Sun Feb 15, 2026 | Updated 01:07 PM IST
aaj ka dhanu rashifal 27 january 2026

Aaj Ka Dhanu Rashifal 27 January 2026: छठे भाव में चंद्रमा और धन भाव में ग्रहों की युति से कर्ज से मुक्ति और शत्रुओं पर होगी विजय, पढ़ें कैसा बितेगा दिन

आज 27 जनवरी 2026 को धनु राशि वालों के लिए संघर्ष पर जीत और बचत का दिन है। छठे भाव में चंद्रमा और दूसरे भाव में मंगल-सूर्य की युति शत्रुओं पर विजय दिलाएगी और कर्ज चुकाने में मदद करेगी। करियर में सफलता मिलेगी और परिवार से धन लाभ संभव है। प्रेम संबंधों में वाणी पर नियंत्रण रखें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
Editorial
Updated:- 2026-01-27, 06:45 IST

Sagittarius Horoscope Today, 27 January 2026: आज का दिन धनु राशि की महिलाओं के लिए  संघर्ष पर जीत  और सेविंग्स  का है। आज चंद्रमा आपकी राशि से छटे  भाव वृषभ राशि में उच्च के होकर बैठे हैं। यह स्थिति शत्रु हंता योग बनाती है। आज आपके विरोधी या आपसे जलने वाले लोग खुद-ब-खुद शांत हो जाएंगे। अगर कोई कोर्ट केस या कानूनी मसला चल रहा है, तो आज उसमें आपको राहत मिलेगी। दूसरे  भाव में उच्च का मंगल और सूर्य बैठे हैं, जो आपकी वाणी को बहुत प्रभावशाली  बना रहे हैं। आज आप अपनी मेहनत से पुराने कर्जे चुकाने में सफल रहेंगी। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है धनु राशि का आज का राशिफल?

आज धनु राशि का प्रेम राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)

प्रेम जीवन में आज धनु राशि की महिलाओं को अपनी वाणी पर बहुत नियंत्रण रखना होगा। दूसरे भाव में बैठे उग्र ग्रह आपकी बातों को कड़वा बना सकते हैं, जिससे पार्टनर का दिल दुख सकता है। छठा भाव छोटी-मोटी तकरार का भी है। इसलिए आज साइलेंस रहना ही प्यार को बचाने का सबसे अच्छा तरीका है। जो महिलाएं सिंगल हैं, उन्हें आज अपने वर्कप्लेस पर या जिम/योग क्लास में कोई पसंद आ सकता है।
उपाय: आज भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी अर्पित करें।

आज धनु राशि का करियर राशिफल (Sagittarius Career Horoscope Today)

धनु राशि की महिलाओं के लिए कामकाज के मामले में आज का दिन जॉब करने वाली महिलाओं के लिए शानदार है। छठा भाव सेवा और नौकरी का है, और वहां उच्च का चंद्रमा है। आज आप अपने काम को इतनी सफाई और तेजी से करेंगी कि बॉस भी हैरान रह जाएंगे। अगर आप मेडिकल, लॉ या सर्विस सेक्टर में हैं, तो आज आपको विशेष सम्मान मिलेगा। आज आप अपनी समस्या सुलझाने की क्षमता के लिए जानी जाएंगी। विरोधी आज आपके काम में टांग अड़ाने की कोशिश करेंगे, लेकिन मुंह की खाएंगे।
उपाय: आज किसी बीमार या जरूरतमंद व्यक्ति को दवाइयां दान करें।

More For You

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

sagittarius-career-horoscope

आज धनु राशि का आर्थिक राशिफल (Sagittarius Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन धनु राशि की महिलाओं के लिए सेविंग्स और कुटुंब का है। आज दूसरे भाव में ग्रहों की युति है। आज परिवार की मदद से या पैतृक संपत्ति से धन लाभ हो सकता है। उच्च का मंगल आपको आय के नए स्रोत खोजने में मदद करेगा। आज आप पैसा उड़ाने के बजाय उसे चुकाने पर ध्यान देंगी। अगर आप बैंक लोन के लिए प्रयास कर रही थीं, तो आज सफलता मिल सकती है।
उपाय: आज अपने धन रखने के स्थान या पर्स में गोमती चक्र को पीले कपड़े में बांधकर रखें।

आज धनु राशि की सेहत (Sagittarius Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज धनु राशि की महिलाओं को गले और आंखों का ध्यान रखना होगा। दूसरा भाव गले/दांतों का है और छठा भाव बीमारी का। आज ठंडा पानी पीने से गला खराब हो सकता है या टॉन्सिल की समस्या हो सकती है। मंगल के प्रभाव से आंखों में जलन या लाली आ सकती है। आज अपनी डाइट में हरी सब्जियां बढ़ाएं।
उपाय: आज आभूषण को हल्दी के पानी से धोकर पहनें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;