Wed Apr 1, 2026 | Updated 07:38 PM IST HZ Awards 2026
Taurus daily horoscope women

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 17 February 2026: सूर्य ग्रहण के प्रभाव और मंगल की ऊर्जा से प्रोफेशनल लाइफ में आएगा बड़ा उछाल , जानिए वृषभ राशि की महिलाओं का राशिफल

17 फरवरी 2026, मंगलवार का दिन वृषभ राशि की महिलाओं के लिए करियर, धन और प्रतिष्ठा के मामले में खास संकेत दे रहा है। सूर्य ग्रहण का प्रभाव और मंगल की ऊर्जा प्रोफेशनल लाइफ में बड़ा उछाल ला सकती है। धनिष्ठा नक्षत्र का साथ आत्मविश्वास बढ़ाएगा, पार्टनर का सहयोग मिलेगा और आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। जानिए प्रेम, करियर, धन और सेहत से जुड़ा पूरा दैनिक राशिफल।
Editorial
Updated:- 2026-02-17, 06:40 IST

Taurus Horoscope Today, 17 February 2026 : 17 फरवरी 2026, मंगलवार का दिन वृष राशि की महिलाओं के लिए प्रोफेशनल पावर और बोल्ड डिसीजन्स का है। आज चंद्रमा आपकी राशि से दसवें भाव कर्म, करियर, पिता और सामाजिक प्रतिष्ठा के भाव यानी कुंभ राशि में गोचर कर रहा है। सबसे खास बात यह है कि आज चंद्रमा धनिष्ठा नक्षत्र में है, जिसका स्वामी मंगल है। वृष राशि के लिए मंगल सातवें और बारहवें भाव का स्वामी है। मंगलवार के दिन दसवें भाव में मंगल के नक्षत्र का प्रभाव आपके अंदर गजब का आत्मविश्वास और फायर भर देगा। आज आप किसी भी चुनौती से घबराएंगी नहीं, बल्कि उसका डटकर सामना करेंगी। आज कार्यक्षेत्र में आपका स्टेटस और अधिकार क्षेत्र बढ़ेगा।

आज वृष राशि का प्रेम राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)

प्रेम संबंधों के मामले में आज का दिन पावर कपल वाइब्स और सॉलिड सपोर्ट का है। दसवां भाव सामाजिक छवि का है और नक्षत्र स्वामी मंगल आपके सातवें भाव का स्वामी है। इसका सीधा मतलब है कि आज आपके करियर या किसी बड़े फैसले में आपके पति या पार्टनर का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आज आप दोनों मिलकर कोई भविष्य की योजना बना सकते हैं। अगर आप सिंगल हैं, तो धनिष्ठा नक्षत्र के प्रभाव से आज वर्कप्लेस पर या किसी ऑफिशियल मीटिंग में आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जो स्वभाव से बहुत निडर और प्रभावशाली हो।

उपाय: आज हनुमान जी के मंदिर में गुलाब या गुड़हल अर्पित करें ।

आज वृष राशि का करियर राशिफल (Taurus Career Horoscope Today)

करियर के लिहाज से आज का दिन एक्शन और अथॉरिटी का है। दसवां भाव करियर का है। आज आप काम को टालने के बजाय उसे तुरंत खत्म करने पर जोर देंगी। मंगल आपको निडर बनाएगा, इसलिए आज आप बॉस या क्लाइंट्स के सामने अपनी बात बहुत बेबाकी से रख पाएंगी। जो महिलाएं मैनेजमेंट, प्रशासन, रियल एस्टेट, फैशन या किसी भी तरह के बिजनेस में हैं, उनके लिए आज कोई बड़ी डील फाइनल करने का दिन है। आज विरोधी आपके तेज के सामने टिक नहीं पाएंगे।

More For You

उपाय: आज काम पर जाने से पहले केसर चंदन का तिलक लगाएं।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

Taurus women

आज वृष राशि का आर्थिक राशिफल (Taurus Money Horoscope Today)

आर्थिक ममलो पर आज बिजनेस गेंस और प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट का दिन है। मंगल सातवें और बारहवें भाव का स्वामी है। आज आपको विदेशी क्लाइंट्स, मल्टीनेशनल कंपनी या अपने बिजनेस पार्टनर के जरिए अचानक बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। धनिष्ठा नक्षत्र धन और संपदा का कारक है, इसलिए आज जमीन, मकान या गोल्ड में इन्वेस्ट करने के लिए दिन बहुत ही भाग्यशाली है।

उपाय: किसी लाल गाय को गुड़ और चना खिलाएं या किसी मजदूर को भोजन कराएं ।

आज वृष राशि की सेहत (Taurus Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपको अपने घुटनों , जोड़ों और एसिडिटी का ध्यान रखना होगा। दसवां भाव घुटनों का कारक है। मंगल की अत्यधिक ऊर्जा और गर्मी के कारण आज शरीर में पित्त बढ़ सकता है, जिससे पेट में जलन या ब्लड प्रेशर की शिकायत हो सकती है। आज ज्यादा हैवी वर्कआउट करते समय घुटनों को मोड़ने या वजन उठाने में सावधानी बरतें, चोट लगने का हल्का योग है।

उपाय: तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पिएं और मसालेदार या गर्म तासीर वाले भोजन से आज पूरी तरह परहेज करें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;