
Virgo Horoscope Today, 13 January 2026: 13 जनवरी 2026, मंगलवार का दिन कन्या राशि की महिलाओं के लिए थोड़ी भागदौड़ वाला रह सकता है। पंचांग के अनुसार, आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज का दिन हनुमान जी का है, जबकि आपकी राशि के स्वामी बुध हैं। ज्योतिष में बुध दिमाग और मंगल गुस्सा की आपस में पटती नहीं । इसका मतलब है कि आज आप बहुत ज्यादा सोचेंगी । आप चाहेंगी कि हर काम परफेक्शन के साथ हो, लेकिन मंगलवार की हड़बड़ी में चीजें थोड़ी इधर-उधर हो सकती हैं। आज आपको चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता छोटी-मोटी कमियों को इग्नोर करें, वरना खुद ही परेशान रहेंगी।
प्रेम और रिश्तों के मामले में आज कन्या राशि की महिलाओं को अपनी आलोचना करनी वाली आदत छोड़नी होगी। मंगल के प्रभाव से आज आपकी जुबान थोड़ी कड़वी हो सकती है। आप अनजाने में पार्टनर की कमियां गिना सकती हैं, जो उन्हें बहुत बुरा लग सकता है। विवाहित महिलाओं को आज घर के खर्चों या बच्चों को लेकर पति से बहस नहीं करनी चाहिए। आज के दिन लॉजिक नहीं प्रेम से काम लें। लव लाइफ में, अगर पार्टनर कोई गलती कर भी दे, तो आज उसे माफ कर दें। सिंगल महिलाओं के लिए आज का दिन मिला-जुला है; किसी को जज करने में जल्दबाजी न करें।
उपाय - आज घर से निकलने से पहले या मौका मिले तो किसी गाय को हरा पालक खिलावे।
करियर के मामले पर आज आपको फोकस की सख्त जरूरत है। कन्या राशि वाले काम में बारीकी पसंद करते हैं, लेकिन आज मंगलवार को काम का प्रेशर इतना होगा कि बारीकी के चक्कर में डेडलाइन मिस हो सकती है। आज ऑफिस में अपने कलीग्स के काम में गलती न निकालें। अगर आप अकाउंट्स, एडिटिंग या डाटा का काम करती हैं, तो आज दो बार चेक जरूर करें, क्योंकि मंगल की जल्दबाजी में गलती होने के चांस हैं। बिजनेस में आज हिसाब-किताब करते समय सतर्क रहें।
उपाय-हनुमान जी के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं, और उसमें दो लौंग डाल दें।
पैसों के मामले में आप वैसे तो बहुत समझदार हैं, लेकिन आज बजट बिगड़ सकता है। मंगल के कारण आज अचानक कोई खर्चा आ सकता है आज मोबाइल खराब होना या गाड़ी की सर्विसिंग में खर्च हो सकता है । आज आपको अपनी सेविंग्स बचानी होंगी। मार्केट में सेल या डिस्काउंट देखकर मन ललचा सकता है, लेकिन आज खरीदारी के लिए दिन बहुत अच्छा नहीं है। आज किसी को उधार न दे। इन्वेस्टमेंट करने से पहले आज रुकना बेहतर रहेगा।
उपाय- आज कोशिश करें कि एकदम चटक लाल रंग के कपड़े न पहने।

सेहत को लेकर आज आपको अपने नर्वस सिस्टम और पेट का ध्यान रखना है। बुध और मंगल का प्रभाव एंग्जायटी या पेट में जलन पैदा कर सकता है। ज्यादा तनाव लेने से आज हाजमा खराब हो सकता है। आज बाहर का तला-भुना खाना पूरी तरह अवॉइड करें। स्किन में एलर्जी या रशेज की समस्या हो सकती है, इसलिए धूल-मिट्टी से बचें।
उपाय: आज गणेश जी को 21 दूर्वा चढ़ाए।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।