
Scorpio Horoscope Today, 28 January 2026: 28 जनवरी 2026 का दिन वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए अट्रैक्सन का है। आज आप जहाँ भी जाएंगी, वहां आपकी तारीफ होंगी। आज आपके सातवें भाव में उच्च का चंद्रमा आपको एक ऐसा मैग्नेटिक और दे रहा है कि लोग खुद-ब-खुद आपकी तरफ खिंचे चले आएंगे। आज तीसरे भाव में बैठा आपका स्वामी उच्च का मंगल आपको निडर बना रहा है। आज आप किसी की परवाह किए बिना वो फैसले लेंगी जो लंबे समय से अटके हुए थे। आज आपकी सिक्स्थ सेंस बहुत तेज काम करेगी, इसलिए अपनी अंतरात्मा की आवाज जरूर सुनें।
प्रेम जीवन में आज वृश्चिक राशि की महिलाओं को टेलीपैथिक कनेक्शन महसूस होगा। आज सातवें भाव का उच्च चंद्रमा रिश्तों में आइना जैसा काम करेगा यानी आप जैसा महसूस करेंगी, पार्टनर भी ठीक वैसा ही महसूस करेगा। आज शब्दों से ज्यादा आंखों से बातें होंगी। अगर आप किसी को पसंद करती हैं, तो आज प्रपोज न करें, आज अपनी बॉडी लैंग्वेज से संकेत दें, सामने वाला खुद पहल करेगा। विवाहित महिलाओं के लिए आज का दिन बेडरूम रोमांस और आपसी समझ को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का है।
उपाय: आज शाम को चमेली के तेल का दीपक जलाएं।

कामकाज के मामले में आज का दिन डील क्लोजिंग का है। तीसरा भाव जहां मंगल, सूर्य, बुध, शुक्र हैं जो की किसी भी तरह के हस्ताक्षर और एग्रीमेंट का होता है। आज आप अपनी लॉजिक और कॉन्फिडेंस से किसी भी कठिन मीटिंग को अपने पक्ष में कर लेंगी। जो महिलाएं सेल्स, मीडिया, लेखन या इंटरनेट के माध्यम से काम करती हैं, आज उनकी कोई पोस्ट या बात वायरल हो सकती है। आज आप विरोधियों को अपनी प्लानिंग से हर काम में पीछे करेंगे ।
उपाय: आज अपने पास एक लाल रंग का पेन रखें और जरूरी सिग्नेचर उसी से करें।
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन लिक्विड कैश के फ्लो का है।सातवां भाव डेली इनकम का होता है। आज पैसा आएगा और हाथ में रुकेगा भी। आज आप अपनी पर्सनल ब्रांडिंग या ग्रूमिंग पर पैसा खर्च करेंगी। आज तीसरे भाव के ग्रह बता रहे हैं कि कम्युनिकेशन फोन कॉल, ईमेल या मीटिंग के जरिए पैसा बनेगा । अगर आप ऑनलाइन ट्रेडिंग करती हैं, तो आज दोपहर के बाद का समय फायदे वाला रहेगा।
उपाय: आज चींटियों को भुना हुआ आटा और चीनी खिलाएं।
स्वास्थ्य के मामले में आज वृश्चिक राशि की महिलाओं को एड्रेनालाईन रश और हार्मोनल इम्बैलेंस का ध्यान रखना होगा। आज उच्च का मंगल आपको बहुत ज्यादा एनर्जेटिक बना रहा है, अगर आप वर्कआउट या शारीरिक श्रम नहीं करेंगी, तो यह ऊर्जा चिड़चिड़ेपन या सिरदर्द में बदल सकती है।सातवें भाव का चंद्रमा पेल्विक एरिया को प्रभावित करता है, इसलिए हाइजीन का विशेष ध्यान रखें।
उपाय: आज रात को बादाम भिगोकर रखें और उन्हें नहीं खाएं, बल्कि अगले दिन सुबह छीलकर खाएं।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।