Sun Feb 15, 2026 | Updated 01:07 PM IST
aaj ka dhanu rashifal 23 january 2026

Aaj Ka Dhanu Rashifal 23 January 2026: बसंत पंचमी पर धनु राशि पर बरसेगी मां सरस्वती की कृपा, पर चंद्रमा बढ़ाएगा बेचैनी

धनु राशि की महिलाओं के लिए 23 जनवरी 2026 का दिन घर-परिवार और भावनाओं पर केंद्रित रहेगा। बसंत पंचमी पर चंद्रमा की स्थिति उन्हें करियर से हटाकर घर की ओर खींचेगी। प्रेम जीवन में केयरिंग स्वभाव रहेगा, जबकि आर्थिक खर्च सुख-सुविधाओं पर होंगे। सेहत में छाती का ध्यान रखने की सलाह दी गई है।
Editorial
Updated:- 2026-01-23, 06:30 IST

Sagittarius Horoscope Today, 23 January 2026: आज का दिन धनु राशि की महिलाओं के लिए घर-परिवार और सुकून की तलाश वाला रहेगा। आप बाहर से जितनी बिंदास दिखती हैं, आज अंदर से उतनी ही इमोशनल और सेंसिटिव रहेंगी। चंद्रमा की 4थे भाव सुख स्थान में स्थिति आपका ध्यान करियर से हटाकर घर की ओर खींचेगी। बसंत पंचमी के दिन घर में पूजा-पाठ या कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। आज आप पुरानी कोई यादों में खोई रह सकती हैं। आज जल्दबाजी में कोई फैसला न लें, आज के दिन आप दिल के बजाय दिमाग से निर्णय लें। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है धनु राशि का आज का राशिफल?

आज धनु राशि का प्रेम राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)

प्रेम जीवन में आज धनु राशि की महिलाओं का स्वभाव केयरिंग लेकिन थोड़ा पजेसिव रहेगा। आप चाहेंगी कि पार्टनर आज आपको समय दे और आपकी भावनाओं को समझे। विवाहित महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है, घर के मामलों को सुलझाने में पति का सहयोग मिलेगा। अगर आप रिलेशनशिप में हैं, तो आज का दिन घर पर बैठकर सुकून से बातें करने का है, बाहर घूमने से थकान हो सकती है। सिंगल महिलाओं को आज अपनी मां या परिवार के किसी सदस्य के जरिए रिश्ता आ सकता है।
उपाय: आज मां सरस्वती या विष्णु जी को पीले कनेर के फूल चढ़ाएं।

आज धनु राशि का करियर राशिफल (Sagittarius Career Horoscope Today)

कामकाज के मामले में आज धनु राशि की महिलाओं के लिए दिन सामान्य रहेगा। 4था भाव आराम का होता है, इसलिए आज काम में मन कम लगेगा और घर जाने की जल्दी रहेगी। जो महिलाएं प्रॉपर्टी, रियल एस्टेट, इंटीरियर डिजाइनिंग या एजुकेशन क्षेत्र से जुड़ी हैं, उनके लिए बसंत पंचमी का दिन बहुत लकी है। आज ऑफिस में किसी से बहस न करें, वरना मूड खराब हो सकता है। अगर आप वर्क फ्रॉम होम कर रही हैं, तो आज प्रोडक्टिविटी अच्छी रहेगी।
उपाय: काम पर जाने से पहले या घर में अपनी किताबों/लैपटॉप पर हल्दी का तिलक लगाएं।

More For You

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

sagittarius-career-horoscope

आज धनु राशि का आर्थिक राशिफल (Sagittarius Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज धनु राशि की महिलाओं का खर्च घर की सुख-सुविधाओं पर होगा। आज आप घर के लिए कोई नया सामान, गैजेट या गाड़ी की सर्विसिंग पर पैसा खर्च कर सकती हैं। बसंत पंचमी पर पूजा के सामान या पीले वस्त्रों की खरीदारी में भी धन खर्च हो सकता है। आज प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करने का विचार आ सकता है, जो भविष्य के लिए अच्छा है। किसी को उधार देने से बचें, आज अपनी सेविंग्स को सिक्योर रखें।
उपाय: आज गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं।

आज धनु राशि की सेहत (Sagittarius Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज धनु राशि की महिलाओं को छाती और फेफड़ों का ध्यान रखना चाहिए। 4था भाव छाती का होता है, इसलिए सर्दी-जुकाम, कफ या सांस लेने में थोड़ी तकलीफ हो सकती है। आज ठंडी चीज़ आइसक्रीम या कोल्ड ड्रिंक से आप दूर रहें। मन थोड़ा उदास या भारी रह सकता है।
उपाय: रात को सोने से पहले थोड़ी सी हल्दी वाला दूध पिएं।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;