Sun Feb 15, 2026 | Updated 01:03 PM IST
image

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 26 January 2026:  छठे भाव का चंद्रमा और पराक्रम में उच्च का मंगल, शत्रुओं से मिलेगी मुक्ति; जानें वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

26 जनवरी 2026 का दिन वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए साहस, विजय और आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है। आज ग्रहों की स्थिति आपको निडर बनाकर हर चुनौती का डटकर सामना करने की ताकत दे रही है। विरोधी कमजोर पड़ेंगे और आपकी मेहनत रंग लाएगी। हालांकि रिश्तों और सेहत के मामले में थोड़ी समझदारी बरतना जरूरी रहेगा।
Editorial
Updated:- 2026-01-26, 07:50 IST

Scorpio Horoscope Today, 26 January 2026: 26 जनवरी 2026 का दिन वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए  विजय  का है। आज चंद्रमा आपके शत्रु और रोग भाव में हैं, और आपके राशि स्वामी मंगल पराक्रम भाव में  उच्च के होकर बैठे हैं। यह ग्रह स्थिति आपको एक निडर योद्धा बनाती है।    आज आपकी एनर्जी  देखने लायक होगी। अगर आप किसी प्रतियोगिता, खेल या बहस में हिस्सा ले रही हैं, तो आज जीत आपकी ही होगी। आपके विरोधी या आपसे जलने वाले लोग आज आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। आज आप अपने छोटे भाई-बहनों की मदद के लिए भी आगे आएंगी।

आज वृश्चिक राशि का प्रेम राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)

प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज वृश्चिक राशि की महिलाओं को थोड़ा पेशेंस रखना होगा। छठा भाव तकरार का होता है, इसलिए आज पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों पर बहस हो सकती है। तीसरे  भाव में बैठा मंगल आपको वाणी में थोड़ा कठोर बना सकता है। आज के दिन आपको किसी भी मामले में शांत रहना है  सिंगल महिलाओं के लिए आज का दिन सामान्य है, लेकिन किसी पड़ोसी या बचपन के दोस्त की तरफ अट्रैक्सन  बढ़ सकता है।
उपाय: आज हनुमान चालीसा का पाठ करें।

scorpio daily horoscope

आज वृश्चिक राशि का करियर राशिफल (Scorpio Career Horoscope Today)

कामकाज के मामले में आज  वृश्चिक राशि की महिलाओं का दिन शानदार है। विशेषकर जो महिलाएं पुलिस, सेना, स्पोर्ट्स या वकालत के पेशे में हैं, उनके लिए आज का दिन यादगार रहेगा। उच्च का मंगल आपको सरकारी सम्मान या मेडल दिला सकता है। आज आपकी मेहनत और भागदौड़ का फल आपको तुरंत मिलेगा। अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है, तो आज स्थिति आपके पक्ष में मजबूत होगी। आज आप अपने काम को लेकर बहुत फोकस्ड रहेंगी।
उपाय: आज किसी गरीब को लाल फल दान करें।

More For You

आज वृश्चिक राशि का आर्थिक राशिफल (Scorpio Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए खर्च और कर्ज के प्रति सावधान रहने का है। छठा  भाव कर्ज का भी होता है, इसलिए आज किसी से पैसा उधार न लें और न ही क्रेडिट कार्ड का ज्यादा इस्तेमाल करें। आज ट्रेवल  या गाड़ी की सर्विसिंग पर अचानक खर्च हो सकता है।तीसरे भाव का मंगल यह भी बताता है कि आज आप अपनी मेहनत और साहस से धन कमाने के नए रास्ते खोज लेंगी।
उपाय: आज मसूर की दाल  का दान करें।

आज वृश्चिक राशि की सेहत (Scorpio Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज वृश्चिक राशि की महिलाओं को एसिडिटी और चोट   का ध्यान रखना चाहिए। मेष का चंद्रमा और उच्च का मंगल शरीर में अग्नि तत्व बढ़ा रहे हैं। आज तीखा और मसालेदार खाना खाने से पेट में जलन हो सकती है। जल्दबाजी में काम न करें, वरना चोट लग सकती है। आज ब्लड प्रेशर के मरीजों को अपना खास ख्याल रखना चाहिए।
उपाय: आज ॐ अं अंगारकाय नमः मंत्र का 11 बार जाप करें।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;