
Scorpio Horoscope Today, 18 January 2026: 18 जनवरी 2026, आज माघ मास की मौनी अमावस्या है। वृश्चिक राशि के महिलाएं जिनका स्वामी मंगल है के लिए आज का दिन अपनी एनर्जी और कम्युनिकेशन को सही दिशा देने का है। आज सूर्य और चंद्रमा आपके तीसरे भाव में युति कर रहे हैं। अमावस्या का प्रभाव आपके आत्मविश्वास को थोड़ा डगमगा सकता है या आपको ओवर-कॉन्फिडेंट बना सकता है। आज के दिन मौन का महत्व समझें और बिना सोचे-समझे बोलने से बचे।
वृश्चिक राशि की महिलाओं को आज अपने रिश्तों में तीखे शब्दों के प्रयोग से बचना होगा। तीसरे भाव में अमावस्या के कारण आपकी वाणी में कड़वाहट आ सकती है, जिससे पार्टनर या भाई-बहनों के साथ बेवजह की बहस हो सकती है। रिलेशनशिप में आज धैर्य रखें, साथी कोई बात आपसे छुपा सकता है, जिसे लेकर रिएक्ट करने के बजाय सही समय का इंतज़ार करें। विवाहित महिलाओं को ससुराल पक्ष से कोई ऐसी खबर मिल सकती है जो मन को थोड़ा विचलित करे। आज अपने इमोशंस को कण्ट्रोल करें अपने पार्टनर को समझने का प्रयास करें।
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं या लाल फूल अर्पित करें।

वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन भागदौड़ और मेहनत वाला रह सकता है। यदि आप आज काम कर रही हैं, तो कम्युनिकेशन स्किल ही आपकी सबसे बड़ी ताकत या कमजोरी बनेगी। मार्केटिंग, सेल्स या मीडिया से जुड़ी महिलाओं को आज संभलकर रहने की जरूरत है ऑफिस में कलीग्स पर आँख मूंदकर भरोसा न करें, वे आपके काम का श्रेय लेने की कोशिश कर सकते हैं। आज किसी भी महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट या ईमेल को भेजने से पहले दो बार चेक अवश्य करें।
उपाय: तांबे के बर्तन में जल और गुड़ मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।
आर्थिक मामले पर वृश्चिक राशि की महिलाओं को आज मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। आज छोटी दूरी की यात्राओं या मोबाइल/लैपटॉप की रिपेयरिंग पर धन खर्च होने की संभावना है। आज किसी भी प्रकार का बड़ा इन्वेस्टमेंट करने से बचें, खासकर किसी दोस्त या पड़ोसी के कहने पर पैसा न लगाएं। भाई-बहनों की मदद करने के लिए आपको आर्थिक रूप से आगे आना पड़ सकता है। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते समय सावधानी बरतें फ्रॉड होने की आशंका है। उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मांगना झगड़े का कारण बन सकता है।
उपाय: मसूर की दाल का दान किसी जरूरतमंद को करें।
वृश्चिक राशि की महिलाओं को आज गले, कान और कंधों से जुड़ी समस्याओं का ध्यान रखना होगा। तीसरे भाव पर प्रभाव के कारण गले में खराश, टॉन्सिल या कान में दर्द की शिकायत हो सकती है। आज ठंडी हवा से अपना बचाव रखें। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को आज गुस्से पर काबू रखना चाहिए, वरना तबीयत बिगड़ सकती है। मानसिक बेचैनी को दूर करने के लिए मॉर्निंग वाक और प्राणायाम बहुत लाभकारी रहेगा।
उपाय: बंदरों को गुड़ और चना खिलाएं या मीठी रोटी दें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।