
Sagittarius Horoscope Today, 8 January 2026: 8 जनवरी 2026, माघ मास की कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि, धनु राशि की महिलाओं के लिए भ्रम तोड़ने वाला दिन है। सूर्य से बन रहा रवियोग और ग्रहों का सहयोगी सौभाग्य योग आपको अवसर तो देगा, लेकिन साथ ही साथ आपको आलसी बना देग। आज आपका अधूरा ज्ञान आपको नुकसान पंहुचा सकता है धनु राशि की महिलाएं स्वभाव से खुले विचारों वाली और भविष्य पर भरोसा रखने वाली होती है। आज यही स्वभाव के चलते आपने आज की बात को कल पर डाला तो हाथ में आया मौका फिसल सकता है। आज के दिन आपको भाग्य के भरोसे नहीं बल्कि कर्मो के भरोसे रहना चाहिए।
प्रेम संबंधों में आज धनु राशि की महिलाओं को आज हर बात में क्लैरिटी रखने की ज्यादा जरुरत है है। अगर आप किसी रिलेशनशिप में हैं, तो आपका पार्टनर आज आपसे भविष्य को लेकर के कमिटमेंट चाहता है । आज के दिन आपको अपने पार्टनर से बातो क्लियर रखना चाहिए किसी भी तरह टालमटोल रिश्ते को ख़राब कर सकता है। धनु राशि की महिलाएँ अक्सर रिश्ते में आज़ादी चाहती हैं इस चीज़ को लेकर आज पार्टनर से आपका विवाद हो सकता है ,अगर आप सिर्फ अपनी बात बार जोर देंगे और सामने वाले की भावना को हल्के में लेंगी तो बात बिगड़ सकती है। सिंगल लोगों के लिए आज कोई भी आकर्षण नहीं होगा। आज आपको लगेगा की सिंगल रहना ही ठीक है।
उपाय – आज पीले फूल या हल्दी मिले जल से सूर्य को अर्घ्य दें।
करियर के लिहाज से आज धनु राशि की महिलओं का दिन निर्णायक है। कोई नई ज़िम्मेदारी, ऑफर, इंटरव्यू या प्रोजेक्ट सामने आ सकता है, आज के दिन आपका ओवरकॉन्फिडेन्स आपको नुकसान पहुँचा सकता है। आज ऑफिस में काम करने के लिए आपको अपनी योग्यता दिखाना होगा तब जा कर ऑफिस आपको नई जिम्मेदारी मिलेगी। आज शिक्षा, ट्रेनिंग, कानून, ट्रैवल, मीडिया, या अध्यापन से जुडी महिलाओं के लिए दिन काफी महत्वपूर्ण है। लेकिन जो लोग आज भी चीज़ों को टालने की आदत में हैं, उनके लिए यह दिन चेतावनी वाला हो सकता है , आज के आपको कार्य में किसी भी तरह दे ढिलाई नहीं देना चाहिए।
उपाय – आज घर से निकलने से पहले गुरु मंत्र या ॐ बृं बृहस्पतये नमः का 11 बार जाप करें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

धनु राशि की महिलाओं की आज आर्थिक स्थिति स्थिर दिख रही है, लेकिन भविष्य को लेकर आप जो योजना बना रहे है वो कमजोर नज़र आ रही है। आज आपका खर्च करने का मन ज़्यादा करेगा खासकर यात्रा, ऑनलाइन शॉपिंग या दिखावे की चीज़ों पर आपका अपेक्षा से ज्यादा खर्चा होगा। आज अगर आपने बजट को नज़रअंदाज़ किया तो आने वाले दिनों में पछताना पड़ सकता है। इन्वेस्टमेंट के नाम पर आज आप किसी की बातों में आकर पैसा इन्वेस्ट न करें ।ऑनलाइन धोखा धड़ी से बचे। आज का दिन पैसे कमाने से ज़्यादा, पैसे संभालने की जरुरत है।
उपाय – आज किसी जरूरतमंद को भोजन करावें ।
स्वास्थ्य के मामले में आज धनु राशि की महिलाओं को लापरवाही भारी पड़ सकती है। धनु राशि की महिलाएं अक्सर शरीर के छोटे मोटे रोगो को नज़रअंदाज़ कर देती है। आज आपको कमर, जांघ, लिवर, मोटापा या ब्लड शुगर से जुड़ी परेशानी देखने को मिल सकती है। अगर आपका लंबे समय से रूटीन बिगड़ा हुआ है, तो आज उसका असर आपको साफ दिखेगा। आज तला-भुना और भारी भोजन टालें, हल्का और सात्विक भोजन लें।
उपाय- आज किसी को सफ़ेद मिठाई दान करे।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।