
Dhanu Dainik Rashifal, 01 January 2026: नए वर्ष 2026 की शुरुआत धनु राशि की महिलाओं के लिए सकारात्मक और आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए प्रबल इच्छा के साथ हो रही है। आज के दिन आपको एक लक्ष्य बनाकर चलना चाहिए। बीते हुए समय से उलझने समाप्त करके अब नया जीवन जीने का समय है। अब तक टल रहे कार्य के लिए आज ठोस खत्म उठाने का समय है। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है धनु राशि का आज का राशिफल?
प्रेम राशिफल की बात करें तो धनु राशि की महिलाएं के लिए आज का दिन क्लेरिटी लेकर आएगा। रिलेशनशिप में रह रहे लोगों को आज क्लेरिटी मिलेगी। विवाहित लोग अपने जीवन साथी के साथ भविष्य की योजना और यात्राओं से संबंधित विशेष निर्णय आज ले सकते हैं। रिलेशनशिप में आज रिश्ते में और मजबूती आएगी। सिंगल रह रही महिलाओं के लिए आज का दिन सकारात्मक नहीं दिख रहा। आज के दिन रिश्तों को लेकर उनकी किसी अपने से वाद विवाद की स्थिति बन सकती है। इसलिए सिंगल रहने वाली महिलाओं को आज सावधानी बरतनी चाहिए।
उपाय - आज के दिन पीले वस्त्र पहनना चाहिए।
करियर की बात करें तो आज के दिन धनु राशि की महिलाओं के जीवन में नहीं अवसर आने के प्रबल योग हैं, आज जॉब कर रही महिलाओं के लिए ऑफिस में मल्टीपल टास्क मिल सकते हैं, जिसके कारण पूरा दिन व्यस्त जाएगा। जो महिलाएं नर्सिंग या ट्रैवलिंग से जुड़े कार्य कर रही हैं, उन्हें आज अवसर मिलेंगे। आज लिया गया निर्णय शुभता प्रदान करेगा।
उपाय - आज के दिन धर्मस्थल में केले का दान करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक राशिफल की बात करें तो धनु राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज योजना बनाकर खर्च करना बेहतर होगा। शिक्षा और यात्रा से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं। किसी भी तरह के व्यावसायिक समझौते आज न करें। ऑनलाइन कोर्स में निवेश करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को आज अधिक जोखिम लेने से बचना चाहिए।
उपाय: आज स्नान के जल में हल्दी पाउडर और चंदन पाउडर मिलाकर स्नान करें।
इसे जरूर पढ़ें: धनु राशि का साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक लव राशिफल
स्वास्थ्य की दृष्टि से धनु राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप कामकाज और यात्रा में व्यस्त रह सकती हैं, लेकिन किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या नहीं होगी। ठंडी चीजों से परहेज करें।
उपाय: आज किसी वृद्ध आश्रम में दवाइयों का दान करें।
इसे जरूर पढ़ें: धनु राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।