
Sagittarius Horoscope Today, 28 January 2026: आज का दिन धनु राशि की महिलाओं के लिए वाद-विवाद में विजय और डिप्लोमेसी का है। आज चंद्रमा आपके छठे भाव में उच्च के हैं। इसका मतलब है कि आज आप अपने विरोधियों को लड़कर नहीं, बल्कि अपनी सर्विस और परफेक्शन से चुप करा देंगी। वहीं आज दूसरे भाव में बैठे उच्च के मंगल आपको फ्रैंक बना रहे हैं। आज आप वो कड़वा सच बोल सकती हैं जो आप महीनों से दबाए बैठी थीं, और हैरानी की बात यह है कि लोग आपकी इस फ्रैंकनेस की तारीफ करेंगे। आज का दिन फिनांशियल प्लानिंग और सीए या बैंकर्स के साथ बैठक करने के लिए साल का सबसे अच्छा दिन है। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है धनु राशि का आज का राशिफल?
प्रेम जीवन में आज धनु राशि की महिलाओं के लिए दिन फैमिली अप्रूवल का है। दूसरा भाव कुटुंब का होता है जो आज बहुत प्रबल है। अगर आप अपने पार्टनर को अपने घरवालों से मिलवाना चाहती हैं, तो आज का दिन बेस्ट है। उच्च का मंगल आपको परिवार के सामने अपने रिश्ते के लिए स्टैंड लेने की ताकत देगा। विवाहित महिलाओं के लिए आज का दिन किचन रोमांस का है आज साथ में खाना बनाना या परिवार के साथ लंच करना रिश्तों को मजबूत करेगा।
उपाय: आज अपने पार्टनर को चॉकलेट या मिठाई अपने हाथ से खिलाएं।
कामकाज के मामले में आज का दिन नेगोशिएशन का है। अगर आप अपनी सैलरी बढ़ाने की बात करना चाहती थीं या किसी क्लाइंट से अपनी फीस बढ़ाना चाहती थीं, तो आज बोल डालिए। आज आपकी आवाज में दूसरे भाव के मजबूती रहेगी जिसके कारण सामने वाला मना नहीं कर पाएगा। छठा भाव सेवा का है आज ऑफिस में आप किसी की बैकबोन साबित होंगी। आज आप जटिल से जटिल समस्या को चुटकियों में सुलझा देंगी, जिससे बॉस इम्प्रेस होंगे।
उपाय: आज अपने पास एक हरे रंग का पेन रखें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन धनु राशि की महिलाओं के लिए लिक्विडेशन का है। आज आप कोई पुरानी चीज बेचकर या कोई फंसी हुई पॉलिसी सरेंडर करके नकद पैसा खड़ा कर सकती हैं। आज दूसरे भाव में ग्रहों का योग बता रहा है कि आज गोल्ड या जेमस्टोंस खरीदने का विचार भी मन में आएगा। आज आप सेविंग्स को लेकर थोड़ी कंजूस हो सकती हैं, जो कि भविष्य के लिए अच्छा है।
उपाय: आज अपने धन रखने की जगह पर चावल के 21 दाने हल्दी में रंगकर रखें।
स्वास्थ्य के मामले में आज धनु राशि की महिलाओं को फूड पॉइजनिंग या ओरल हेल्थ का ध्यान रखना होगा।दूसरा भाव मुख का है और छठा भाव पेट का होता है आज बाहर का तला-भुना या बासी खाना पेट में तुरंत इन्फेक्शन कर सकता है। आज दांत में दर्द की शिकायत भी हो सकती है। लेकिन अच्छी बात यह है कि उच्च का चंद्रमा आपकी रिकवरी स्पीड बहुत तेज रखेगा।
उपाय: आज सुबह फिटकरी के पानी से कुल्ला करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।