
Scorpio Horoscope Today, 14 January 2026: 14 जनवरी 2026, बुधवार का दिन वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए पॉजिटिव एनर्जी ऑफ़ कॉन्फिडेंस से भरा है। पंचांग के अनुसार, आज मकर संक्रांति का पावन पर्व है। आज सूर्य देव आपकी राशि से 3रे भाव में प्रवेश कर रहे हैं जो की साहस, छोटे भाई-बहन और यात्रा का है । ज्योतिष में 3रे घर में सूर्य का गोचर आपको निडर और पराक्रमी बनाता है। आज आप जिस काम में हाथ डालेंगी, उसे पूरा करके ही दम लेंगी। आज चंद्रमा आपकी ही राशि में बैठा है। जिसके प्रभाव से आपका खुद पर ज्यादा फोकस रहेगा ,आज आप भावुक हो सकती हैं और छोटी-छोटी बातें दिल पर ले सकती हैं। सूर्य आपको स्ट्रांग और चंद्रमा इमोशनल बनाएगा।
प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज वृश्चिक राशि की महिलाओं को अपनी जलन और पजेसिवनेस पर कंट्रोल रखना होगा। आपकी राशि में बैठा चंद्रमा आपको पार्टनर को लेकर बहुत ज्यादा सेंसिटिव बना सकता है। सूर्य का प्रभाव आपको वाणी में थोड़ा कठोर बना सकता है। विवाहित महिलाओं को आज अपने छोटे देवर-ननद या भाई-बहनों के साथ अच्छे संबंध बनाने चाहिए। लव लाइफ में, आज का दिन अपनी फीलिंग्स एक्सप्रेस करने का है
उपाय: आज लाल कपड़े में थोड़ा सा गुड़ और तिल रखकर दान करें।

करियर के मामले पर आज वृश्चिक राशि की महिलाओं का दिन काफी अच्छा है है। सूर्य का 3रे भाव में होना आपके शत्रुओ को भरी पड़ेगा। आज आपकी कम्युनिकेशन स्किल बहुत स्ट्रांग रहेगी। अगर आप मीडिया, मार्केटिंग, राइटिंग या पुलिस विभाग में हैं, तो आज काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिलने वाला है । आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकती हैं, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। ऑफिस में आज आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है जिसे आप बखूबी निभाएंगी। बिज़नेस में आज भागदौड़ रहेगी, लेकिन छोटे भाई-बहनों या दोस्तों की मदद से काम बन जाएंगे।
उपाय: आज पक्षियों को दाना डालें और सूर्य को जल दें।
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए मेहनत से कमाई का है। 3रे भाव का सूर्य का प्रभाव से आज आपको काफी हद्द तक मेहनत करना है। आज के दिन किया गया दान आपके रुके हुए पैसों का रास्ता खोल सकता है। आज आप अपने कपड़ों या खुद के मेकओवर पर पैसा खर्च कर सकती हैं क्योंकि चंद्रमा आपकी ही राशि में है। आज शार्ट ड्राइव हो सकती है जिस पर खर्च होगा।
उपाय: आज किसी गरीब को मसूर की दाल और खिचड़ी का दान करें।
स्वास्थ्य के मामले में आज वृश्चिक राशि की महिलाओं को थोड़ा सतर्क रहना होगा। आपकी राशि में चंद्रमा नीच का माना जाता है इसके प्रभाव से मानसिक तनाव, बेचैनी या सिरदर्द हो सकता है। इसके अलावा यूरिन इन्फेक्शन या गर्मी से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। आज पानी खूब पिएं। तेज़ या ज्यादा ऑयली फ़ूड से परहेज़ करें। आज मेडिटेशन करना आपके लिए बहुत जरूरी है।
उपाय: आज हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं और गुड़ का भोग लगाएं।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।