
Libra Horoscope Today, 10 February 2026: 10 फरवरी 2026, मंगलवार का दिन तुला राशि की महिलाओं के लिए फॅमिली वैल्यूज और फाइनेंसियल मैनेजमेंट का है। आज चंद्रमा आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर कर रहा है, लेकिन वृश्चिक राशि में होने के कारण वह नीच अवस्था में है। आज आपकी वाणी में थोड़ा तीखापन आ सकता है या आप अनजाने में कुछ ऐसा बोल सकती हैं जो दूसरों को चुभ जाए। आप स्वभाव से डिप्लोमेटिक होती हैं, लेकिन आज भावनाओं के आवेश में आपका संतुलन बिगड़ सकता है। आज परिवार के साथ समय बिताने और पुरानी गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश करें। खाने-पीने पर आज विशेष नियंत्रण रखें।

प्रेम संबंधों के मामले में तुला राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन अंडरस्टैंडिंग की मांग करता है। दूसरे भाव का नीच चंद्रमा कभी-कभी शक पैदा कर सकता है। विवाहित महिलाएं आज ससुराल पक्ष या परिवार के किसी मामले को लेकर थोड़ी चिंतित हो सकती हैं। आज अपने पार्टनर से बातचीत करते समय शब्दों का चयन बहुत सोच-समझकर करें। सिंगल महिलाओं के लिए आज का दिन सामान्य है; अगर कोई नया प्रपोसल आता है, तो उसके फॅमिली बैकग्राउंड के बारे में अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें।
उपाय: आज के लक्ष्मी जी को सफ़ेद वस्त्र अर्पित करें।
करियर के लिहाज से आज का दिन तुला राशि की महिलाओं के लिए रिसोर्स मैनेजमेंट का है। जो महिलाएं बैंकिंग, फाइनेंस, ज्वेलरी या सिंगिंग /स्पीकिंग के क्षेत्र में हैं, उन्हें आज अपनी वाणी पर बहुत काम करना होगा। ऑफिस में आज किसी भी तरह की गॉसिप या पॉलिटिक्स का हिस्सा न बनें, क्योंकि आपकी कही गई बात को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा सकता है। आज आप अपनी सेविंग्स या सैलरी को लेकर थोड़ी असंतुष्ट महसूस कर सकती हैं, लेकिन धैर्य रखें, यह स्थिति स्थायी नहीं है।
उपाय: कार्यस्थल पर सफेद बर्फी या खीर बांटे।
आर्थिक मामले पर आज तुला राशि की महिलाओं को स्ट्रिक्ट बजटिंग की जरूरत है। दूसरा भाव धन का होता है और वहां नीच का चंद्रमा बैठा है, जो अचानक धन खर्च या पैसे अटकने का संकेत देता है। आज किसी को भी पैसा उधार न दें, विशेषकर रिश्तेदारों को, क्योंकि वापसी में समस्या आ सकती है। आज आप अपने परिवार के लिए या घर के राशन-पानी पर धन खर्च कर सकती हैं। आज शॉपिंग करते समय अपने बजट का ख्याल रखें, क्योंकि आज आप भावनात्मक होकर फिजूलखर्ची कर सकती हैं।
उपाय: माता लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं और श्री सूक्त का पाठ करें।

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज तुला राशि की महिलाओं को अपने चेहरे, दांत और गले का ध्यान रखना होगा। ठंडा या खट्टा खाने से गले में खराश हो सकती है। नीच का चंद्रमा आंखों में जलन या कमजोरी भी दे सकता है। आज बहुत ज्यादा मिर्च-मसालेदार भोजन से बचें, क्योंकि मुंह में छाले या एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
उपाय: चांदी के गिलास में पानी पिएं। अगर चांदी का गिलास न हो, तो पानी में एक चांदी का सिक्का डालकर रखें और फिर पिएं।
इसे भी पढ़ें- Tula Rashi Upay 2026: शनि के प्रभाव से तुला राशि के करियर में आ सकती हैं चुनौतियां, ये एक उपाय बदल सकता है आपकी किस्मत
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।