Sun Feb 15, 2026 | Updated 10:12 AM IST
image

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 12 January 2026: चंद्रमा-मंगल के योग से वृश्चिक राशि की महिलाओं की जागेगी सिक्स्थ सेंस, सोच-समझकर लें फैसले

12 जनवरी 2026 का दिन वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए भीतर से बहुत सक्रिय रहने वाला है। चंद्रमा और मंगल की मित्रता आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाएगी और आपकी सिक्स्थ सेंस को तेज करेगी। आज शांत रहकर काम लेने और वाणी में संयम रखने से आप कई बिगड़ते काम संभाल सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-12, 08:05 IST

Scorpio Horoscope Today, 12 January 2026: 12 जनवरी 2026, सोमवार का दिन वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए सामान्य है। पंचांग के अनुसार, आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। आज का दिन सोमवार है, जबकि आपकी राशि के स्वामी मंगल हैं। ज्योतिष शास्त्र में मंगल और चंद्रमा मित्र हैं, लेकिन वृश्चिक राशि एक जल तत्व वाली राशि है जहाँ भावनाएं बहुत गहरी होती हैं। आज आप शांत दिखेंगी, लेकिन आपके मन के बहुत कुछ चल रहा होगा। आज आपकी सिक्स्थ सेंस बहुत प्रबल रहेगी। आप लोगों के चेहरे देखकर उनके इरादे भांप लेंगी। आज अपनी वाणी में कड़वाहट आने से रोकें, वरना बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं।

आज वृश्चिक राशि का प्रेम राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)

प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज वृश्चिक राशि की महिलाओं को अपनी पजेसिवनेस पर नियंत्रण रखना होगा। चंद्रमा और मंगल का योग आपके जुनून को बढ़ाएगा, लेकिन साथ ही ईर्ष्या की भावना भी दे सकता है। विवाहित महिलाओं को आज अपने पति पर शक करने या पुरानी बातों को कुरेदने से बचना चाहिए। यह दिन प्यार जताने का है, अधिकार जताने का नहीं। लव लाइफ में, आज आप अपने पार्टनर के साथ बहुत गहरा जुड़ाव महसूस करेंगी। अगर आप सिंगल हैं, तो आज आपकी रहस्यमयी और गंभीर छवि किसी को आपकी ओर लुभा सकती है, लेकिन नए रिश्ते में जल्दबाजी करने से बचें।
उपाय: आज शिव परिवार की पूजा करें और मौली चढ़ाएं।

scorpio daily horoscope

आज वृश्चिक राशि का करियर राशिफल (Scorpio Career Horoscope Today)

करियर के मामले पर आज का दिन रिसर्च और एनालिसिस के लिए बेहतरीन है। वृश्चिक राशि की महिलाएं स्वभाव से खोजी होती हैं। अगर आप आईटी, मेडिकल, जासूसी, रिसर्च या डाटा एनालिसिस के क्षेत्र में हैं, तो आज सोमवार का दिन आपके लिए बड़ी सफलता ला सकता है। आज आप किसी जटिल समस्या की जड़ तक पहुंचने में सफल रहेंगी। ऑफिस में आज अपनी प्लैनिग्स को सेकेरेट रखें जब तक कि काम पूरा न हो जाए। आज कोई कलीग आपकी वर्क स्टाइल से थोड़ा ईर्ष्यालु हो सकते हैं, इसलिए अपने काम से काम रखना ही बेहतर होगा।
उपाय: कार्यस्थल पर लाल रंग का पेन इस्तेमाल करें या अपने पास रखें।

More For You

आज वृश्चिक राशि का आर्थिक राशिफल (Scorpio Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अचानक लाभ का संकेत दे रहा है। मंगल और चंद्रमा का प्रभाव आपको इंश्योरेंस, टैक्स रिटर्न या किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से लाभ दिला सकता है। वृश्चिक राशि की महिलाएं आर्थिक मामलों में बहुत चतुर होती हैं। आज आप घर के बजट में कुछ सेविंग्स करने की प्लान बनाएंगी।आज किसी की बातों में आकर कोई बड़ा इन्वेस्ट न करें। ऑनलाइन फ्रॉड से सावधान रहें और अपने पासवर्ड किसी से शेयर न करें। आज कर्ज लेने या देने, दोनों से ही बचना चाहिए।
उपाय: आज किसी गरीब को मसूर की दाल का दान करें।

आज वृश्चिक राशि की सेहत (Scorpio Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज वृश्चिक राशि की महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी होगी। वृश्चिक राशि का संबंध शरीर के प्राइवेट पार्ट्स से है और चंद्रमा जल तत्व है। आज आपको यूटीआई, इन्फेक्शन या हार्मोनल इम्बैलेंस की शिकायत हो सकती है। पानी खूब पिएं और हाइजीन का विशेष ध्यान रखें। इसके अलावा, मंगल के प्रभाव से आज बी पी या सिर में गर्मी महसूस हो सकती है। ज्यादा मिर्च-मसालेदार भोजन से परहेज करें।
उपाय: आज शिवलिंग पर जल में थोड़ा सा शहद मिलाकर अभिषेक करें।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;