image

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 10 February 2026: वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए चंद्रमा का गोचर ला रहा है बड़े बदलाव, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज आप मानसिक रूप से बेचैनी या संवेदनशीलता महसूस कर सकती हैं। मूड में बार-बार बदलाव होने की संभावना है, इसलिए दूसरों की बातों को दिल पर न लें। राशि स्वामी मंगल का दिन होने के कारण शारीरिक ऊर्जा तो बनी रहेगी, लेकिन आपका ध्यान बाहरी दुनिया के बजाय खुद पर केंद्रित रहेगा।
Editorial
Updated:- 2026-02-10, 07:30 IST

Scorpio Horoscope Today, 10 February 2026: 10 फरवरी 2026, मंगलवार का दिन वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए सेल्फ -रिफ्लेक्शन और सेंसिटिविटी का है। आज चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहा है। वृश्चिक राशि में चंद्रमा नीच होता है, इसलिए आज आप मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर या बैचेन महसूस कर सकती हैं। आज आपका मूड पल-पल बदल सकता है। आज मंगलवार है जो आपकी राशि के स्वामी मंगल का दिन है, इसलिए शारीरिक एनर्जी बनी रहेगी। आज आपको दूसरों की बातों को दिल पर लेने से बचना होगा। आज आप दुनिया को छोड़कर अपने आप पर ध्यान केंद्रित करना चाहेंगी।

आज वृश्चिक राशि का प्रेम राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)

प्रेम संबंधों के मामले में वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन इमोशनल इंटेंसिटी का है। आपकी ही राशि में बैठा चंद्रमा आपको अपने रिश्ते को लेकर बहुत ज्यादा पोस्सेस्सिवे बना सकता है। विवाहित महिलाएं आज अपने पति से छोटी-छोटी बातों पर शिकायत कर सकती हैं। आज आपके लिए सलाह है कि अपने पार्टनर को थोड़ा स्पेस दें और शक या वहम को अपने दिमाग में घर न करने दें। सिंगल महिलाओं को आज अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा, जल्दबाजी में किसी के प्रति अट्रैक्शन होना बाद में दुख दे सकता है।

उपाय: भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें ।

2 - 2025-08-29T125128.268

आज वृश्चिक राशि का करियर राशिफल (Scorpio Career Horoscope Today)

करियर के लिहाज से आज का दिन वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए इंटुइशन पर भरोसा करने का है। पहले भाव का चंद्रमा आपको कार्यस्थल पर लोगों की असली मंशा समझने में मदद करेगा। आज आप काम में मन लगाने के लिए थोड़ा संघर्ष कर सकती हैं। जो महिलाएं रिसर्च, मेडिकल, या ओकल्ट साइंस से जुड़ी हैं, उनके लिए आज का दिन बेहतरीन है। आज कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें, क्योंकि भावनाएं आपके लॉजिक पर हावी हो सकती हैं।

More For You

उपाय: ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः मंत्र का जाप करें और लाल चंदन का तिलक लगाएं।

यह भी पढ़ें- Vrishchik Rashifal February 2026: पुलिस, सेना और इंजीनियरिंग से जुड़े वृश्चिक राशि वाले लोगों को मिलेगी पदोन्नति, जानें कैसा रहेगा पूरा महीना

आज वृश्चिक राशि का आर्थिक राशिफल (Scorpio Money Horoscope Today)

आर्थिक मामलो पर आज वृश्चिक राशि की महिलाओं को सेल्फ -कण्ट्रोल की जरूरत है। आज आप अपने मूड को ठीक करने के लिए रिटेल खरीदारी का सहारा ले सकती हैं, जिससे फिजूलखर्ची हो सकती है। आज स्वास्थ्य या खुद की देखभाल पर धन खर्च होने के योग हैं। आज इन्वेस्टमेंट के मामले में आज का दिन बहुत अनुकूल नहीं है, इसलिए शेयर मार्केट से दूर रहें।

उपाय: मसूर की दाल का दान किसी जरूरतमंद को करें।

numerology-concept-composition

आज वृश्चिक राशि की सेहत (Scorpio Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज वृश्चिक राशि की महिलाओं को सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। आपकी राशि में नीच का चंद्रमा सिरदर्द, माइग्रेन, या मूत्र संबंधी समस्याएं दे सकता है। आज आपको शरीर में जल संतुलन की समस्या भी हो सकती है। मानसिक तनाव और एंग्जायटी से बचने के लिए आज सुबह ध्यान जरूर करें।

उपाय: शिवलिंग पर जल में थोड़ा सा कच्चा दूध और काले तिल मिलाकर अभिषेक करें, यह नीच चंद्रमा के प्रभाव को शांत करेगा।  

यह भी पढ़ें- Vrishchik Rashi Upay 2026: वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन में शनि और राहु ला सकते हैं बड़े बदलाव, बुरी आदतें छोड़ें और आजमाएं कुछ आसान उपाय

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image credit- herzindagi, freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;