लेंगे । आज एजुकेशन , शेयर मार्किट , राइटिंग या कंसल्टेंसी से जुड़ी महिलाओं के लिए आज का दिन लाभ वाला है। आज वर्क फ्रॉम होम या प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में भी सफलता दिखा रही है। आज के दिन किसी तरह का शार्ट इन्वेस्टमेंट से बचे।
उपाय - एक सूखा नारियल का गोला लें, उसे ऊपर से थोड़ा काटें और उसमें आटा भूनकर और चीनी भर दें।
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन कन्या राशि की महिलाओं के लिए थोड़ा सामान्य होगा । 5वां भाव आकस्मिक धन लाभ का होता है। उच्च का मंगल और 11वें भाव पर ग्रहों की दृष्टि के प्रभाव से आज आप किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा खासा धन प्राप्त कर सकते है । आज आपकी कैलकुलेशन बिल्कुल सटीक बैठेगी। आज किसी धार्मिक कार्य में आपका पैसा खर्चा होगा आज गोल्ड या शिक्षा से जुड़ी कोई चीज़ खरीदना शुभ रहेगा।
उपाय -आज शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाएं।

स्वास्थ्य के मामले में आज कन्या राशि की महिला को एसिडिटी और एंग्जायटी परेशान कर सकती है। आज पेट में जलन, अल्सर या पित्त विकार हो सकता है । चंद्रमा के प्रभाव से छाती में कफ या मन में बेचैनी दे सकता है। आज आपको मसालेदार भोजन बिलकुल नहीं खाना चाहिए और सात्विक आहार लेना चाहिए।
उपाय - आज चलते-फिरते मन में ॐ उमामहेश्वराभ्यां नमः का जाप करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।