
Scorpio Horoscope Today, 2 January 2026: 2 जनवरी 2026 को रवि योग के दिन वृश्चिक राशि की महिलाओं के जीवन में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं आज के दिन आपको अपने अंदर छुपे टैलेंट को दिखाने का मौका मिलेगा। आज के दिन आपकी वाणी में कड़वाहट रह सकती है। आज का दिन आपको सही गलत का निर्णय करना सिखाएगा।
प्रेम जीवन में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। पार्टनर की कोई बात आपको गहराई से प्रभावित कर सकती है। दांपत्य जीवन में विश्वास की परीक्षा हो सकती है। रिलेशनशिप में रह रही महिलाओं के लिए आज वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। वहीं, सिंगल महिलाओं के जीवन में किसी पुराने रिश्ते की वापसी संभव है।
उपाय: आज सिंदूर का तिलक लगाकर घर से निकलें।
आज वृश्चिक राशि का करियर राशिफल (Scorpio Career Horoscope Today)

करियर के लिहाज से आज का दिन मेहनत से भरा रहेगा। सामान्य दिनों की तुलना में आज कार्यभार अधिक रह सकता है। उच्च अधिकारियों के साथ किसी भी प्रकार की बड़ी कमिटमेंट करने से बचें। कार्यस्थल पर किसी पर भी जल्दबाजी में भरोसा न करें। मेडिकल और एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी महिलाओं के लिए आज का दिन विशेष फलदायी रहेगा।
उपाय: अपने वॉलेट में एक जायफल रखें।
आर्थिक स्थिति आज थोड़ी तंग रह सकती है, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। किसी भी नए निवेश से फिलहाल बचें। उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलने के योग बन रहे हैं। वाहन से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं। हालांकि SIP में निवेश करने के लिए आज का दिन शुभ माना जा रहा है।
उपाय: 1 चुटकी पीली सरसों अपने ऊपर से 7 बार एंटी-क्लॉकवाइज उतारकर चौराहे पर फेंक दें।
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। मानसिक बेचैनी महसूस हो सकती है। कमर की नसों में दर्द या खिंचाव की समस्या हो सकती है, इसलिए भारी सामान उठाने से बचें।
उपाय: आज केले का दान करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।