Sun Feb 15, 2026 | Updated 12:21 PM IST
hindi horoscope 4 January 2026

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 4 January 2026: वृषभ राशि की महिलाओं के रिश्ते और फाइनेंस पर पड़ेगा आज के फैसले का असर, जानिए आज का राशिफल..

आज का वृषभ राशिफल 4 जनवरी 2026 वृषभ राशि की महिलाओं के लिए बेहद अहम है। आज लिया गया एक फैसला रिश्तों और फाइनेंस दोनों पर गहरा असर डाल सकता है। प्रेम, करियर, धन और सेहत से जुड़े संकेत जानने के लिए पढ़ें आज का पूरा राशिफल।
Editorial
Updated:- 2026-01-04, 06:40 IST

Taurus Horoscope Today, 4 January 2026: 4 जनवरी 2026 का दिन वृष राशि की महिलाओं के लिए भीतर छुपी असंतुष्टि को सामने लाने वाला है। आज ग्रह स्थिति आपको अपने आत्मसम्मान और प्राथमिकताओं को दोबारा परखने का संकेत दे रही है। आप स्वभाव से स्थिर और सहनशील होती हैं, लेकिन जब सीमा पार होती है, तब नुकसान सबसे पहले आपको ही होता है। आज का दिन आपको यह एहसास कराएगा कि हर जगह चुप रहना समझदारी नहीं होती।

आज वृष राशि का प्रेम राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)

वृषभ राशि की प्रेम राशिफल की बात करें तो आज भावनात्मक गहराई बढ़ेगी, लेकिन उसके साथ सवाल भी आएंगे। अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो आज आपको यह महसूस हो सकता है कि आपका पार्टनर आपका ख्याल नहीं रखता ! पार्टनर की कोई बात या व्यवहार मन को चोट पहुंचा सकता है, अविवाहित महिलाओं के लिए आज कोई पुराना रिश्ता या अधूरा भावनात्मक जुड़ाव यादों में लौट सकता है। यह दिन नए रिश्ते की शुरुआत से ज्यादा पुराने रिश्तों को खत्म करने का है।

उपाय - आज के दिन सफेद फूल शिवलिंग पर अर्पित करें!

आज वृष राशि का करियर राशिफल (Taurus Career Horoscope Today)

करियर के हिसाब से देखा जाए तो वृषभ राशि की महिलाओं को करियर के क्षेत्र में आज स्थिरता के साथ दबाव भी रहेगा। काम की जिम्मेदारियां बढ़ सकती है, किसी सहकर्मी की बातों में आकर प्रतिक्रिया देना नुकसानदायक हो सकता है। नौकरीपेशा महिलाओं को आज ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहना चाहिए। जो महिलाएं बिज़नेस या फ्रीलांस काम कर रही हैं, उनके लिए आज का दिन पुराने क्लाइंट या रुके हुए काम को दोबारा सक्रिय करने का है। जल्दबाज़ी से किया गया विस्तार नुकसान दे सकता है।

More For You

उपाय - आज के दिन हरे रंग के कपड़े पहनें।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

Taurus women

आज वृष राशि का आर्थिक राशिफल (Taurus Money Horoscope Today)

आर्थिक मामले में आज वृषभ राशि की महिला को आर्थिक मामलों में आज सोच-समझकर कदम उठाने का दिन है। खर्च अचानक बढ़ सकता है, खासकर घर, सजावट या बच्चों से जुड़ी चीजों पर। किसी महिला मित्र या रिश्तेदार से धन को लेकर बातचीत हो सकती है, लेकिन उधार देना या लेना फिलहाल टालें। पुराने इन्वेस्टमेंट से जुड़ी कोई जानकारी आज राहत दे सकती है, लेकिन नया इन्वेस्टमेंट करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है।

उपाय - शुक्रवार को सफेद कपड़े में थोड़ी सी मिश्री बांधकर तिजोरी में रखें।

आज वृष राशि की सेहत (Taurus Health Horoscope Today)

आज वृषभ राशि की महिलाओं सेहत के मामले में आज शरीर से ज्यादा मन को ध्यान की जरूरत है। थकान, आलस्य, गर्दन या पीठ में दर्द की शिकायत हो सकती है। मीठा और भारी भोजन पेट से जुड़ी समस्या दे सकता है। आज पानी की मात्रा बढ़ाएं और भोजन समय पर करें। हार्मोनल इंबैलेंस या नींद की कमी भी बेचैनी का कारण बन सकती है।

उपाय - आज कपूर को इनहेल करें!

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;