
Scorpio Horoscope Today, 16 January 2026: 16 जनवरी 2026, शुक्रवार का दिन वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए साल के सबसे अच्छे दिनों में से एक है। पंचांग के अनुसार, आज शुक्र प्रदोष व्रत है। लेकिन ज्योतिषीय दृष्टि से आज आपके लिए काफी अच्छा दिन है। आपकी राशि के स्वामी मंगल आज मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जहां वे उच्च के हो जाते हैं। आज का दिन साहस और पराक्रम का है। आज आपका कॉन्फिडेंस का लेवल हाई रहेगा । आज सूर्य और मांगल आपको निडर और तेजस्वी बनाएंगे। चंद्र के प्रभाव से आज इनकम के सोर्स बढ़ेंगे , पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।
प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज वृश्चिक राशि की महिलाओं को अपनी वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा। 2रा भाव वाणी का है और 3रे भाव में उग्र ग्रह बैठे हैं। इसके प्रभाव से आज आपकी बातें बहुत सीधी और कड़वी हो सकती हैं, जो पार्टनर या ससुराल वालों को चुभ सकती हैं। आज अगर आप प्रेम से बात करें, तो रिश्ता बहुत मधुर हो जाएगा। विवाहित महिलाओं को आज अपने छोटे देवर-ननद का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आज आप पार्टनर के सामने अपनी बात काफी अच्छे से रखेंगी जो उन्हें पसंद भी आएगी।
उपाय: आज शाम को शिवलिंग पर कच्चा दूध और शहद चढ़ाएं।

करियर के मामले पर आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज कम्युनिकेशन, मीडिया, राइटिंग और मार्केटिंगसे जुड़े महिलाओं को अच्छा फायदा होगा । उच्च का मंगल आपको सेल्स, पुलिस, सेना या खेल जगत क्षेत्रों में अपार सफलता दिलाएगा। ऑफिस में आज आप से सभी लोग खुश रहेंगे इंटरव्यू या प्रेजेंटेशन के लिए आज का दिन सर्वोत्तम है।
उपाय: आज हनुमान जी को चमेली का तेल और सिंदूर अर्पित करें।
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए मेहनत का है।ग्रहो के प्रभाव से आज आपको पैसे के मामले में काफी मस्सकत करनी होगी । आज फंसा हुआ पैसा निकलवाना थोड़ा मुश्किल लगेगा लेकिन निकल जायेगा । आज आप अपने लिए सोने-चांदी की खरीदारी या बैंक बैलेंस बढ़ाने की प्लानिंग बना सकती हैं। भाई-बहनों से आर्थिक लाभ होने के योग भी बन रहे हैं।
उपाय: आज मां लक्ष्मी को लाल गुलाब चढ़ाएं और कलाई पर लाल धागा बांधें।
स्वास्थ्य के मामले में आज वृश्चिक राशि की महिलाएं काफी अच्छा महसूस करेंगी। राशि स्वामी मंगल के उच्च होने से आपकी इम्यूनिटी बहुत मजबूत हो जाएगी। पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी। थ्रोट इन्फेक्शन या कंधों/बाजुओं में दर्द दे सकती है। आज चिल्लाने या ज्यादा जोर से बोलने से बचें। चंद्रमा दांतों में सेंसिटिविटी दे सकता है।
उपाय: आज तांबे के बर्तन में पानी पिएं और ॐ अं अंगारकाय नमः मंत्र का 11 बार जाप करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।