Tarot Tips : ग्रह दोष से मुक्ति के लिए वृषभ राशि वाले जातक करें ये उपाय

टैरो कार्ड  के हिसाब से राशिचक्र में दूसरी राशि वृषभ राशि है। वहीं ग्रहों के अशुभ दिशा होने के कारण इस राशि के जातकों को कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। 

 
tarot expert tips

वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। इस राशि के जातक कठिन परिश्रम करने वाले होते हैं और कोई भी काम बिना किसी सोचे-समझे करने लग जाते हैं। इस राशि के देवगुरु भगवान गणेश हैं। इसलिए वृषभ राशि के जातकों को भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना करनी चाहिए।

वहीं ग्रहों का स्थान परिवर्तन होने से व्यक्ति को अशुभ प्रभावों का सामना करना पड़ जाता है। जिससे व्यक्ति की आर्थिक, सामाजिक, मानसिक और शारीरिक अशुभ प्रभावों से प्रभावित होती रहती है।

अब ऐसे में इन सभी परिस्थितियों में वृष राशि वालों को भाग्योदय और ग्रहों के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए टैरो कार्ड के अनुसार कुछ उपायों के बारे में बताया गया है। जिसे करने से आपके जीवन में पहले से सुधार हो सकता है। आइए टैरो कार्ड एक्सपर्ट पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं, कि किन उपायों को करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है।

शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की करें पूजा

PEEPAL TREE

वृष राशि के जातक शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की विधिवत पूजा करें और पेड़ की परिक्रमा करें। साथ ही संध्या के समय पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इससे आपके जीवन में आ रही सभी समस्याओं के निवारण हो सकता है।

शनिवार के दिन काले और नीले रंग के कपड़े न पहनें

वृषभ राशि के जातकों को शनिवार के काले और नीले रंग के वस्त्र नहीं पहनना चाहिए। इससे आपके स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ सकता है।

वृषभ राशि के जातक करें हनुमान चालीसा का पाठ

वृषभ राशि के जातक शनिवार के दिन हनुमान चालीसा (हनुमान चालीसा पाठ) और सुंदरकांड का पाठ करें। इससे आपके जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी और शुभ फलों की भी प्राप्ति हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - Mesh Tarot Tips : मेष राशि वाले इन उपायों को आजमाएं, आर्थिक स्थिति हो सकती है मजबूत

वृषभ राशि के जातक मध्यमा अंगुली में नीलम पहनें

NILAM

वृषभ राशि के जातक धन और वैभव की प्राप्ति के लिए और ग्रह दोषों से मुक्ति के लिए अपने मध्यमा अंगुली में नीलम पहनें। इससे आपको कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा और संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।

शुक्रवार के दिन करें सफेद चीजों का दान

वृषभ राशि के जातक शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान करें। जैसे कि चावल, चीनी, सफेद मिठाई, सफेद वस्त्र। इससे आपको आपका मन शांत रहेगा और सभी मनोकामना भी पूरी हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - Monthly Tarot August 2023: टैरो कार्ड एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानें अगस्त का राशिफल

बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा

वृषभ राशि के देवगुरु भगवान गणेश हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को बुधवार के दिन भगवान गणेश (भगवान गणेश मंत्र) की विधिवत पूजा करनी चाहिए। इससे सभी संकटों से मुक्ति मिल सकती है और आपके व्यापार में भी लाभ हो सकता है।

टैरो कार्ड के हिसाब से वृषभ राशि के जातक को ग्रह दोष से बचने के लिए इन उपायों को आजमाएं और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP