Sun Feb 15, 2026 | Updated 01:07 PM IST
aaj ka vrishchik rashifal 13 january

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 13 January 2026: आज के दिन वृश्चिक राशि की महिलाओं को अपनी शक की आदत से बचना होगा, जानें कैसा रहेगा पूरा दिन

आज का दिन वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए ऊर्जा, आत्मविश्वास और पैशन से भरपूर रहने वाला है। मंगल का प्रभाव आपको बेहद एक्टिव और फोकस्ड बनाए रखेगा। हालांकि आज जरूरत से ज्यादा शक और पजेसिव नेचर रिश्तों में परेशानी पैदा कर सकता है। अगर आप अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखेंगी, तो दिन आपके लिए काफी पॉजिटिव साबित होगा।
Editorial
Updated:- 2026-01-13, 08:10 IST

Scorpio Horoscope Today, 13 January 2026: 3 जनवरी 2026, मंगलवार का दिन वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए पावर और पैशन से भरा रहेगा। पंचांग के अनुसार, आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज का दिन हनुमान जी का है और मजे की बात यह है कि आपकी राशि के स्वामी भी मंगल ही हैं। जब दिन और राशि का स्वामी एक हो, तो एनर्जी बहुत हाई रहती है। वृश्चिक राशि पानी  है और मंगल आग । आज आप अंदर से एक अलग लेवल की एनर्जी  महसूस कर सकती हैं। आज आपकी सिक्स्थ सेंस  गजब की होगी, आप किसी के भी झूठ को पल भर में पकड़ लेंगी। आज आप जिस काम के पीछे पड़ जाएंगी, उसे पूरा करके ही दम लेंगी।

आज वृश्चिक राशि का प्रेम राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)

रिश्तों के मामले में आज वृश्चिक राशि की महिलाओं को अपनी जासूसी वाली आदत पर लगाम लगानी होगी। मंगल का असर आज आपको बहुत ज्यादा पजेसिव बना सकता है। विवाहित महिलाओं को आज अपने पति के फोन चेक करने या बेवजह शक करने से बचना चाहिए। लव लाइफ में, आज प्यार और तकरार दोनों रहेगी। आपका पैशन पार्टनर को अच्छा लगेगा, लेकिन  आपकी जेएलओसी उन्हें दूर कर सकती है। सिंगल महिलाओं के लिए आज का दिन मिस्टीरियस रहेगा, कोई आपकी ओर अट्रैक्ट हो सकता है।
उपाय: आज शाम को हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं ।

scorpio daily horoscope

आज वृश्चिक राशि का करियर राशिफल (Scorpio Career Horoscope Today)

करियर के मामले में आज आप चुपचाप और सटीक काम करेंगी। अगर आप रिसर्च, मेडिकल, पुलिस या किसी तकनीकी क्षेत्र में हैं, तो आज का दिन बहुत शानदार है। आपकी एकाग्रता आज कमाल की होगी। ऑफिस में आज पॉलिटिक्स से दूर रहें, बिज़नेस में आज किसी बड़े इन्वेस्टमेंट की योजना बन सकती है, लेकिन उसे अभी गुप्त रखना ही बेहतर होगा।
उपाय: ऑफिस में लाल रंग का पेन अपने पास रखें।

More For You

आज वृश्चिक राशि का आर्थिक राशिफल (Scorpio Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य है। मंगल आज आपको कहीं से रुका हुआ पैसा दिलवा सकता है, जैसे कोई पुरानी पॉलिसी या उधार दिया हुआ पैसा। लेकिन साथ ही, आज गाड़ी या मशीनरी पर अचानक खर्चा भी आ सकता है। वृश्चिक राशि वाले रिस्क लेने से डरते नहीं हैं, लेकिन आज शेयर मार्किट से  दूर रहें। जमा पूंजी इस समय खर्च न करे।  
उपाय: आज किसी गरीब को भोजन कराएं ।

आज वृश्चिक राशि की सेहत (Scorpio Health Horoscope Today)

सेहत के मामले में आज आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। आज साफ-सफाई का ध्यान रखें, वरना इन्फेक्शन हो सकता है। मंगल के कारण आज शरीर में गर्मी ज्यादा रहेगी, जिससे मुंह में छाले या एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है। आज स्पाइसी  खाना पूरी तरह छोड़ दें। इसके अलावा, बिजली के उपकरणों या आग से काम करते समय सतर्क रहें, छोटी-मोटी चोट लगने का डर है।
उपाय: आज हनुमान जी को गुड़ चना का भोग लगाएं।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;