
Scorpio Horoscope Today, 21 January 2026: 21 जनवरी 2026, बुधवार का दिन वृश्चिक राशि की महिलाओं के आज का दिन भारी रह सकता है। आज आप बाहर से शांत दिखेंगी, लेकिन अंदर ही अंदर बहुत कुछ चल रहा होगा। चंद्रमा की स्थिति आज आपको गहराई से सोचने पर मजबूर कर रही है, जिससे पुराने विवाद , अधूरी बातें या दबे हुए गुस्से फिर से सामने आ सकते हैं। आज हर बात पर रिएक्ट करना नुकसान दे सकता है। आज आप को अपने मन और व्यवहार पर कंट्रोल रखना होगा नहीं तो कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज वृश्चिक राशि की महिलाओं को संयम रखना होगा। आप अपने पार्टनर से पूरी ईमानदारी और गहराई चाहेंगी, लेकिन आज उनकी कोई बात आपको चुभ सकती है। शक, जलन या पुराने अनुभव आज रिश्ते में टेंशन बढ़ा सकते हैं। विवाहित महिलाओं को आज पति के साथ किसी पुराने विवाद पर खुलकर बात करनी पड़ सकती है। आज बात को सही तरीके से कहने से ही समाधान निकलेगा। सिंगल महिलाओं के लिए आज कोई अट्रैक्शन महसूस हो सकता है, लेकिन सामने वाले पर तुरंत भरोसा करना ठीक नहीं।
उपाय: आज शाम को शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करें।

करियर के मामले में आज वृश्चिक राशि की महिलाओं को सतर्क रहना होगा। ऑफिस में कोई आपकी बातों को गल समझ सकता है आज आपको आपकी मेहनत का श्रेय मिलने में समस्या हो सकते है । आज आपको हर काम सोच-समझकर करना होगा। बिजनेस कर रही महिलाओं को पार्टनर पर जरूरत से ज्यादा भरोसा भारी पड़ सकता है। आज आप को अपनी प्लानिंग पर या बैक-एंड काम में आज सफलता मिल सकती है,आज ऑफिस में बहस करने से बचें।
उपाय: काम पर निकलने से पहले काले तिल अपने पास रखें।
आर्थिक रूप से आज का दिन वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए मिला-जुला है। अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है, खासकर स्वास्थ्य या परिवार से जुड़ा। आज उधार देना या किसी पर आर्थिक निर्भरता रखना आपको नुकसान दे सकता है । आज के दिन आपको किसी पुराने इन्वेस्टमेंट या अटके पैसे को लेकर आज अच्छी खबर भी मिल सकती है। पैसों को लेकर आज इमोसनल होकर कोई भी फैसला न लें।
उपाय: आज किसी जरूरतमंद को काले चने या तिल का दान करें।
स्वास्थ्य के मामले में आज वृश्चिक राशि की महिलाओं को पेट, हार्मोन इम्बैलेंस और लोअर बैक से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज ज्यादा टेंशन लेने से नींद खराब हो सकती है और शरीर में सुस्ती रहेगी। आज बहुत तीखा, तला-भुना या देर रात का खाना नुकसान दे सकता है। मन को शांत रखना आज शरीर से भी ज़्यादा ज़रूरी है।
उपाय: रात को सोने से पहले गुनगुने पानी से पैर धोकर सोएं।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।