
Scorpio Horoscope Today, 15 January 2026: 5 जनवरी 2026, गुरुवार का दिन वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए राहत और स्थिरता लेकर आया है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज चंद्रमा आपकी राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश कर चुका है। पिछले सवा दो दिनों से चंद्रमा आपकी ही राशि में बैठा था, जिससे आप मानसिक तनाव, बेचैनी और चिड़चिड़ापन महसूस कर रही थीं। आज सुबह से आपको बहुत हल्का महसूस होगा। 2रा भाव धन, फॅमिली और फाइनेंस का होता है। आज आपका पूरा ध्यान अपनी सेविंग्स बढ़ाने और परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताने पर रहेगा। आज आप अपनी मीठी बातों से बिगड़े काम बना लेंगी।
प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। 2रा भाव परिवार का होता है। आज आप अपने पति और बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान कर सकती हैं। पिछले दिनों अगर कोई मनमुटाव हुआ था, तो आज अपनी वाणी के प्रभाव से उसे सुलझाने का बेस्ट टाइम है। लव लाइफ में आज पार्टनर से कोई वादा करने से पहले सोच लें, क्योंकि आज इमोशंस में आकर आप बड़ी बात कह सकती हैं। आज परिवार केसाथ रिश्ते मजबूत होंगे।
उपाय: आज भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं ।

करियर के मामले पर आज का दिन बैंकिंग और कम्युनिकेशन का है। 2रा भाव वाणी का है, इसलिए अगर आप टीच। कंसल्टेंट, सेल्स या मार्केटिंग में हैं, तो आज आपकी बातों का असर होगा। सूर्य 3रे भाव में हैं, जो आपको साहसी निर्णय लेने की शक्ति देगा। आज ऑफिस में कोई प्रेजेंटेशन देनी हो या बॉस से सैलरी बढ़ाने की बात करनी हो तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। बिजनेस में आज कैश फ्लो अच्छा रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस आने की उम्मीद है।
उपाय: आज अपने पर्स में चांदी का कोई सिक्का या चौकोर टुकड़ा रखे।
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सेविंग्स का है। चंद्रमा धन भाव में है, जो धन आएगा भी और खर्च भी होगा । आज आपको किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से फायदा हो सकता है परिवार की तरफ से आर्थिक मदद मिल सकती है। आज आप ज्वैलरी या घर के लिए कोई कीमती सामान खरीदने का मन बना सकती हैं। आज किसी को पैसा उधार न दें, वापस लेने दिक्कत आ सकती है।
उपाय: आज तिल और गुड़ के लड्डू का दान करें।
स्वास्थ्य के मामले में आज वृश्चिक राशि की महिलाओं को अपने दांतों और आंखों का ध्यान रखना होगा। 2रा भाव मुख का होता है। आज दांत में दर्द या मुंह में छाले जैसी छोटी समस्या हो सकती है। सूर्य 3रे भाव में है, जो अच्छी वाइटेलिटी देता है, लेकिन खानपान पर कंट्रोल रखना जरूरी है। आज बहुत ज्यादा मीठा या ठंडा खाने से बचें, गला खराब हो सकता है। मानसिक रूप से आज आप पिछले दिनों के मुकाबले बहुत बेहतर रहेगा ।
उपाय: आज केले के पेड़ में जल चढ़ाएं।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।