
Scorpio Horoscope Today, 29 January 2026: वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए 29 जनवरी का दिन गहन चिंतन और अपनी आंतरिक शक्ति को पहचानने का है। राशि स्वामी मंगल की एनर्जी आज आपको ओवर कॉन्फिडेंस देगी । आज आपकी सिक्स्थ सेंस बहुत कमाल का काम करेगी, इसलिए किसी भी मामले में अपने अंतर्मन की आवाज जरूर सुनें। आज आप जिस भी काम को हाथ में लेंगी, उसे पूरी शिद्दत और जुनून के साथ पूरा करेंगी। आज आपको अपनी वाणी में कठोरता और स्वभाव में जिद्दीपन से बचना होगा, वरना बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं।
वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए आज लोपवे लाइफ में इमोशन्स को कंट्रोल रखना है। विवाहित महिलाओं को आज अपने जीवनसाथी पर बेवजह शक या संदेह करने से बचना चाहिए। आपका पजेसिव स्वभाव आज घर में कलह का कारण बन सकता है। विश्वास बनाए रखें, रिश्ता मजबूत होगा। रिलेशनशिप में रह रही महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत रोमांटिक रहेगा। पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगी। सिंगल महिलाओं के लिए आज का दिन रहस्यमय रहेगा कोई ऐसा व्यक्ति आपके जीवन में एंटर कर सकता है जो आपको गहराई से प्रभावित करे।
उपाय: आज हनुमान चालीसा का पाठ करें या सिंदूर का तिलक लगाएं।

करियर के मामले पर पर वृश्चिक राशि की महिलाएं आज अपनी स्ट्रेटेजि से सरे काम आसानी से कर लेंगे । अगर आप रिसर्च, मेडिकल, पुलिस या आईटी सेक्टर में हैं, तो आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों भरा है। ऑफिस में आज आप अपनी प्लानिंग्स को किसे से शेयर न करें ,व्यवसायी महिलाओं को आज किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से लाभ मिल सकता है। आज आप अपने विरोधियों को अपनी बुद्धिमत्ता से परास्त करने में सफल रहेंगी। काम के प्रति आपका समर्पण सीनियर्स को प्रसन्न करेगा।
उपाय: ॐ अं अंगारकाय नमः मंत्र का 27 बार जाप करें।
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए आकस्मिक लाभ के संकेत दे रहा है। आज आपको रुका हुआ धन या कोई गुप्त धन प्राप्त हो सकता है। ससुराल पक्ष से भी आर्थिक मदद या कोई उपहार मिलने की संभावना है। आज आपको ऑनलाइन शॉपिंग करते समय सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि आप भावनाओं में बहकर अनावश्यक चीजें खरीद सकती हैं। आज लोन लेने या देने के लिए दिन उपयुक्त नहीं है। भविष्य के लिए इन्शुरन्स आदि में इन्वेस्ट करने का विचार बन सकता है।
उपाय: आज किसी गरीब को लाल मसूर की दाल दान करें।
स्वास्थ्य के मामले में वृश्चिक राशि की महिलाओं को आज थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। आज आपको इन्फेक्शन या गयनेकोलॉजिकल इश्यूज के प्रति सचेत रहना चाहिए। पानी का सेवन अधिक करें । मानसिक रूप से आप थोड़ी बेचैनी महसूस कर सकती हैं, जिससे नींद प्रभावित हो सकती है। आज मसालेदार और तामसिक भोजन से पूरी तरह परहेज करें। सुबह की सैर आपकी ऊर्जा को संतुलित रखने में मदद करेगी।
उपाय: तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पिएं।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।