Sun Feb 15, 2026 | Updated 10:21 AM IST
aaj ka dhanu rashifal 25 january 2026

Aaj Ka Dhanu Rashifal 25 January 2026: धनु राशि के लोगों का रोमांस के साथ चमकेगा करियर; आज क्रिएटिविटी बना देगी सबका चहेता, पढ़ें कैसा बितेगा दिन

धनु राशि की महिलाओं के लिए 25 जनवरी 2026 का दिन उमंग और उत्साह से भरा रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा और सिंगल महिलाओं को खास मुलाकात का मौका मिलेगा। करियर में रचनात्मक विचार आएंगे, जिससे लेखन या डिजाइनिंग से जुड़ी महिलाएं सफल होंगी। आर्थिक रूप से मनोरंजन पर खर्च होगा, साथ ही आकस्मिक लाभ के भी संकेत हैं। स्वास्थ्य में पेट की गर्मी का ध्यान रखें।
Editorial
Updated:- 2026-01-25, 06:45 IST

Sagittarius Horoscope Today, 25 January 2026: आज का दिन धनु राशि की महिलाओं के लिए उमंग, उत्साह और मनोरंजन का है। चंद्रमा आपकी राशि से पंचम भाव  में हैं, जो आनंद का घर माना जाता है। आज रविवार की छुट्टी आपके लिए खुशियोंकी बहार  लेकर आई है। पिछले कुछ दिनों की घरेलू चिंताओं से आज आपको पूरी तरह मुक्ति मिलेगी। आज आपका मन बच्चों के साथ खेलने, अपनी हॉबी को समय देने या कहीं घूमने जाने में लगेगा। आज आपकी बुद्धि और विवेक बहुत तेज काम करेगा, जिससे आप बड़े फैसले भी आसानी से ले पाएंगी। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है धनु राशि का आज का राशिफल?

आज धनु राशि का प्रेम राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)

प्रेम जीवन में आज धनु राशि की महिलाओं के लिए दिन बेहद रोमांटिक है। पांचवां भाव प्रेम संबंधों का ही होता है। आज आपकी लव लाइफ में नई जान आ जाएगी। अगर आप सिंगल हैं, तो आज आपकी किसी खास इंसान से मुलाकात हो सकती है और बात आगे बढ़ सकती है। विवाहित महिलाओं को आज संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे पति-पत्नी के बीच खुशियां दोगुनी हो जाएंगी। आज डिनर डेट या मूवी का प्लान बनाना बहुत शुभ रहेगा।
उपाय: आज सूर्य देव को जल चढ़ाएं और ॐ आदित्याय नमः मंत्र का 11 बार जाप करें।

आज धनु राशि का करियर राशिफल (Sagittarius Career Horoscope Today)

कामकाज के मामले में आज का दिन धनु राशि की महिलाओं के लिए क्रिएटिव सोच का है। आज जो महिलाएं लेखन, कला, डिजाइनिंग या टीचिंग से जुड़ी हैं, उनके दिमाग में आज कमाल के आइडियाज आएंगे। आज आप अपने करियर को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिए कोई नया कोर्स या स्किल सीखने का प्लान बना सकती हैं। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन पढ़ाई और एकाग्रता के लिए बेहतरीन है।
उपाय: आज माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।

More For You

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

sagittarius-career-horoscope

आज धनु राशि का आर्थिक राशिफल (Sagittarius Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन धनु राशि की महिलाओं के लिए मनोरंजन पर खर्च का है। आज आप अपनी खुशियों, बच्चों के खिलौनों, या अपनी पसंद की चीजों पर दिल खोलकर खर्च करेंगी। पांचवा भाव बैटिंग और आकस्मिक लाभ का भी है, इसलिए आज शेयर मार्किट या किसी लॉटरी में किस्मत आजमाने का विचार आ सकता है। आज पिता या किसी सरकारी योजना से धन लाभ होने के भी संकेत हैं।
उपाय: आज किसी गाय को गुड़ और भीगे हुए चने खिलाएं।

आज धनु राशि की सेहत (Sagittarius Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज धनु राशि की महिलाओं को एसिडिटी और पेट की गर्मी का ध्यान रखना चाहिए। मेष राशि का चंद्रमा पेट में जलन पैदा कर सकता है। आज संडे को ज्यादा मसालेदार या बाहर का खाना खाने से बचें। गर्भवती महिलाओं को आज अपना खास ख्याल रखना चाहिए और ज्यादा उछल-कूद या भारी काम नहीं करना चाहिए। मानसिक रूप से आज आप बहुत फ्रेश फील करेंगी।
उपाय: आज तांबे के लोटे में पानी पिएं और सूर्य नमस्कार करें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;