हमारे घर में कई अलग तरह के पौधे लगाने का विशेष महत्व है और सभी पौधों का अलग महत्व होता है। वास्तु शास्त्र और ज्योतिष के अनुसार, कुछ पौधे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं, तो कुछ नकारात्मकता लाते हैं। ऐसे ही पौधों में से एक है आक या मदार का पौधा। यह उन विशेष पौधों में से एक है, जो धार्मिक दृष्टिकोण से पवित्र माना जाता है लेकिन इसके घर में लगाने को लेकर विशेष नियम और सुझाव दिए जाते हैं।
आक का पौधा हिंदू रीति-रिवाजों से गहराई से जुड़ा हुआ है, खासकर भगवान शिव की पूजा में। इसके फूल और पत्ते दैनिक या विशेष पूजा समारोहों के हिस्से के रूप में शिव को चढ़ाए जाते हैं और ऐसा माना जाता है कि वे आपके घर में दिव्य आशीर्वाद लाते हैं।
आयुर्वेद में इस पौधे का उपयोग इसके औषधीय गुणों के लिए किया जाता है, वहीं वास्तु में इसका विशेष महत्व है। इस पौधे से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और यह सुख समृद्धि को भी आकर्षित करता है, लेकिन इस पौधे को घर में लगाना ठीक है या नहीं, इसके बारे में यहां ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से विस्तार से जानें।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, आक का पौधा घर में लगाना बहुत ज्यादा शुभ नहीं माना जाता। इस पौधे में दूधिया पदार्थ होता है, जो कि विषैला होता है।
यह भी कहा जाता है कि आपको दूध वाले पौधे घर में नहीं लगाने चाहिए। यदि हम जंगली आक की बात करें तो इसे घर में लगाना अच्छा संकेत नहीं है, आप सफ़ेद आक के पौधे को घर में लगा सकती हैं, क्योंकि यह पौधा आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है।
इस पौधे की जड़ में गणपति का वास होता है और इसे घर में लगाने से सुख समृद्धि का संचार होता है। वहीं जंगली आर्क का पौधा जहरीला हो सकता है और इसे घर में लगाने से आपसी रिश्तों में कटुता आती है।
वास्तु के अनुसार जंगली आक के पौधे का नकारात्मक प्रभाव घर के सदस्यों पर पड़ सकता है, जिससे उनके स्वास्थ्य, मानसिक शांति और संबंधों में समस्या आ सकती है। इसके साथ ही, इस आक के पौधे को घर में लगाने से घर में दरिद्रता, नकारात्मक ऊर्जा और झगड़े का वातावरण बन सकता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार जंगली आक के पौधे से नकारात्मक ऊर्जा निकलती है, जो घर के वातावरण को प्रभावित कर सकती है। यह पौधा विशेष रूप से घर के भीतर रहने वालों के मानसिक और भावनात्मक संतुलन को प्रभावित कर सकता है। आक का पौधा जहरीला होता है और इसके संपर्क में आने से कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
आक के इस पौधे को घर में लगाने से परिवार के सदस्यों के बीच अनबन और झगड़े बढ़ सकते हैं। वास्तु के अनुसार, यह पौधा दरिद्रता और अशांति का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक दृष्टिकोण से भी इसे घर में न लगाने की सलाह दी जाती है। आक का पौधा देवताओं को चढ़ाने के लिए विशेष माना गया है, लेकिन इसे घर में रखना अनुचित माना जाता है। हालांकि यदि यह अपने आप घर में निकल आए तो इसे हटाना नहीं चाहिए।
यदि आक का पौधा धार्मिक कार्यों में या पूजा में उपयोग के लिए जरूरी है, तो इसे घर से बाहर, विशेषकर मंदिर या शिवालय के पास लगाया जा सकता है। ऐसी मान्यता है कि इसे शिवलिंग पर चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। इसलिए, आक का पौधा मंदिर परिसर में लगाना अधिक उचित है, जहां इसका धार्मिक महत्व बना रहे और घर पर इसके नकारात्मक प्रभाव से भी बचा जा सके।
अगर किसी विशेष कारण से आक का पौधा घर में रखना जरूरी है, जैसे कि यह पौधा अपने आप निकल आए तो आपको वास्तु के नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। आइए इसके बारे में जानें-
आक के पौधे के लिए आपको यहां बताए विशेष नियमों का पालन करना चाहिए, जिससे इसके कोई भी नकारात्मक प्रभाव न पड़ें। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।