
Taurus Horoscope Today, 9 January 2026: 9 जनवरी 2026 का दिन वृष राशि की महिलाओं के लिए सुख और ऐश्वर्य बढ़ाने वाला रहेगा। आज शुक्रवार है, जो आपकी राशि के स्वामी शुक्र का दिन है। आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज शोभन योग और आपकी राशि स्वामी की प्रबलता के कारण आज आप किसी भी काम के लिए फुल कॉंफिडेंट रहेंगे । आज आप जिस भी काम में हाथ डालेंगी, उसे अपनी क्रिएटिविटी से खास बना देंगी। आज आपको अपनी जिद्द छोड़नी होगी। व्यावहारिक सोच आपको आज बड़ी सफलता दिला सकती है। सामाजिक स्तर में मान-सम्मान बढ़ेगा।
प्रेम जीवन के मामले में आज का दिन वृष राशि की महिलाओं के लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। अगर आप सिंगल हैं, तो आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आपके विचारों से मेल खाता हो। विवाहित महिलाओं के लिए आज पति का सहयोग मिलेगा, और शाम को कहीं डिनर या आउटिंग का प्लान बन सकता है। रिश्तों में अगर कोई पुरानी कड़वाहट थी, तो आज मिठास घोलने का सबसे सही दिन है।
उपाय – आज के दिन आपको खासकर मेलोडी परफ्यूम का उपयोग करना चाहिए।
करियर के मामले पर आज वृष राशि की महिलाओं को अपनी मेहनत के अनुरूप अधिक ही फल मिलेगा। विशेष रूप से जो महिलाएं फैशन, डिजाइनिंग या बैंकिंग क्षेत्र से जुड़ी हैं, उनके लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। ऑफिस में आज आपके पेशेंस की परीक्षा हो सकती है, साथ में कार्य करने वाले किसी कलेग की बात आज आपको बुरी लग सकती है, आज आपको किसी बात का जबाब शांत रहकर जवाब देना है। आज के दिन आपको अपने काम की क्वालिटी पर ध्यान देना जरुरी है।
उपाय – घर से निकलते समय दही-चीनी खाकर निकलें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन वृष राशि की महिलाओं के लिए मिला-जुला रहेगा। इनकम के सोर्सेज बने रहेंगे, लेकिन आज वृष राशि की महिलाओं का खर्चा लुक्सुरियस और शॉपिंग की तरफ ज्यादा रहेगा। घर की सजावट या खुद की ग्रूमिंग पर धन खर्च हो सकता है। यह खर्च आपको खुशी तो देगा, लेकिन बजट का ध्यान भी आपको रखना भी जरूरी है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
उपाय – माँ लक्ष्मी को मखाने की खीर या बताशे का भोग लगाएं।
सेहत के मामले में आज वृष राशि की महिलाओं को गले में इन्फेक्शन और गर्दन से जुड़ी समस्याओं के प्रति सावधान रहना होगा। बदलता हुआ मौसम आपको सर्दी-खांसी की शिकायत दे सकता है। विशेष रूप से आज थायराइड से पीड़ित महिलाओं को आज अपनी मेडिसिन का ध्यान देना होगा , डेली रूटीन को लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए। आज हैवी फ़ूड से बचें और फ्रेश फ्रूट्स अधिक से अधिक सेवन करें ।
उपाय – भोजन के बाद थोड़ी सी सौंफ जरूर खाएं।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।