
Scorpio Horoscope Today, 20 February 2026: 20 फरवरी 2026, शुक्रवार का दिन वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए गहरी सोच और समझदारी का दिन है। आज चंद्रमा आपकी राशि से पांचवें भाव बुद्धि, प्रेम, संतान और हुनर के भाव यानी मीन राशि में गोचर कर रहा है। आज शुक्रवार का दिन है और चंद्रमा कर्म व न्याय के देवता शनि के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में है। वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने का नहीं है। शनि देव आज आपकी बुद्धि और सोच को बहुत ही शांत और परिपक्व बना देंगे। आज आपका मन उथली और फालतू बातों में नहीं लगेगा, बल्कि आप अपने और अपने बच्चों के भविष्य को लेकर बहुत ही ठोस और पक्की योजनाएं बनाएंगी।
प्रेम और दांपत्य जीवन के मामले में आज का दिन सच्चे जुड़ाव और जिम्मेदारी का है। पांचवां भाव सीधे तौर पर आपके दिल और भावनाओं का होता है। शनि के प्रभाव के कारण आज आपके प्रेम जीवन में कोई बचपना या दिखावा नहीं रहेगा। अगर आप शादीशुदा हैं, तो आज पति के साथ बैठकर बच्चों की पढ़ाई या घर की किसी बड़ी जिम्मेदारी पर बहुत ही शांति से चर्चा होगी। जो महिलाएं सिंगल हैं, उन्हें आज कोई ऐसा इंसान पसंद आ सकता है जो स्वभाव से बहुत ही शांत, ज्ञानी और अपने करियर व जिंदगी को लेकर बहुत सीरियस हो।
उपाय: शुक्रवार के दिन घर के मंदिर में माता लक्ष्मी को मोगरे या चमेली का इत्र लगाएं ।

कामकाज और नौकरी के मामले में आज का दिन स्किल्स और सलाह का है। पांचवां भाव आपकी अपनी काबिलियत का होता है। जो महिलाएं टीचर हैं, डिजाइनर हैं, कंसल्टेंट हैं, या अपनी बुद्धि और कला से जुड़ा कोई भी काम करती हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। आज आप अपने काम में बहुत ही बारीकी से ध्यान देंगी। कोई भी काम शॉर्टकट से निपटाने के बजाय, उसे पूरी लगन और अनुशासन से करेंगी। आपकी यही लगन आज आपको बॉस और सीनियर्स की नजरों में एक अलग पहचान दिलाएगी।
उपाय: आज अपने ऑफिस बैग या टेबल पर एक छोटा सा सफेद पत्थर या मार्बल का टुकड़ा रखें ।
पैसों के मामले में आज का दिन सिक्योर इन्वेस्टमेंट का है। पांचवां भाव स्टॉक मार्केट या अचानक मिलने वाले पैसे का भी होता है, लेकिन शनि का नक्षत्र होने के कारण आज आपको लॉटरी या किसी भी तरह के रिस्क वाले इंवेस्टमनेट से बिल्कुल दूर रहना चाहिए। आज आपकी अपनी मेहनत और आपके हुनर से ही आपके पास पैसा आएगा। अगर आप बच्चों के नाम पर कोई एजुकेशन पॉलिसी लेने या पीपीएफ जैसी सुरक्षित जगह पर पैसा लगाने की सोच रही हैं, तो आज का दिन एकदम शुभ है।
उपाय: शुक्रवार के दिन एक सफेद रूमाल में एक चांदी का सिक्का और थोड़े से अक्षत बांधकर अपनी तिजोरी या लॉकर में रखें ।
सेहत के लिहाज से आज आपको अपने पेट के ऊपरी हिस्से , पाचन और आलस का खास ध्यान रखना होगा। पांचवां भाव पेट का मुख्य केंद्र होता है। आज शनि के असर से खाना पचने में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है। इसलिए तली-भुनी, बहुत ज्यादा मसालेदार या रात की बासी चीजें बिल्कुल न खाएं, वरना गैस या एसिडिटी की वजह से पूरा दिन खराब हो सकता है। आज शरीर में थोड़ी सुस्ती भी महसूस होगी, इसलिए खुद को ज्यादा थकाएं नहीं और दिमाग को थोड़ा आराम दें।
उपाय: आज सुबह उठकर गुनगुने पानी में थोड़ा सा जीरा पाउडर या नीबू की कुछ बूंदें डालकर पिएं ।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।