
Scorpio Horoscope Today, 04 February 2026: आज का दिन वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए थोड़ा गंभीर रह सकता है। बाहर से आप सामान्य दिखेंगी, लेकिन अंदर ही अंदर बहुत सी बातें मन में चलती रहेंगी। आज आप पुरानी बातों को ज्यादा याद कर सकती हैं। किसी का कहा हुआ शब्द या बीती हुई घटना बार-बार दिमाग में घूम सकती है। आज आप दूसरों से बहुत ज्यादा उम्मीद न रखें, क्योंकि अगर उम्मीद ज्यादा हुई तो निराशा भी उतनी ही होगी। दिन शांत रहेगा अगर आप खुद को हर बात में शामिल न करें। आज चुप रहना कमजोरी नहीं, समझदारी होगी।
प्रेम जीवन में आज भावनाएं गहरी रहेंगी। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो आज आप पार्टनर के व्यवहार पर ज्यादा ध्यान देंगी। छोटी बात भी आपको बड़ी लग सकती है। ऐसा लग सकता है कि सामने वाला आपको पूरी तरह समझ नहीं पा रहा। लेकिन आज लड़ाई या ताने देने से बात और बिगड़ सकती है। विवाहित महिलाओं के लिए आज मन में शिकायत रह सकती है, लेकिन उसे आज ज़ोर से कहना ठीक नहीं रहेगा। समय आने पर बात अपने आप साफ हो जाएगी। जो महिलाएं सिंगल हैं, उनके लिए आज कोई आकर्षण हो सकता है, लेकिन वह ज्यादा दिन टिकने वाला नहीं है।
उपाय: आज शिवलिंग पर सादा जल अर्पित करें और ॐ नमः शिवाय मंत्र 11 बार मन ही मन जपें।

पैसों के मामले में आज संभलकर चलने का दिन है। आमदनी ठीक रहेगी, लेकिन खर्च अचानक निकल सकता है। कोई पुराना बकाया बिल , मेडिकल या घर की मरम्मत आज अधिक खर्चा हो सकता है , आज किसी को पैसा उधार न दें और न ही किसी से लें। investment से जुड़े फैसले आज टाल दें, लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए दिन आज अच्छा है खासकर आज किसी भी तरह के शॉर्टकट से बचे ।
उपाय: आज काले तिल किसी बहते जल में प्रवाहित करें या पक्षियों को डालें।
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए संभलकर चलने का है। आय स्थिर रहेगी, लेकिन अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है। आज आप पैसों को लेकर ज्यादा सतर्क रहेंगी और भविष्य की सुरक्षा पर ध्यान देंगी। इन्वेस्टमेंट से जुड़े मामलों में आज रिस्क लेने से बचें। किसी को उधार देना या लेना आज टालना बेहतर रहेगा। पुराने लेन-देन से जुड़ा कोई मुद्दा फिर से सामने आ सकता है।
उपाय: आज किसी जरूरतमंद को काले तिल या तिल से बनी वस्तु दान करें।
सेहत के मामले में आज मानसिक थकान ज्यादा रह सकती है। आज ज्यादा सोचने से सिर भारी लग सकता है या नींद पूरी नहीं होगी। कुछ महिलाओं को पेट, कमर या हार्मोन से जुड़ी परेशानी भी महसूस हो सकती है। आज ज्यादा लोगों से बातचीत आपको थका सकती है। थोड़ा अकेले रहना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
उपाय: रात को सोने से पहले अपने सिरहाने पानी से भरा तांबे का लोटा रखें और सुबह उठकर उस पानी को पौधे में डाल दें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।