Sun Feb 15, 2026 | Updated 11:23 AM IST
image

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 05 January  2026: वृश्चिक राशि के लोग भावनाओं पर रखें नियंत्रण, भोलेनाथ की कृपा से आज का दिन हो सकता है खास

5 जनवरी 2026 का दिन वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए अपने भीतर छिपी भावनाओं और सोच को समझने का है। बाहर से आप शांत दिखाई देंगी, लेकिन भीतर कई उलझनें और विचार चल रहे होंगे। चंद्रमा का कर्क राशि में गोचर और पुष्य नक्षत्र का प्रभाव आपके मन में गहराई और भविष्य की चिंता पैदा कर सकता है। आज का दिन आत्मनिरीक्षण और संतुलित सोच का है।
Editorial
Updated:- 2026-01-05, 08:13 IST

Scorpio Horoscope Today, 5 January 2026: 5 जनवरी 2026 वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए आज अपने आप को बाहर से ज़्यादा आतंरिक स्वाभाव को समझने का दिन है। आज चंद्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहा है और उस पर पुष्य नक्षत्र का प्रभाव है। यह योग ऊपर से बहुत सौम्य लगता है, लेकिन वृश्चिक जैसी गहरी राशि के लिए यह योग भावनाओं को उथल-पुथल नहीं करता, बल्कि उन्हें और गहराई में ले जाता है। आज आप सामान्य दिनों से ज़्यादा शांत दिख सकती हैं, लेकिन आपके अंदर बहुत कुछ चल रहा होगा। आज भविष्य की चिंता लगी रहेगी।

आज वृश्चिक राशि का प्रेम राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)

आज प्रेम जीवन में सबसे बड़ी चुनौती आपका मन और आपके विचार होंगे, न कि पार्टनर का व्यवहार। आप किसी छोटी सी बात को बहुत गहराई से महसूस कर सकती हैं और सोच सकती हैं कि कहीं विश्वास के चलते आप कोई गलती तो नहीं कर रही। आज भावनाओं को नियंत्रित रखना ज़रूरी है। अविवाहित महिलाओं के लिए आज कोई व्यक्ति आकर्षक लग सकता है, लेकिन स्थिरता और नीयत को परखना महत्वपूर्ण है।
उपाय: आज शिवलिंग पर कच्चा दूध, थोड़ा शहद और काले तिल अर्पित करें।

scorpio daily horoscope

आज वृश्चिक राशि का करियर राशिफल (Scorpio Career Horoscope Today)

करियर के लिहाज से आज वृश्चिक राशि की महिलाएँ बेहद सक्षम रहेंगी। परिस्थितियों को समझने में आप दूसरों से आगे रहेंगी, लेकिन यह आपको अलग भी कर सकता है। ऑफिस में किसी की आलोचना या असंतोष से सीधे टकराने की बजाय स्थितियों का अवलोकन करें। यदि आप लीडरशिप या निर्णय लेने वाली भूमिका में हैं, तो आवेश में कोई फैसला न लें। रिसर्च, फाइनेंस या इन्वेस्टिगेशन से जुड़ी महिलाएँ आज अच्छा परिणाम पाएंगी।
उपाय: कार्य शुरू करने से पहले दाहिने हाथ की हथेली पर एक बूंद जल रखें, कुछ सेकंड देखें और फिर धरती पर छोड़ दें।

More For You

आज वृश्चिक राशि का आर्थिक राशिफल (Scorpio Money Horoscope Today)

आज पैसों को लेकर वृश्चिक राशि की महिलाओं का रवैया थोड़ा कठोर रह सकता है। आप चाहेंगी कि सब कुछ आपके योजना के अनुसार चले, लेकिन हर चीज़ को नियंत्रण में रखने से शांति नहीं मिलती। आज कोई पुराना खर्च, टैक्स, इंश्योरेंस या पारिवारिक जिम्मेदारी सामने आ सकती है। निवेश में लॉन्ग टर्म सोच रखें और शॉर्ट टर्म रिस्क से बचें।
उपाय: लाल कपड़े में एक सिक्का, तीन लौंग और थोड़े चावल बांधकर तिजोरी या सुरक्षित स्थान पर रखें।

आज वृश्चिक राशि की सेहत (Scorpio Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य का असर आज सीधे मन और भावनाओं से जुड़ा रहेगा। पेट, लोअर बैक या नींद में हल्की परेशानी हो सकती है। यह किसी गंभीर समस्या का संकेत नहीं, बल्कि लंबे समय से दबे तनाव का परिणाम है। भावनाओं को दबाने से शरीर थक सकता है, इसलिए आज खुद का विशेष ध्यान रखें।
उपाय: रात को सोने से पहले गुनगुने पानी में सेंधा नमक डालकर पैर धोएँ।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;