aaj ka vrishchik rashifal 09 february

Aaj Ka Vrishchik  Rashifal 09 February 2026: मन में चल रही उथल-पुथल से निकलेगा सही रास्ता, खुद पर रखें भरोसा; जानिए वृश्चिक राशि का राशिफल

आज का दिन वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए अंदरूनी मंथन और आत्मबोध का संकेत दे रहा है। मन में चल रही उथल-पुथल आपको किसी जरूरी सच और सही दिशा की ओर ले जा सकती है। खुद पर भरोसा रखकर लिए गए फैसले आज आपके लिए मजबूत आधार बनेंगे।
Editorial
Updated:- 2026-02-09, 07:05 IST

Scorpio Horoscope Today 09 February 2026: आज का दिन वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए अंदरूनी बदलाव का दिन है। बाहर से भले ही सब सामान्य लगे, लेकिन मन के अंदर बहुत कुछ चल रहा होगा। कुछ बातें जो आप लंबे समय से दबाकर रखे हुए थीं, आज बार-बार दिमाग में आएंगी। आज आप महसूस करेंगी कि अब हर बात को चुपचाप सहना आपके बस की बात नहीं रही। यह दिन आपको खुद के लिए खड़े होने की सीख देगा। आज परिवार या काम से जुड़ी कोई जिम्मेदारी आज थोड़ी भारी लग सकती है, लेकिन आप उसे निभाने से पीछे नहीं हटेंगी। आज अगर आप खुद की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगी, तो दिन का बोझ आधा हो जाएगा।

आज वृश्चिक राशि का प्रेम राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)

प्रेम जीवन में आज वृश्चिक राशि की महिलाओं की भावनाएं काफी गहरी रहेंगी। पार्टनर से जुड़ी किसी छोटी बात को आप दिल से लगा सकती हैं। विवाहित महिलाओं को आज यह समझने की जरूरत है कि हर बात पर शक या कंट्रोल करना रिश्ते को थका देता है। अगर किसी बात ने आपको परेशान किया है, तो उसे शांत तरीके से कहें, ताना बनाकर नहीं। प्रेम संबंधों में रहने वाली महिलाओं के लिए आज का दिन इमोशनल कनेक्शन बढ़ाने का है। अविवाहित महिलाओं के मन में आज किसी पुराने रिश्ते की याद आ सकती है, लेकिन उस पर आज ज्यादा अटकना सही नहीं होगा।
उपाय: आज लाल फूल माता दुर्गा को अर्पित करें।

scorpio daily horoscope

आज वृश्चिक राशि का करियर राशिफल (Scorpio Career Horoscope Today)

करियर के क्षेत्र में आज वृश्चिक राशि की महिलाओं को धैर्य रखना होगा। आज काम का दबाव रहेगा और कुछ बातें आपके मन मुताबिक नहीं होंगी। आज ऑफिस में किसी कलीग्स का व्यवहार आपको चुभ सकता है, लेकिन तुरंत रेस्पॉन्स देना नुकसानदायक हो सकता है। आज चुपचाप अपना काम करते रहना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। जो महिलाएं रिसर्च, हीलिंग, गुप्त जानकारी, इंश्योरेंस या इन्वेस्टिगेशन जैसे क्षेत्रों से जुड़ी हैं, उनके लिए दिन अच्छा है। बिज़नेस करने वाली महिलाओं को आज कोई बड़ा रिस्क लेने से बचना चाहिए।
उपाय: काम पर जाने से पहले पानी पीकर शिव का स्मरण करें।

More For You

आज वृश्चिक राशि का आर्थिक राशिफल (Scorpio Money Horoscope Today)

आर्थिक मामलों में आज वृश्चिक राशि की महिलाओं को सतर्क रहने की जरूरत है। आज पैसा आएगा भी और जाएगा भी, लेकिन हाथ में टिकेगा कम। आज किसी पुराने खर्च या अचानक आई जरूरत पर पैसा लग सकता है। किसी पर आंख बंद करके भरोसा करके लेन-देन करना आज सही नहीं है। अगर आप आज इन्वेस्टमेंट  करने की सोच रही हैं, तो आज सिर्फ प्लान बनाएं इन्वेस्ट न करें।
उपाय: आज किसी जरूरतमंद को काले तिल या उड़द दाल दान करें।

आज वृश्चिक राशि की सेहत (Scorpio Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज वृश्चिक राशि की महिलाओं को पेट, हार्मोन और मानसिक तनाव से जुड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। ज्यादा सोचने से सिर भारी रह सकता है या नींद प्रभावित हो सकती है। आज कुछ महिलाओं को आज कमजोरी या थकान महसूस होगी, खासकर अगर पानी कम पिया हो। आज शरीर के संकेतों को नजरअंदाज न करें। हल्का भोजन और थोड़ा आराम बहुत जरूरी है।
उपाय: रात को सोने से पहले 7 बार  ॐ नमः शिवाय का जाप करें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;