Sun Feb 15, 2026 | Updated 03:49 PM IST
dhanu rashi

Saptahik Rashifal Dhanu 02 - 08 February 2026: धन भाव में ग्रहों की युति से हो होगा धन लाभ, धनु राशि वाली महिलाएं जानें कैसा रहेगा यह सप्ताह

धनु राशि की महिलाओं के लिए 02-08 फरवरी 2026 का सप्ताह आर्थिक रूप से बेहद मजबूत रहेगा, धन भाव में चार ग्रहों की युति से लाभ होगा। करियर में उन्नति और नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। प्रेम संबंधों में वाणी पर संयम रखना आवश्यक है, हालांकि गुरु दांपत्य जीवन को बचाएंगे। स्वास्थ्य के लिए गले, दांत और आंखों का ध्यान रखें। यह सप्ताह समग्र रूप से शुभ है, पर वाणी पर नियंत्रण जरूरी।
Editorial
Updated:- 2026-01-30, 22:46 IST

Sagittarius Weekly Horoscope : धनु राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह आर्थिक रूप से इस माह का सबसे दमदार सप्ताह साबित हो सकता है। आपकी राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति सप्तम भाव में बैठकर सीधे आपकी राशि को देख रहे हैं, जो एक बड़ा रक्षा कवच है। चंद्रमा की शुरुआत 02 फरवरी को सिंह राशि में होने से होगी, जहाँ वह केतु के साथ ग्रहण योग बनाएंगे। इसके बाद मध्य सप्ताह में चंद्रमा कन्या राशि में और सप्ताह के अंत में, 07-08 फरवरी को तुला राशि में गोचर करेंगे। सबसे महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना यह है कि आपके धन, वाणी और कुटुंब भाव में मकर राशि के अंदर सूर्य, शुक्र, बुध और उच्च के मंगल का चतुर्ग्रह योग है। यह स्थिति धन के लिए शानदार है लेकिन वाणी के लिए खतरनाक। राहु तीसरे भाव में कुम्भ राशि में और शनि देव सुख भाव में मीन राशि में स्थित हैं। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह धनु राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल…

धनु राशि का साप्ताहिक प्रेम राशिफल (Weekly Love Horoscope)

धनु राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह रिश्तों में वाणी के संयम का है दूसरे भाव में उच्च के मंगल और सूर्य जैसे उग्र ग्रहों की उपस्थिति आपकी बोली को बहुत कठोर और तीखा बना सकती है। गुस्से में आप पति या ससुराल वालों को कुछ ऐसा कह सकती हैं, 02 और 03 फरवरी को भाग्य भाव में केतु और चंद्रमा के कारण धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है, जिससे मन को शांति मिलेगी। सप्तम भाव में बैठे गुरु आपके दांपत्य जीवन को टूटने से बचाएंगे और पति का सहयोग दिलाएंगे। जो महिलाएं सिंगल हैं, उनके लिए सप्ताह का मध्य में कार्यक्षेत्र पर किसी के प्रति अट्रैक्सन का कारण बन सकता है। सप्ताह के अंत में दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा, जिससे मूड फ्रेश होगा।

horoscope

उपाय: गुरुवार को भगवान विष्णु के मंदिर में चने की दाल और गुड़ चढ़ाएं, इससे दांपत्य सुख बढ़ेगा।

धनु राशि का साप्ताहिक करियर राशिफल (Weekly Career Horoscope)

करियर के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए उन्नति और विस्तार का है। दूसरे भाव में ग्रहों का संजोग बैंकिंग, फाइनेंस, टीचिंग, वकालत और मोटिवेशनल स्पीकिंग से जुड़ी महिलाओं को अपार सफलता दिलाएगा। आपकी लॉजिकल पावर और प्रेजेंटेशन स्किल्स की बॉस भी तारीफ करेंगे। 02 और 03 फरवरी को भाग्य का साथ थोड़ा कमजोर रह सकता है; काम में देरी हो सकती है। लेकिन 04 से 06 फरवरी के बीच दशम भाव का चंद्रमा आपको ऑफिस में नई जिम्मेदारियां और पॉवर दिलाएगा। अगर आप बिजनेस करती हैं, तो यह समय अपनी टीम को लीड करने और बड़े फैसले लेने का है। तीसरे भाव में राहु आपको रिस्क लेने की हिम्मत देगा, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगा। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी।
उपाय: अपने पर्स में एक मोर पंख रखें।

More For You

इसे भी पढ़ें - February Festival List 2026: फरवरी में कब है महाशिवरात्रि, फुलेरा दूज और आमलकी एकादशी? यहां जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

धनु राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (Weekly Money Horoscope)

आर्थिक दृश्टिकोण से यह सप्ताह महालक्ष्मी योग जैसा फल देगा। धन भाव में चार ग्रहों की युति कैश फ्लो को बहुत बढ़ा देगी। रुका हुआ पैसा, पुराना इन्वेस्टमेंट या किसी को दिया गया उधार इस हफ्ते वापस मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपके पक्ष में सुलझ सकते हैं। उच्च का मंगल दिखावे के चक्कर में ज्यादा खर्चा भी कराता है। आप जोश में आकर महंगी ज्वैलरी या घर के लिए कोई कीमती सामान खरीद सकती हैं। 07 और 08 फरवरी को ग्यारहवें भाव का चंद्रमा आय के नए रास्ते खोलेगा। बिजनेस में पार्टनरशिप से बड़ा मुनाफा होने के योग हैं। अगर आप लोन लेने की सोच रही हैं, तो यह सप्ताह पेपरवर्क के लिए शुभ है। शनि के चौथे भाव में होने से घर की मरम्मत पर कुछ पैसा लग सकता है।
उपाय: शुक्रवार को गाय को रोटी के साथ थोड़ा सा मीठा शक्कर या गुड़ खिलाएं।

धनु राशि का साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Weekly Health Horoscope)

स्वास्थ्य की दृष्टि से धनु राशि की महिलाओं को अपने गले, दांत और आंखों का विशेष ध्यान रखना होगा। दूसरे भाव में पाप ग्रहों का प्रभाव टॉन्सिल, थायराइड, दांत दर्द या मुंह के छालों की समस्या दे सकता है। ज्यादा ठंडा या खट्टा खाने से परहेज करें। 02 और 03 फरवरी को केतु और चंद्रमा के कारण पैरों में दर्द या थकान महसूस हो सकती है। चौथे भाव में शनि होने से माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी और आपको भी छाती में जकड़न महसूस हो सकती है। 04 फरवरी के बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक शांति के लिए सुबह प्राणायाम करें और सूर्य की रोशनी में कुछ देर बैठें।
उपाय: शनिवार को पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं और शाम को सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

इसे भी पढ़ें - Vastu Tips: रात के समय क्यों नहीं धोने चाहिए कपड़े? यहां जानें वजह

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;