Sun Feb 15, 2026 | Updated 03:04 PM IST
image

Aaj Ka Dhanu Rashifal 24 January 2026: पांचवें भाव का चंद्रमा बढ़ाएगा धनु राशि की क्रिएटिविटी, लव लाइफ और संतान पक्ष से मिलेगी खुशी; पढ़ें कैसा बितेगा दिन

धनु राशि की महिलाओं के लिए 24 जनवरी 2026 का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। पंचम भाव में चंद्रमा होने से बुद्धि तेज होगी और रचनात्मकता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। करियर में स्मार्ट वर्क से सफलता मिलेगी, वहीं आर्थिक लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खासकर पेट संबंधी समस्याओं का। यह दिन सीखने और नए रिश्ते बनाने के लिए भी उत्तम है।
Editorial
Updated:- 2026-01-24, 06:34 IST

Sagittarius Horoscope Today, 24 January 2026: आज का दिन धनु राशि की महिलाओं के लिए एक्सिटमेंट का है। पिछले दो दिनों से आप जिस भारीपन या घरेलू चिंताओं  में उलझी थीं, आज उससे बाहर निकलेंगी। चंद्रमा आपकी राशि से पांचवें भाव बुद्धि और संतान भाव में आ गए हैं। आज आपका दिमाग बहुत तेज चलेगा और आप हर समस्या का हल चुटकियों में निकाल लेंगी। शनिवार का दिन है, इसलिए आज आप अपनी पढ़ाई, ज्ञान या किसी नई स्किल को सीखने में समय बिता सकती हैं।छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है धनु राशि का आज का राशिफल?

आज धनु राशि का प्रेम राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)

लव मटेर्स में आज धनु राशि की महिलाओं के लिए दिन रोमांस से भरा रहेगा। पांचवा भाव प्रेम का ही होता है, इसलिए आज पार्टनर के साथ केमिस्ट्री बहुत ही अच्छी रहेगी। आप दोनों कहीं घूमने या मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। विवाहित महिलाओं को आज संतान की तरफ से कोई गुड न्यूज़ मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा हो जाएगा। अगर आप सिंगल हैं, तो आज आपकी किसी से बातचीत  सकती हैं, नया रिश्ता शुरू होने के प्रबल योग हैं।
उपाय: आज शाम को किसी मंदिर में पीली मिठाई या बेसन के लड्डू चढ़ाएं।

आज धनु राशि का करियर राशिफल (Sagittarius Career Horoscope Today)

कामकाज के मामले में आज धनु राशि की महिलाओं के लिए दिन स्मार्ट वर्क का है। आज आप मेहनत से ज्यादा अपनी बुद्धि और आइडियाज से काम लेंगी। जो महिलाएं टीचिंग, लेखन, ट्रेडिंग या क्रिएटिव फील्ड से जुड़ी हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत लकी है। शनिवार होने के बावजूद आज आपका काम में मन लगेगा, क्योंकि आप कुछ नया कर रही होंगी। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन पढ़ाई के लिहाज से बेहतरीन है, एकाग्रता बढ़ेगी।
उपाय: आज के दिन काम पर जाने से पहले या पढ़ाई शुरू करने से पहले माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

More For You

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

sagittarius-career-horoscope

आज धनु राशि का आर्थिक राशिफल (Sagittarius Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अचानक धन लाभ का हो सकता है। पांचवा भाव शेयर मार्केट और बैटिंग का होता है, इसलिए अगर आप सोच-समझकर इन्वेस्ट करें तो अच्छा रिटर्न मिल सकता है।आज शनिवार है इसलिए लालच में आकर बहुत बड़ा रिस्क न लें। आज आप अपने बच्चों की फीस, उनके खिलौनों या अपनी हॉबी पर पैसा खर्च करेंगी। आज किसी लकी ड्रा या किसी कॉन्टेस्ट में भी आजमाया जा सकता है।
उपाय: आज चींटियों को आटा और शक्कर मिलाकर खिलाएं।

आज धनु राशि की सेहत (Sagittarius Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज धनु राशि की महिलाओं को पेट और एसिडिटी का ध्यान रखना चाहिए। मेष राशि का चंद्रमा पेट में गर्मी बढ़ा सकता है। आज खाली पेट चाय-कॉफी पीने से बचें, वरना जलन हो सकती है। गर्भवती महिलाओं को आज अपना खास ख्याल रखना चाहिए और ज्यादा भागदौड़ नहीं करनी चाहिए। मानसिक रूप से आज आप बहुत फ्रेश और खुश रहेंगी।
उपाय: आज नहाने के पानी में थोड़ी सी हल्दी डालकर स्नान करें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;