Sun Feb 15, 2026 | Updated 10:22 AM IST
Vrishabh aaj ka rashifal

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 10 January 2026: शनि और शुक्र की कृपा से वृषभ राशि की महिलाओं को मिलेगी मानसिक और आर्थिक स्थिरता; आज का वृषभ राशिफल पढ़ें

आज का वृषभ राशिफल 10 जनवरी 2026 के अनुसार शनि और शुक्र की कृपा से वृषभ राशि की महिलाओं को मानसिक और आर्थिक स्थिरता मिलेगी। आज का दिन आत्मचिंतन, धैर्य और पुराने लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए शुभ है। प्रेम जीवन में पारदर्शिता जरूरी रहेगी, करियर में मेहनत रंग लाएगी और खर्चों पर नियंत्रण रखना लाभदायक होगा। सेहत के लिहाज से लाइफस्टाइल संतुलित रखें और शनि उपाय अवश्य करें।
Editorial
Updated:- 2026-01-10, 07:10 IST

Taurus Horoscope Today,10 January 2026: 10 जनवरी 2026, शनिवार का दिन वृष राशि की महिलाओं के लिए स्थिरता, गंभीरता और आत्म-चिंतन का दिन है। पंचांग के अनुसार, आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज का दिन न्याय के देवता शनि देव को समर्पित है। ज्योतिष शास्त्र में वृष राशि के स्वामी शुक्र और आज के दिन के स्वामी 'शनि के बीच नैसर्गिक मित्रता का भाव है। यह संयोग आपके लिए अत्यंत शुभ है अगर पिछले कुछ दिनों से आप किसी मानसिक उथल-पुथल या निर्णय न ले पाने की स्थिति में थीं, तो आज आपको स्पष्टता मिलेगी।आज आप अपने घर को व्यवस्थित करने, पुराने पेंडिंग कार्यों को निपटाने और परिवार के बुजुर्गों के साथ समय बिताने में रुचि दिखाएंगी।

आज वृष राशि का प्रेम राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)

प्रेम और रिश्तों के मामले में आज वृष राशि की महिलाओं का दिन लॉयल्टी का है। शुक्र जहाँ प्रेम का कारक है, वहीं शनि उसमें स्टेबिलिटी लाता है। विवाहित महिलाओं के लिए आज दांपत्य जीवन में चंचलता की जगह गंभीरता रहेगी। आज का दिन रोमांस के दिखावे का नहीं, बल्कि एक-दूसरे का सपोर्ट बनने का है आज आप दोनों मिलकर घर के भविष्य या बच्चों की शिक्षा को लेकर कोई ठोस निर्णय ले सकते हैं। जो महिलाएं सिंगल हैं, वे आज किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकती हैं जो उम्र में उनसे बड़ा हो या स्वभाव से बहुत परिपक्व हो। आज पुराने रिश्तों में आपकी रुचि नहीं होगी। अगर आप रिलेशनशिप में हो तो तो आज अपने पार्टनर से वफादारी की उम्मीद रखेंगी। अगर रिश्ते में कोई खटास चल रही थी, तो आज बैठकर शांति से बात करने पर समस्या का समाधान निकल सकता है। आज रिश्तों में पारदर्शिता रखना अनिवार्य है।

उपाय: आज चींटियों को आटा और शक्कर मिलाकर खिलाए।

आज वृष राशि का करियर राशिफल (Taurus Career Horoscope Today)

करियर के मामलो र आज वृष राशि की महिलाओं को हार्ड वर्क की इम्पोर्टेंस को समझना होगा। आज शनिवार होने के बावजूद अगर आप काम कर रही हैं, तो कार्यभार अधिक हो सकता है। आज आपको अपनी मल्टीटास्किंग क्षमता की बजाय फोकस पर ध्यान देना होगा। एक बार में एक ही काम करें, लेकिन उसे परफेक्शन के साथ करें। बैंकिंग, वित्त, वास्तुकला से जुड़ी महिलाओं के लिए आज का दिन विशेष फलदायी है।अगर आप बिज़नेस करती हैं, तो आज का दिन इन्वेंटरी चेक करने और हिसाब-किताब करेक्ट करने का है। कोई पुराना रुका हुआ पेमेंट आज वापस आने की उम्मीद कम है, आज नए इन्वेस्टमेंट या नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने की बजाय पुराने प्रोजेक्ट्स को ही सिक्योर करने पर ध्यान दें।

More For You

उपाय: कार्यस्थल पर जाने से पहले किसी बुजुर्ग महिला कोई सफेद वस्तु भेंट करें।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

aaj ka vrishabh rashifal 8 january 2026 taurus today horoscopes

आज वृष राशि का आर्थिक राशिफल (Taurus Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बैलेंस और सेविंग्स का संकेत दे रहा है। वृष राशि वालों को लक्जरी पसंद होती है, लेकिन आज शनि देव आपको फिजूलखर्ची से रोकेंगे।आज इनकम सामान्य रहेगी । आज अचानक धन लाभ के योग कम हैं, इसलिए अपनी जमा-पूंजी पर ही निर्भर रहना होगा। अगर आप शेयरमार्किट में इन्वेस्ट करती हैं, तो आज रिस्क वाले शेयर्स से दूर रहें। लॉन्ग टर्म के लिए किया गया इन्वेस्ट सुबह होगा । आज घर की साज-सज्जा या कपड़ों पर खर्च करने का मन हो सकता है, लेकिन आज आपको अपनी इच्छाओं पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा। आज शनिवार के दिन लोहा, चमड़ा या तेल खरीदने में सावधानी बरतें। साथ ही, आज किसी से पैसा उधार लेने से बचें क्योंकि इस दिन लिया गया कर्ज लंबे समय तक परेशान कर सकता है।

उपाय: आज शाम को घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

आज वृष राशि की सेहत (Taurus Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज वृष राशि की महिलाओं को अपनीलाइफस्टाइल पर ध्यान देने की जरूरत है। वृष राशि का संबंध गले और गर्दन से है, जबकि शनि गैस /एसिडिटी का कारक है। आपको गले में खराश, टॉन्सिल या थायराइड से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। ठंडी और खट्टी चीजों से आज पूरी तरह परहेज करें। इसके अलावा, आज आलस्य आप पर हावी हो सकता है, जिससे शरीर में जकड़न या भारीपन महसूस होगा। आज बिना किसी ठोस कारण के मन भारी हो सकता है।आज हैवी फ़ूड या तला-भुना खाना रात के समय न खाएं

उपाय: आज दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ करे।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;