Sun Feb 15, 2026 | Updated 11:23 AM IST
Taurus daily horoscope women

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 11 January 2026: सूर्य-शुक्र प्रभाव से बढ़ेगा मान-सम्मान ,आज का वृषभ राशिफल पढ़ें

आज का वृषभ राशिफल 11 जनवरी 2026 वृष राशि की महिलाओं के लिए मान-सम्मान, सामाजिक पहचान और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला दिन है। सूर्य-शुक्र के प्रभाव से व्यक्तित्व प्रभावशाली रहेगा, हालांकि प्रेम जीवन में ईगो से बचना जरूरी है। करियर में नेटवर्किंग और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं को लाभ मिल सकता है। आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ सकता है, जबकि सेहत में आंखों और गले का ध्यान रखें।
Editorial
Updated:- 2026-01-11, 07:10 IST

Taurus Horoscope Today, 11 January 2026: 11 जनवरी 2026, रविवार का दिन वृष राशि की महिलाओं के लिए मान-सम्मान, सोशल एक्टिविज्म और थोड़े मानसिक द्वंद्व का दिन है। पंचांग के अनुसार, आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज का दिन ग्रहों के राजा सूर्य देव को समर्पित है। ज्योतिष शास्त्र में वृष राशि के स्वामी शुक्र और आज के दिन के स्वामी सूर्य के बीच शत्रुता का भाव माना जाता है, लेकिन यह स्थिति हमेशा बुरी नहीं होती। यह संयोग आज आपके व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाएगा। आज आप अपनी सौम्यता और आत्मविश्वास के मिश्रण से लोगों को आकर्षित करेंगी। आज छुट्टी का दिन होने के कारण घर पर मेहमानों का आना-जाना लगा रह सकता है। आज आपको अपनी जिद छोड़कर परिवार के साथ तालमेल बिठाने की सलाह दी जाती है।

आज वृष राशि का प्रेम राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)

प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज वृष राशि की महिलाओं को थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। सूर्य का प्रभाव आपके स्वभाव में थोड़ा ईगो ला सकता है, जो शुक्र की कोमलता पर भारी पड़ सकता है। विवाहित महिलाओं को आज अपने जीवनसाथी के साथ किसी पुरानी बात को लेकर बहस करने से बचना चाहिए। छोटी सी बात स्वाभिमान का मुद्दा बन सकती है। हालांकि, दोपहर के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। लव लाइफ में अगर आप अपने पार्टनर को परिवार से मिलवाने का सोच रही हैं, तो आज का दिन शुभ है। सिंगल महिलाओं के लिए आज किसी सामाजिक समारोह में कोई प्रपोसल आ सकता है।

उपाय: आज बेडरूम में कपूर जलाएं।

आज वृष राशि का करियर राशिफल (Taurus Career Horoscope Today)

करियर के हसाब से आज का दिन योजनाएं बनाने और नेटवर्किंग के लिए बेहतरीन है। भले ही आज रविवार है, लेकिन वृष राशि की कामकाजी महिलाएं आज मानसिक रूप से अपने काम से जुड़ी रहेंगी। फैशन, मीडिया, कला या ज्वेलरी डिजाइनिंग से जुड़ी महिलाओं को आज कोई बड़ा आइडिया मिल सकता है। सूर्य आपको नेम फ्रेम दिलाता है, इसलिए अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, तो आज आपकी कोई पोस्ट या काम बहुत सराहा जा सकता है। जो महिलाएं अपना बिज़नेस चलाती हैं, उन्हें आज अपने पब्लिक रिलेशंस पर ध्यान देना चाहिए। आज किसी इम्प्रेससिवे व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में आपके करियर को नई दिशा दे सकती है।

More For You

उपाय: आज गाय को रोटी में थोड़ा गुड़ रखकर खिलाएं।

आज वृष राशि का आर्थिक राशिफल (Taurus Money Horoscope Today)

आर्थिक मामले पर आज का दिन खर्चीला साबित हो सकता है। वृष राशि की महिला को लक्ज़री पसंद है और आज छुट्टी के दिन आप घर की सजावट, कपड़ों या बच्चों की फरमाइशों पर बजट से ज्यादा खर्च कर सकती हैं। दिखावे के चक्कर में अनावश्यक खर्च करने से बचें। हालांकि, आय के स्रोत स्थिर रहेंगे। अगर आपने किसी सरकारी योजना में निवेश किया था, तो उससे जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। आज प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़े निर्णय लेने से पहले घर के बड़ों की सलाह जरूर लें। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते समय सावधानी बरतें।

उपाय: आज माथे पर सफेद चंदन का तिलक लगाए।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

aaj ka vrishabh rashifal 8 january 2026 taurus today horoscopes

आज वृष राशि की सेहत (Taurus Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज वृष राशि की महिलाओं को अपनी आँखों और गले का ध्यान रखना होगा। सूर्य की प्रबलता के कारण आँखों में जलन या सिर भारी रहने की समस्या हो सकती है। वृष राशि वालों को अक्सर गले से जुड़े इन्फेक्शन जल्दी होते हैं, इसलिए आज बहुत ठंडा पानी या खट्टी चीजों के सेवन से बचें।

उपाय: आज सूर्य देव को अर्घ्य देते समय जल में थोड़े सफेद चावल और मिश्री मिलाएं।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;